Weekly Current Affairs 18 April to 24 April 2021
- विश्व लीवर दिवस (WLD) मानव शरीर में यकृत (लीवर) के बारे में जागरूकता और इसके महत्व के बारे में जानकारी बढाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है।
- एक हालिया अध्ययन के अनुसार, MK-4482, जो एक प्रयोगात्मक एंटीवायरल दवा है, इस दवा से SARS-CoV-2 संक्रमण के लिए उपचारित किए गए हैम्स्टर्स के फेफड़ों में वायरस के स्तर में कमी आई है।
- इटली ने हाल ही में भारत में पहला “मेगा फूड पार्क” लांच किया जिसमें खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं शामिल हैं।
- एडोब के सह-संस्थापक और पीडीएफ के डेवलपर चार्ल्स गेश्के का निधन हो गया।
- वैज्ञानिकों ने हाल ही में पाया है कि Indian jumping Ant अपने शरीर को प्रजनन के लिए तैयार करने के लिए अपने मस्तिष्क को लगभग 20 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया की 3 नई पहलें शुरू की हैं। वे NIXI Academy, IP Guru और NIXI-IP-INDEX हैं।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ”डुरोकी सीरीज़” के नाम से दुनिया का पहला किफायती और लंबे समय तक चलने वाला स्वच्छता उत्पाद लॉन्च किया है।
- रिपोर्टस विदाऊट बॉर्डर्स ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2021 प्रकाशित किया। इसने 180 देशों को रैंक किया। नॉर्वे इस सूचकांक में सबसे ऊपर हैं। भारत इस सूचकांक के अनुसार 142 वें स्थान पर रहा।
- ओडिशा में धामरा नदी पर 110 करोड़ रुपये की ROPAX जेट्टी परियोजना निर्मित की जाएगी।
- टेबल माउंटेन नेशनल पार्क दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्थित है। हाल ही में, इस पार्क में आग लग गई और तेजी से फैली थी।
- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (SISFS) को लांच किया। SISFS का उद्देश्य कांसेप्ट, प्रोटोटाइप विकास, उत्पाद परीक्षण, बाजार में प्रवेश और व्यावसायीकरण के के लिए स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करना है
- भारत और किर्गिजस्तान ने हाल ही में एक संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास आयोजित किया है जिसे “खंजर” नाम दिया गया है।
- हाल ही में चीन के केंद्रीय बैंक, पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि 2035 तक भारत का जनसांख्यिकीय लाभ चीन से आगे निकल जायेगा।
- भारत WEF के वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (ETI) में 87वें स्थान पर रहा।
- 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ‘Restore Our Earth’ है।
- गूगल ने रूसी सर्जन, प्रोफेसर, कवि और लेखिका डॉ. वेरा गेद्रोइट्स का 151वां जन्मदिन मनाया। उन्हें रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन और सर्जरी की दुनिया की पहली महिला प्रोफेसरों में से एक माना जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी ने Global Energy Review रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2019 में दर्ज किए गए स्तरों की तुलना में 1.4% अधिक है।
- ‘निम्बस’ इजरायल की एक प्रमुख क्लाउड सेवा परियोजना है, जिसका उद्देश्य सरकार, रक्षा प्रणाली और अन्य क्षेत्रों में क्लाउड सेवाओं के लिए एक समाधान प्रदान करना है।
- S&P ग्लोबल रेटिंग की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11% की वृद्धिदर रहेगी। भारत अगले कुछ वर्षों में 1 % से 6.4 % की दर से विकास करेगा।
- पोलैंड के कीलस में आयोजित विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में, भारतीय महिला मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा।
- जी.सी. मुर्मू (G.C. Murmu) को रासायनिक हथियार के निषेध संगठन के बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।
- पीएम ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) पर SVAMITVA योजना के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया।
- न्यायमूर्ति एन.वी. रमण ने भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस रमण का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक होगा।
Weekly Current Affairs 18 April to 24 April 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment