Weekly Current Affairs 24/02/2020 to 01/03/2020

Weekly Current Affairs 24/02/2020 to 01/03/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. दिव्या काकरान ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग में सभी चार मुकाबले जीते। अन्य भारतीय पहलवान पिंकी और सरिता मोर ने भी क्रमश: महिलाओं के 55 किग्रा और 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  2. आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने हाल ही में प्रधानमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दिया।
  3. चीन कों पछाड़ कर अमेरिका भाऱत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनां , 2018-19 में दोनों देशों की बीच द्विपक्षीय व्यापार 87.95 अरब डॉलर रहा।
  4. भारत के नए सेना मुख्यालय का नाम ‘थल सेना भवन’ रखा गया है। हाल ही में, रक्षा मंत्री ने दिल्ली कैंट में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी।
  5. ब्रिटेन के टाईसन फ्यूरी ने अमेरिका के देओन्ते विल्डर को हराकर वर्ल्ड बॉक्सिंग कौंसिल हैवीवेट का खिताब जीता
  6. एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता, भारत के रवि दाहिया ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  7. 24 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने PM-Kisan एप्प लांच की।
  8. अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन (International Judicial Conference) का आयोजन हाल ही में नई दिल्ली में किया गया। पीएम मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया।इसकी थीम है : जेंडर जस्ट वर्ल्ड
  9. नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने ब्रूनेई को खोजी गयी एक घोंघे की प्रजाति का नाम स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर रखा है। क्रेसपीडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्गे भूमि घोंघा की एक नई खोजी गई प्रजाति है।
  10. 24 फरवरी, 2020 को मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से राजनीतिक कारणों के चलते इस्तीफ़ा दे दिया।
    Weekly Current Affairs 24/02/2020 to 01/03/2020
  11. 24 फरवरी, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत की यात्रा पर आये। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, पुत्री इवांका तथा दामाद जेरेड कुशनर भी आये हैं।
  12. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन की चौथी वर्षगाँठ के समारोह का उद्घाटन किया गया,इसकी थीम : ‘आत्मा गाँव की, सुविधा शहर की
  13. अभी कुमार सिंह को NHPC का सीएमडी नियुक्त किया गया।
  14. जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा।
  15. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में विश्वकर्मा पुरस्कार 2019 के विजेताओं को सम्मानित किया।
  16. सेंट्रल विस्टा एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण किया जाएगा।
  17. मॉरिशस को हाल ही में FATF (Financial Action Task Force) की ‘ग्रे लिस्ट’ में सूचीबद्ध किया गया है।
  18. बीमा रेगुलेटर IRDAI ने जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की सम्भावना के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस 9 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष LIC के चेयरमैन एम.आर. कुमार हैं।
  19. जावास्क्रिप्ट स्निफ़र एक किस्म का मैलवेयर है जिसका उपयोग संवेदनशील क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने के लिए किया जा रहा है। बाद में क्रेडिट कार्ड्स की जानकारी को डार्क वेब पर बेचा जा रहा है।
  20. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने पहली बार गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज में ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है।
  21. अहमदबाद का सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, यह उत्तरी कोरिया के बाद रनग्राडो मिड डे स्टेडियम के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
  22. दूरसंचार विभाग ने हाल ही में 5G हैकाथॉन लॉन्च की। इस ‘5G हैकाथॉन’ को दूरसंचार विभाग (DoT) ने सरकार, शिक्षाविदों और उद्योग हितधारकों के साथ मिलकर लॉन्च किया है।
  23. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) ने ‘अंतर्राष्ट्रीय केला सम्मेलन’ का आयोजन 22-25 फरवरी के दौरान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किया।
  24. 25 फरवरी, 2020 को मिस्र के पूर्व शासक मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन 91 वर्ष की आयु में हुआ।
    Weekly Current Affairs 24/02/2020 to 01/03/2020
  25. भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच इंद्र धनुष अभ्यास का आरम्भ 24 फरवरी, 2020 को हुआ।
  26. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लांच किया ‘Higher Education Leadership Development Programme for Administrator’ कार्यक्रम
  27. स्लोवेनिया : जानेज़ जन्सा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
  28. भारत सरकार ने हाल ही में RAISE 2020- ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020’ नामक शिखर सम्मेलन की घोषणा की, इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में किया जायेगा।
  29. 26 फरवरी, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASE 3.0 (Enhanced Access and Service Excellence) लांच किया। इसे EASE 2.0 की वार्षिक रिपोर्ट के साथ लांच किया गया। EASE 3.0 का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग तकनीक को सक्षम और स्मार्ट बनाना है।
  30. भारतीय मूल के अजय बंगा को मास्टर कार्ड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  31. ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ 2020 की थीम : विज्ञान में महिलाएँ
  32. हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, ओयो होटल्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं।
  33. भारत में छह भाषाओं अर्थात् तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।
  34. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर 5% रहेगी
  35. पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने हाल ही में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की।
  36. भारत की पहली कमर्शियल लिक्विफाइड कॉम्प्रिस्ड नेचुरल गैस (LNG) बस, जिसे पेट्रोनेट द्वारा विकसित किया गया था, हाल ही में केरल के कोच्चि शहर में लॉन्च की गई।

Read more Current affairs: click here

Leave a Comment