HP Daily Current Affairs -06 January 2024
- केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2023 में हिमाचल प्रदेश के किस शहर को स्टेट अवॉर्ड मिला ?
उत्तर : शिमला ।
व्याख्या : केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2023 में शिमला शहर ने स्टेट अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश के किसी शहर को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। सफाई व्यवस्था की कसौटी पर खरे उतरे शिमला नगर निगम को नई दिल्ली में राष्ट्रपति 11 जनवरी को यह अवॉर्ड देंगे। इसमें घरों से कूड़ा उठाने से लेकर, गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने, इसके निष्पादन, शहर में सफाई व्यवस्था का स्तर आदि सभी को शामिल किया गया।
- हाल ही में एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने किसके साथ 200 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड।
व्याख्या : एसजेवीएन ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ एक पावर उपयोग करार पर हस्ताक्षर किए है। निर्माणाधीन 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना (बीएसपीपी) से यूपीसीएल को आपूर्ति की जाने वाली 200 मेगावाट सौर विद्युत क्षमता के लिए इस करार पर हस्ताक्षर किए है।
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से हिमाचल प्रदेश में संचालित विभिन्न तरह की जल विद्युत परियोजनाओं से कितने प्रतिशत रॉयल्टी देने की मांग की है?
उत्तर : 12 प्रतिशत
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी का मुद्दा उठाया, जिस पर केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की कि विद्युत परियोजनाओं में राज्य को कम से कम 12 प्रतिशत न्यूनतम रायल्टी मिलनी चाहिए।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिला में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रशासन द्वारा लाइफ सेविंग बैंक खाते खोलने की पहल कर रहा है?
उत्तर : लाहुल-स्पीति
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। गर्भवती महिलाओं को उपचार या प्रसव करवाने के लिए कुल्लू, शिमला, नेरचौक या फिर मंडी जाना पड़ता है। प्रशासन नए साल से लाइफ सेविंग बैंक खोलने जा रहा है। नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रशासन की यह बड़ी पहल है। यह बैंक गर्भवती महिलाओं के लिए संबल बनेगा। बैंक की शुरुआत 26 जनवरी को होगी।
HP Daily Current Affairs -06 January 2024
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment