Weekly Current Affairs 25/10/2020 To 31/10/2020
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में किसान सूर्योदय योजना लांच की। इस योजना का उद्देश्य सिंचाई के लिए दिन के दौरान बिजली आपूर्ति प्रदान करना है।
- लक्समबर्ग में यूरोपीय संघ (ईयू) के पर्यावरण मंत्रियों द्वारा आयोजित एक बैठक में, 2050 तक यूरोपीय संघ द्वारा शून्य कार्बन उत्सर्जक बनने के लिए एक कानून बनाया गया।
- हाल ही में गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) को सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है। ऐसा करके वस्तुओं और सेवाओं की सार्वजनिक खरीद की पूरी प्रक्रिया को एक ही मंच के तहत लाया गया है।
- हाल ही में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के अध्ययन में कहा गया कि जैविक गलियारों में हिमालयन ब्राउन बीयर के लिए उपयुक्त निवास स्थान कम हो रहे हैं। हिमालय के सबसे ऊंचे इलाकों में भूरे भालू सबसे बड़े मांसाहारी जानवरों में से एक है।
- पूर्व एंग्लिकन पुजारी वेवल रामकालवन सेशेल्स के नए राष्ट्रपति चुने गये और लुइस एर्स बोलीविया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
- 27 अक्टूबर से “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” की थीम के साथ राष्ट्रीय सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन आयोजित किया गया।
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, नासा ने चंद्रमा की सूरज की रोशनी वाली सतह पर पानी की मौजूदगी का पता लगाया है। पानी की उपस्थिति को अंतरिक्ष यान SOFIA द्वारा खोजा गया हैं।
- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में ‘RuPay Festive Carnival’ नाम से एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, संस्थान RuPay कार्ड का उपयोग करके विभिन्न ब्रांडेड वस्तुओं की खरीद पर 65 प्रतिशत तक लाभ और छूट प्रदान कर रहा है।
- श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) के एक स्टार्टअप Sascan Meditech ने ओरल कैंसर की जांच करने के लिए एक उपकरण विकसित किया है।
- फेनी पुल बांग्लादेश में रामगढ़ के साथ भारत के सबरूम को जोड़ने वाला में 1.8 किमी लंबा पुल है। भारत सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि इस पुल का निर्माण दिसंबर 2020 तक पूरा हो जायेगा। यह पुल फेनी नदी पर बनाया जा रहा है।
- केंद्र सरकार ने आयकर विवाद निपटान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के तहत भुगतान करने के लिए समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया है।
- भारतीय संगठन ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन ने COVID -19 महामारी के बीच जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड जीता।
- भारत और कनाडा के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पता लगाया है कि 2500 ईसा पूर्व में सिंधु घाटी सभ्यता में दुग्ध उत्पादन मौजूद था। यह डेयरी उत्पादन का सबसे पहला ज्ञात प्रमाण है। यह परिणाम गुजरात के एक ग्रामीण क्षेत्र कोटड़ा भादली के पुरातात्विक स्थल पर पाए गए मिट्टी के बर्तनों के रासायनिक विश्लेषण पर आधारित थे, जिसमें डेयरी लिपिड की उपस्थिति देखी गई थी।
- केरल सोलह कृषि वस्तुओं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है। इसमें सब्जियां, फल और कंद शामिल हैं।
- माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में घोषणा की कि उसने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ सहयोग किया है। इस साझेदारी का लक्ष्य अगले 10 महीनों में भारत में एक लाख से अधिक महिलाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करना है।
- 30 अक्टूबर, 2020 को पीएम मोदी ने गुजरात के केवडिया में “आरोग्य वन” का उद्घाटन किया। यह औषधीय पौधों के उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है।
- भारतीय सेना ने हाल ही में सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट (SAI) नाम से एक सरल मैसेजिंग एप्लीकेशन विकसित की है। यह एप्लीकेशन इंटरनेट पर एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए सुरक्षित वौइस्, टेक्स्ट और वीडियो कॉलिंग सेवाओं का समर्थन करती है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में जंगल सफारी के रूप में जाने जाने वाले सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया है। जूलॉजिकल पार्क, जिसे जंगल सफारी के रूप में भी जाना जाता है, को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थापित किया गया है।
- नीति आयोग और QCI (Quality Council of India) ने हाल ही में ‘नेशनल प्रोग्राम एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पॉलिसी फ्रेमवर्क’ (NPMPF) लॉन्च किया है।
- रेलवे सुरक्षा बल ने हाल ही में “मेरी सहेली” पहल शुरू की है। यह पहल महिला यात्रियों की सुरक्षा पर केंद्रित है। यह सितंबर 2020 में दक्षिण पूर्वी रेलवे में एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू की गयी थी।
- पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2020 को गैर-लाभकारी संगठन पब्लिक अफेयर्स सेंटर द्वारा जारी किया गया। इस सूचकांक के अनुसार, केरल राज्य का सबसे अच्छा प्रशासित राज्य है।
Weekly Current Affairs 25/10/2020 To 31/10/2020
Read Also : More Current Affairs
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment