Weekly Current Affairs 12/04/2020 To 18/04/2020

Weekly Current Affairs 12/04/2020 To 18/04/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक सप्ताह का एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम है “भारत पढे ऑनलाइन अभियान”। इस अभियान का उद्देश्य भारत में ऑनलाइन शिक्षा में सुधार करना है।
  2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने युक्ति (Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation) पोर्टल लॉन्च किया गया।
  3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और 11 अन्य विशेषज्ञों को अपने बाहरी सलाहकार समूह में शामिल किया है।
  4. केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में आयोजित जी-20 असाधारण ऊर्जा मंत्रियों की आभासी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक को सऊदी अरब ने बुलाया था। इसकी अध्यक्षता सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ ने की।
  5. भारत सरकार ने 586 समर्पित COVID-19 अस्पताल स्थापित किए हैं। इन अस्पतालों में 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड को समायोजित करने की क्षमता है।
  6. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) ( तिरुवनंतपुरम ) को COVID -19 उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी को मंजूरी दे दी है।
  7. वरिष्ठ अधिवक्ता और पद्म भूषण अवार्डी,भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल (1996-98) अशोक देसाई का 77 वर्ष की आयु निधन।
  8. Google पे ने उपयोगकर्ताओं को आवश्यक वस्तुएं बेचने वाले स्थानीय स्टोर्स ढूँढने में मदद करने के लिए ‘नियर स्पॉट’ फीचर लॉन्च किया।
  9. AIM (अटल इनोवेशन मिशन), नीति आयोग & NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) ने संयुक्त रूप से अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) स्कूलों में CollabCAD लॉन्च किया।
  10. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में 4 महीने के निचले स्तर 5.91% पर पहुंची।
  11. लॉकडाउन के दौरान सस्ती एवं पर्याप्त दबाएं उपलब्ध कराने के लिए देशभर में 6300 प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र कार्यरत है।
  12. भारत सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। यह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने के लिए किया गया है।
  13. देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट ने जानवरों के लिए देश की पहली संगरोध सुविधा स्थापित की है। यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है।
  14. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 32 करोड़ से अधिक को वित्तीय सहायता मिली है।
  15. विश्व बैंक ने हाल ही में ‘साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस’ नाम से अपनी द्वि-वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में इस वित्तीय वर्ष में 1.5% -2.8% की वृद्धि होगी।
  16. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की विकास दर 1.9% निर्धारित की है। आईएमएफ का यह भी कहना है कि भारत 2021-22 में 7.4% की वृद्धि दर के साथ इस मंदी से उबर जाएगा।
  17. एप्पल और गूगल ने हाल ही में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एक्टिविटी के लिए एक प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने के लिए एक संयुक्त पहल की घोषणा की, जो सरकारों और स्वास्थ्य एजेंसियों को कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने में मदद करेगी।
  18. ‘गिवइंडिया’ प्लेटफार्म ने 75 करोड़ रुपये के आरंभिक दान के साथ ‘इंडिया COVID रिस्पॉन्स फंड’ (ICRF) लॉन्च किया।
  19. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समाधान विकसित करने के लिए “अभिनव चुनौती” की घोषणा की।
  20. जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक सहायक कंपनी, जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड को भोगापुरम में एक ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास और संचालन के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। भोगापुरम आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है।
  21. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ नाम से एक वेबिनार श्रृंखला शुरू की है। इस वेबिनार में देश के महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी दी जायेगी।
  22. रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन ने COVID-19 संक्रमित रोगियों से नमूने प्राप्त करने के लिए COVSACK का विकास किया है। COVSACK एक प्रकार का COVID-19 नमूना संग्रह कियोस्क है।
  23. आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत सार्वजनिक स्थान पर थूकना दंडनीय अपराध बनाया गया है।
  24. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कोई व्यक्ति अधिकतम 4 किलोग्राम ले सकता है।
  25. आईसीएआर-इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा विकसित पूसा परिशोधन और सैनिटाइजिंग टनल का उद्घाटन किया गया।
  26. सरकार ने 2020-21 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए रिकॉर्ड 298.3 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य रखा; 2019-20 में उत्पादन 291.95 मिलियन टन था।
  27. शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के लिए एम्बेसडर के रूप में वर्ल्ड वाइड फंड इंडिया में शामिल हुए।
  28. अक्टूबर 2022 में चीन के हांगझोउ में चौथे एशियाई पैरा खेलों के शुभंकर ‘फेइफी’ का अनावरण किया गया।
  29. भारत में रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) टेस्ट का उपयोग SARS-CoV-2 वायरस या कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए किया जाता है।
  30. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई की सत्ताधारी लोकतांत्रिक पार्टी ने 180 सीटों पर चुनाव जीता। जबकि विपक्षी यूनाइटेड फ्यूचर पार्टी ने 103 सीटें जीती।
  31. 17 अप्रैल, 2020 को भारत सरकार ने किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए “कृषि रथ” एप्लीकेशन लांच की है।
  32. 17 अप्रैल, 2020 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर को 3.75% तक घटा दिया है। जबकि रेपो रेट को 5.15% से 4.4% कर दिया गया है।
  33. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR), ने हाल ही में ‘पूसा परिशोधन और स्वच्छता सुरंग’ विकसित की है। इसमें साबुन और पानी के डिस्पेंसर का उपयोग करके हाथ धोने की व्यवस्था की गयी है, इसे पैर से ऑपरेट किया जाता है।
  34. गार्टनर 2019 डिजिटल कार्यस्थल सर्वेक्षण के अनुसार भारत विश्व का सबसे डिजिटल कुशल देश है। भारत में सबसे बड़ा जेन जेड वर्कफोर्स है जो डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके नए कौशल सीखने के लिए भी इच्छुक है।
  35. आरबीआई ने बैंकों के लिए तरलता कवरेज अनुपात (LCR) को 100% से घटाकर 80% किया गया।

Weekly Current Affairs 12/04/2020 To 18/04/2020
Weekly Current Affairs 12/04/2020 To 18/04/2020

Read More : Weekly Current Affairs

Leave a Comment