HP Current Affairs (2nd Week of June 2021)
- शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर : 13 वां
महत्वपूर्ण तथ्य :
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में 13 वां स्थान प्राप्त किया। पांच डोमेन के आधार पर हुई समीक्षा में हिमाचल को कुल 1000 में से 839 अंक मिलें हैं। 2018-19 में प्रदेश को 799 अंक प्राप्त हुए थे। इस तरह हिमाचल प्रदेश ने ग्रेड टू से निकलकर ग्रेड वन में प्रवेश किया।
- एशिया का एकमात्र मोनाल प्रजनन केंद्र कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर : मनाली (कुल्लू)
महत्वपूर्ण तथ्य :
मनाली में स्थित एशिया के एकमात्र वाइल्ड लाइफ विभाग के नेहरू फिजेंटरी एवं मोनाल प्रजनन केंद्र में पहली बार एक साथ तीन हुए। मनाली के इस प्रजनन केंद्र में दूसरी बार मोनाल का प्रजनन हुआ है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार “शगुन योजना ” के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटी को विवाह के लिए कितनी राशि देगी ?
उत्तर : 31000 रूपये।
महत्वपूर्ण तथ्य :
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा “शगुन योजना” की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंधित ऐसी लड़की जिनके माता-पिता का देहांत हो चूका हो या लापता हो उसे विवाह के लिए सरकार 31000 रूपये दिए जाएंगे। लड़की का हिमाचल का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। लड़के का स्थाई निवासी होना आवश्यक नहीं , जिस से हिमाचली लड़की शादी करती है।
- हिमाचल प्रदेश के कौन व्यक्ति 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले पहले सिविलियन एवरेस्टर बने ?
उत्तर : अमित (किन्नौर )
महत्वपूर्ण तथ्य :
हिमाचल के जनजातीय जिला किनौर के 24 वर्षीय अमित ने एवेरेस्ट फतह कर इतिहास रचा है। वे 2021 में एवेरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले पहले सिविलियन एवेरेस्टर बने। हाली ही में अमित आईएमएफ मैसिफ एक्सपीडिशन 2021 के लिए चयनित होने वाले पहले नागरिक बने थे।
HP Current Affairs (2nd Week of June 2021)
Read Also : More HP Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment