HP Police Traffic Volunteer Scheme 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सड़क सुरक्षा और हल्की-ट्रैफिक प्रबंधन को सुधारने के उद्देश्य से “ट्रैफिक वॉलंटियर स्कीम ” की शुरुआत की है। इसके तहत आम नागरिकों को स्वयंसेवक के रूप में शामिल किया जाएगा ताकि वे पुलिस को ट्रैफिक नियंत्रण, जागरूकता अभियान और सड़क-हादसों की रोकथाम में सहायता कर सकें।
HP Traffice Volunteer Scheme 2025 के मुख्य उद्देश्य :
- ट्रैफिक प्रबंधन में नागरिक भागीदारी बढ़ाना — विशेषकर व्यस्त समय, त्योहारों, मेलों आदि के दौरान।
- सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना — स्कूल-बच्चों, यात्रियों, पैदल चलने वालों की सुरक्षा बढ़ाना।
- ट्रैफिक नियमों और जागरूकता को लोगों के बीच फैलाना।
- पुलिस पर पड़ने वाला दबाव और ट्रैफिक जामों को कम करना।
HP Traffic Volunteer Scheme 2025 पात्रता:
- न्यूनतम आयु 16 वर्ष
- शारीरिक रूप से सक्षम व स्वस्थ मानसिक स्थिति
- थाना क्षेत्र का निवासी व आपराधिक रिकॉर्ड रहित
कार्य समय:
- अधिकतम 4 घंटे प्रतिदिन (2 घंटे सुबह, 2 घंटे शाम)
- आवश्यकता अनुसार मेलों व त्योहारों में भी सेवाएं
मानदेय (Honorarium):
- उपलब्ध विशेष अनुदान के आधार पर, अधिकतम ₹40 प्रति घंटा
- प्रतिमाह अधिकतम ₹4000 (सेवा के आधार पर)
कर्तव्य (Duties / Role)
ट्रैफिक वॉलंटियर्स के निम्न-लिखित कर्तव्य होंगे:
- ट्रैफिक नियंत्रण — सुबह-शाम जैसे व्यस्त समय में, स्कूल इलाकों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों (स्टैंड, बाजार, रेलवे स्टेशन आदि) पर।
- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में भाग लेना।
- पैदल यात्रियों / स्कूल कैंपस के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
- विशेष आयोजनों जैसे मेले, उत्सव, सार्वजनिक कार्यक्रमों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- इच्छुक व्यक्ति निकट पुलिस थाना से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।
- आवेदक को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का प्रमाण आदि प्रस्तुत करना होगा।
- चयन के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- HPU Shimla All Latest Notifications -September 2025
- EMRS Teaching and Non Teaching Recruitment 2025 – Apply Online
- HP Police Traffic Volunteer Scheme 2025
- HP TET November 2025 Notification Out Apply Online
- HPRCA Hamirpur TGT Recruitment 2025 -Apply Online
Scheme achhi hai kya iske liye online aawedan Kiya Jaa sakta hai