HP Daily Current Affairs -02 January 2024
- हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक किस योजना के तहत 08 जनवरी से 12 जनवरी तक सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे?
उत्तर : ‘सरकार गांव के द्वार’
व्याख्या : प्रदेश मंत्रिमंडल की – बैठक में आठ जनवरी, 2024 से पूरे राज्य में ‘सरकार गांव के द्वार’ योजना शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान 12 फरवरी, 2024 तक गांवों के क्लस्टर में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। सुक्खू सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को लेकर मंत्री और विधायक बात करेंगे।
- “राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना” किस आयु वर्ग के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करती है ?
उत्तर : 21 से 45 वर्ष की आयु के।
व्याख्या : प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा के दोहन के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह योजना 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है। यह योजना राज्य के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगी। यह योजना 21 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगी।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिला ?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : सिरमौर जिला के गिरिपार में रहने वाले हाटी समुदाय के लोगों को अंततः जनजातीय दर्जा मिल गया है। इसमें पहले से जनजातीय दर्जा प्राप्त हिमाचल की 10 जातियों के साथ 11 नंबर पर ट्रांसगिरि एरिया के हाटी जोड़े गए हैं। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि हाटी से अर्थ ट्रांसगिरी एरिया में रहने वाले वे लोग हैं, जो शेड्यूलड कास्ट में नोटिफाई नहीं हैं। यानी एससी को ट्राइबल का लाभ नहीं मिलेगा।
HP Daily Current Affairs -02 January 2024
Read Also : Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment