Weekly Current Affairs 11 July to 17 July 2021
- ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने विंबलडन टेनिस में महिला एकल का खिताब जीता।
- लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को राष्ट्रपति जो बाईडेन द्वारा भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया गया।
- ऑक्सफैम ने हाल ही में “The Hunger Virus Multiplies” शीर्षक से एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, हर मिनट भूख से 11 लोगों की मौत हो जाती है।
- वर्जिन गेलेक्टिक स्पेस टूरिज्म कंपनी के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने भारतीय मूल की महिला सिरीशा बंदला सहित चार अन्य क्रू साथियों के साथ अंतरिक्ष उड़ान का संचालन किया।
- इटली की फुटबॉल टीम ने यूरो 2020 का ख़िताब जीत लिया है। फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को हराया।
- बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र पटना में स्थापित किया जायेगा।
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में भारत के पहले तरल प्राकृतिक गैस (LNG) सुविधा संयंत्र का उद्घाटन किया।
- नोवाक जोकोविच ने अपना छठा ग्रैंड स्लैम विंबलडन टेनिस चैम्पियनशिप खिताब 2021 जीता है।
- श्याम श्रीनिवासन को फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में फिर से नियुक्त किया गया।
- क्यूबा ने दुनिया का पहला संयुग्मित (conjugate) कोविड-19 वैक्सीन सोबराना 2 विकसित किया है।
- उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति जून 2021 में घटकर 6.26% हुई।
- लद्दाख सभी निवासियों और अतिथि आबादी का टीकाकरण करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
- भूटान अपने QR कोड के लिए भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस ((UPI) मानकों को अपनाने वाला पहला देश बन गया है।
- नेपाल ने पूर्वी नेपाल में 679 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए भारत के सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) के साथ 1.3 बिलियन अमरीकी डालर का समझौता किया है।
- नेपाली कांग्रेस पार्टी के शेर बहादुर देउबा ने रिकॉर्ड पांचवीं बार नेपाल के पीएम के रूप में शपथ ली।
- जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (CBD) ने 2030 तक दुनिया भर में कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए एक नए वैश्विक जैव विविधता ढांचे का पहला मसौदा जारी किया।
- NTPC Ltd गुजरात के कच्छ के रण में भारत का सबसे बड़ा सौर पार्क स्थापित करेगा।
- यूनाइटेड किंगडम ने 50 से अधिक वर्षों में पहली बार भारत को सेब का निर्यात किया है।
- शंघाई सहयोग संगठन की बैठक हाल ही में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे शहर में आयोजित की गई। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस बैठक में भाग लिया।
- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चीन से लाये गये ‘monk fruit’ की खेती शुरू हो गई है।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था।
- प्रधानमंत्री ने वाराणसी (यूपी) में PRASHAD (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive) परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण किया।
- बास्तील दिवस, जिसे फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 14 जुलाई को भव्य रूप से मनाया जाता है।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रूप से 16 जुलाई, 2021 को ‘स्कूल इनोवेशन एंबेसडर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (School Innovation Ambassador Training Program) लॉन्च किया।
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने भारत का पहला रैपिड इलेक्ट्रॉनिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित COVID-19 परीक्षण विकसित किया है जिसे COVIHOME कहा जाता है।
Weekly Current Affairs 11 July to 17 July 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment