Weekly Current Affairs 10/02/2020 To 16/02/2020

Weekly Current Affairs 10/02/2020 To 16/02/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Read also: weekly current affairs

1. 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनीं l
2. बांग्लादेश ने भारत को हराकर ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता l
3. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा को सुरक्षित कृषि क्षेत्र (Agricultural Protection Zone) घोषित किया गया।
4. पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने गये हैं l
5. भारतीय थल सेना के कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने एक निजी फर्म के साथ मिलकर ‘पार्थ’ नामक गन शॉट लोकेटर का विकास किया है।.
6. मुंबई के आदित्य मेहता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप को जीता। फाइनल में उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी को पराजित किया।
7. अजेय वारियर:भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास l
8. सियारा तूफ़ान के कारण ब्रिटेन और आयरलैंड प्रभावित हुए
9. तेलंगाना की मेट्रो रेल सेवा देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑपरेशन मेट्रो नेटवर्क बन गयी है l
10. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लांच की है। इस योजना के तहत राज्य के ज़रूरतमंद परिवारों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

Weekly Current Affairs 10/02/2020 To 16/02/2020

11. फरवरी को विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है l इसकी थीम है: समावेशी विकास के लिए विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं में निवेश l
12. अरुण-III नेपाल की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है जिसका निर्माण भारत की सहायता से किया जा रहा है l
13. राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में किया l Theme: A Cultural Heritage Site that suffers severe damage in the Earthquake and Flooding or Storm
14. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का शुभंकर चुना गया है l
15. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस का नाम ‘Covid-19’ रखा l
16. भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC) ने ‘भाभा कवच’ नाम से एक नए बुलेटप्रूफ जैकेट का निर्माण किया है, इस जैकेट का उपयोग केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा किया जाएगा।
17. नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने सभी एअरपोर्ट और एयरक्राफ्ट में ई-सिगरेट पर प्रतिबन्ध लगाया l
18. हाल ही में ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ ने बेस्ट फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री में ऑस्कर पुरस्कार जीता। यह बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कम्पनी ‘हायर ग्राउंड’ के द्वारा रिलीज़ की गयी पहली डाक्यूमेंट्री है।
19. फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत के 7 राज्यों में लगभग एक लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जायेगी।
20. राजीव बंसल को एयर इंडिया का सीएमडी नियुक्त किया गया और देबाशीष पांडा को नया वित्त सेवा सचिव नियुक्त किया गया l
21. भारतीय मूल के ऋषि सुनाक को यूनाइटेड किंगडम का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया l
22. विश्व रेडियो दिवस 2020 की थीम :रेडियो और विविधता (Radio and Diversity)
23. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ का ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गये हैं।
24. वैश्विक ओपन सोर्स कोड होस्टिंग व सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफार्म GitHub ने हाल ही में भारत में ‘GitHub इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से कार्य शुरू किया है।
25. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि अन्टार्कटिका में पहली बार 20.75 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है। यह इतिहास में अन्टार्कटिका में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले जनवरी 1982 में अन्टार्कटिका में सर्वाधिक 18.3 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया था।
26. नीदरलैंड्स की ‘ ईवा डी गोदे ‘ को 2019 FIH विमेंस प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया l
27. पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा हाल ही में भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आये हैं। वे 2016 से पुर्तगाल के राष्ट्रपति हैं। यह उनकी प्रथम भारत यात्रा है।

read also: HP govt. job

Leave a Comment