Kendriya Vidyalaya Yol Cantt Teaching Staff Recruitment 2023
केंद्रीय विद्यालय योल छावनी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में सत्र 2023-24 के लिए पूर्णत अंशकालीन /अवकाश कालीन रिक्तियों के लिए अनुबंध के आधार पर कार्य करने हेतु सभी विषयों के शिक्षकों एवं अन्य पदों का पैनल तैयार करने के लिए केंद्रीय विद्यालय योल छावनी के परिसर में नियमानुसार प्रवेश साक्षात्कार होंगे। योग्य उम्मीदवार मूल अंक तालिकाओं एवम प्रमाणपत्रों तथा इनका एक छायाप्रति सेट तथा एक पासपोर्ट आकार छायाचित्र सहित प्रवेश साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते है।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता :
प्राथमिक शिक्षक :
न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी/इन्टरमिडिएट उत्तीर्ण जे.बी.टी./बी. एल.ई.डी./डी. एल.ई.डी./समकक्ष के साथ सी.टी.इ.टी. उत्तीर्ण। स्नातक एवं स्नातकोत्तर बी. एड. के साथ भी पात्र हैं परन्तु वरीयता उपरोक्त अहर्ता वालों को दी जाएगी।
परामर्शदाता :
मनोविज्ञान विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर तथा गाइडेंस एवं परामर्श में एक वर्ष का डिप्लोमा/विद्यालय स्तर पर करियर / एजुकेशनल परामर्श में एक वर्ष का अनुभव।
विशेष शिक्षक :
बारहवीं उत्तीर्ण और विकलांगता की किसी भी श्रेणी में एक वर्षीय डिप्लोमा स्पेशल एजुकेशन (DSE) विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 6 महीने के प्रमाणन पाठ्यक्रम के साथ समुदाय आधारित पुनर्वास (डीसीबीआर) में डिप्लोमा।
स्नातकोत्तर शिक्षक ( हिंदी, अंग्रेजी, गणित) , प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ( हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत), जर्मन भाषा शिक्षक
सम्बन्धित विषय में 50% अंकों सहित मास्टर डिग्री एवं बी. एड की डिग्री।, TGT के लिये संबंधित विषय तीनों वर्षों में होने चाहिए। स्नातक डिग्री एवं जर्मन भाषा में छ माह का डिप्लोमा।
स्नातकोत्तर शिक्षक (भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, भूगोल) , स्नातक शिक्षक (विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) :
सम्बन्धित विषय में 50% अंकों सहित स्नातकोत्तर एवं बी. एड. ।
सामाजिक विज्ञान स्नातक शिक्षक हेतू स्नातक में इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषयों में
से किन्ही दो विषयों का होना आवश्यक है जिनमें से एक इतिहास अथवा भूगोल हो।
संगीत , नृत्य विशेषज्ञ :
सम्बंधित शिक्षा में स्नातक/ स्नातकोत्तर डिग्री तथा राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता।
स्नातकोत्तर शिक्षक कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर अनुदेश :
बी.ई./बी.टेक./एम.सी.ए./एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस)
एम.एस.सी. (इलेक्ट्रॉनिक्स विद कंप्यूटर साइंस) स्नातक एवं स्नातकोत्तर में गणित विषय के साथ
पी.जी.डी.सी.ए. एवं किसी भी विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ डी. ओ.ई.ए.सी.सी से “A”LEVEL उत्तीर्ण।
किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि के साथ डीओईएसीसीसे “A” LEVEL उत्तीर्ण अथवा समकक्ष उपाधि
खेलकूद प्रशिक्षक / योग शिक्षक :
शारीरिक शिक्षा में स्नातक तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
योग शिक्षक के लिए स्नातक एवं एक वर्ष का योग प्रशिक्षण डिप्लोमा।
चिकित्सक (दिन में केवल दो घंटे) : न्यूनतम एमबीबीएस एवम एमसीआई से पंजीकृत।
नर्स (दिन में सात घंटे) : नर्सिंग में डिग्री/ जीएनएम में डिप्लोमा।
कला एवम शिल्प आदि : संबंधित शिक्षा में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री तथा राज्य /राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता।
साक्षात्कार की तिथि :
| पद एवम विषय | साक्षात्कार की तिथि |
| प्राथमिक शिक्षक | 13.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| परामर्शदाता | 13.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| विशेष शिक्षक | 13.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| स्नातकोत्तर शिक्षक ( हिंदी, अंग्रेजी, गणित) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ( हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत) जर्मन भाषा शिक्षक | 14.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| स्नातकोत्तर शिक्षक (भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, भूगोल) , स्नातक शिक्षक (विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) | 15.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| संगीत , नृत्य विशेषज्ञ | 15.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| स्नातकोत्तर शिक्षक कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर अनुदेश | 16.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| खेलकूद प्रशिक्षक / योग शिक्षक | 16.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| चिकित्सक (दिन में केवल दो घंटे) | 17.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| नर्स (दिन में सात घंटे) | 17.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| कला एवम शिल्प आदि | 17.03.2023 प्रात : 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
नोट: 1. साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता / दैनिक भत्ता देय नहीं है।2. द्विभाषीय (हिन्दी एवं अंग्रेजी) दक्षता वाले अभ्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी (कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वांछित है) 3. पारिश्रमिक केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार देय होगा14. सभी डिग्रियां/ डिप्लोमा और योग्यताएं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से जारी की गई है। 5. अनुबंधित शिक्षकों को अस्थायी आधार पर अनुबंधित किया जाएगा जोकि के.वि.सं. में किसी भी तरह से स्थायी नियुक्ति का अधिकार नहीं रखता है16. यह प्रवेश साक्षात्कार शिक्षकों का पैनल तैयार करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जोकि सत्र 2023-24 में आवश्यकता अनुसार अनुबंधित किया जायेंगे। किसी भी पद हेतु यदि 10 से अधिक उम्मीदवार होंगे तो उनकी 30 मिनट की दक्षता परीक्षा ली जाएगी एवं इस आधार पर चुने हुए उम्मीदवारों का की प्रवेश साक्षात्कार होगा।
Download Official Notification
Kendriya Vidyalaya Yol Cantt Teaching Staff Recruitment 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Govt Job
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026

- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

Leave a Comment