Weekly Current Affairs 26/04/2020 To 02/05/2020

Weekly Current Affairs 26/04/2020 To 02/05/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. 25 अप्रैल, 2020 को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में शपथ ली।
  2. कोविड-19 महामारी के बीच, कार्यालयों में फाइलों की डिजिटल आवाजाही में सक्षम करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा-ई-कार्यालय नामक एक ई-ऑफिस एप्लीकेशन लॉन्च की गयी है।
  3. NVVN (NTPC Vidyut Vyapar Nigam) ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित इलेक्ट्रिक बसों और कारों के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) आमंत्रित किया।
  4. रोहतांग दर्रा हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी को लाहौल और स्पीति से जोड़ने के लिए इस दर्रे को हाल ही में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
  5. भारत सरकार ने 21 अक्टूबर तक बैंकिंग उद्योग को सार्वजनिक उपयोगिता सेवा के रूप में घोषित किया है। यह आदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
  6. 25 अप्रैल, 2020 को पाकिस्तान की नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया । एंटी-शिप मिसाइलें वे मिसाइलें हैं जिनका इस्तेमाल बड़ी नावों और जहाजों के खिलाफ किया जाता है।
  7. सऊदी अरब ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कोड़े मारने की सजा को समाप्त कर दिया है। इसके बाद न्यायाधीश दंड के रूप में जुर्माना, जेल या सामुदायिक सेवाओं की सजा दे सकते हैं।
  8. 27 अप्रैल, 2020 को उत्तर प्रदेश में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी COVID -19 के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने वाला पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।
  9. संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNCTAD ने हाल ही में ‘फ्रॉम द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेलडाउन’ नामक एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में, एजेंसी ने कहा है कि विकासशील देशों की सार्वजनिक ऋण की अदायगी 2020 और 2021 में 2.6 ट्रिलियन डॉलर से 3.4 ट्रिलियन डॉलर के बीच होगी।
  10. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ने हाल ही में दस हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित बस और 10 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की है।
  11. भारत के प्रधानमंत्री ने हाल ही में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर स्वामित्व योजना को लांच किया। स्वामित्व योजना का उद्देश्य नवीनतम ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करके आवासीय संपत्तियों का डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा। यह वर्तमान में छह राज्यों – हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लागू की जा रही है।
  12. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) के हालिया अनुमान के अनुसार सरकार की ओर से कोई प्रोत्साहन उपाय नहीं किए जाने की स्थिति में राजकोषीय घाटा 4.4% होगा। 2020-21 के आर्थिक विकास के अनुमान को 3.6% से घटाकर 1.9% किया।
  13. भारत की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आईटी फर्म ने ‘कोरोना वॉरियर्स’ नाम से फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए एक ऑनलाइन सेल्फ-सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है।
  14. बायो-कॉन की संस्थापक व चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को हाल ही में ‘मेडिसिन मेकर पावर लिस्ट 2020’ में शामिल किया गया है।
  15. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका (प्रथम ) चीन (दूसरे ), भारत (तीसरे ) 2019 में दुनिया में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले देश है। भारत का सैन्य खर्च 6.8% बढ़कर 71.1 बिलियन तक पहुंच गया है।
  16. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओईसीडी में अमेरिकी दूत के रूप में भारतीय-अमेरिकी मनीषा सिंह को नियुक्त किया।
  17. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ‘करप्ट एप्रोच’ की रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए उमर अकमल को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया।
  18. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अन्य अंतर्राष्ट्रीय अग्रणी संगठनों जैसे ग्लोबल फंड, UNTAID, CEPI आदि के साथ मिलकर COVID-19 टूल्स (एक्ट) एक्सलेरेटर लॉन्च किया है। इस साझेदारी से COVID​​-19 के चिकित्सीय, निदान और टीके के विकास, उत्पादन और पहुंच को तेज करने में मदद करता है।
  19. भारत एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार और एडीबी का चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक है। एशियाई विकास बैंक ने भारत को लगभग 30 बिलियन डॉलर की मंजूरी दी है। Weekly Current Affairs 26/04/2020 To 02/05/2020
  20. IIT बॉम्बे और इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, NIT श्रीनगर के छात्रों ने “रुहदार” नामक एक कम लागत वाले वेंटिलेटर का आविष्कार किया है।
  21. आंध्र बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ सुरेश एन. पटेल को दिसंबर 2022 तक के कार्यकाल के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया
  22. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान का निधन हो गया है, वे कैंसर से पीड़ित थे, उनका निधन मुंबई में हुआ।उन्हें वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इरफ़ान खान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1988 में ‘सलाम बॉम्बे’ से की थी।
  23. भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की स्थापना की है। इस प्राधिकरण का मुख्यालय गुजरात के गांधीनगर में स्थापित किया जायेगा।
  24. 28 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए “पीटरबर्ग क्लाइमेट डायलॉग” के 11वें सत्र में भाग लिया।
  25. कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) जल शक्ति मंत्रालय के तहत लाया गया। यह पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के अधीन था। CWMA की स्थापना 2018 में केंद्र द्वारा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुदुचेरी के बीच नदी के पानी के बंटवारे के विवाद का समाधान करने के लिए की गई थी।
  26. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत 18 लाख से अधिक अकुशल श्रमिकों को रोजगार देने में छत्तीसगढ़ राज्यों में सबसे ऊपर।
  27. वर्ष 2020 के लिए, रूस ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष है, ब्रिक्स के 5 सदस्य हैं, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका। हाल ही में, रूस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कोरोनोवायरस पर ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस आभासी बैठक में भाग लिया।
  28. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल, 2020 को हुआ। वे लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
  29. मेजबानी शुल्क का भुगतान करने में विफल रहने के बाद, भारत ने 2021 पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के मेजबानी अधिकार खो दिए, अब यह मेजबानी सर्बिया को दी गयी है।
  30. स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सिद्धांतों की अनुयायी हेमा भाराली का हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  31. NCSTC (National Council for Science & Technology Communication) ने COVID-19 पर ध्यान केंद्रित करने के साथ स्वास्थ्य और जोखिम संचार पर ‘YASH’ (Year of Awareness on Science & Health) कार्यक्रम शुरू किया।
  32. नितिन गडकरी ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के विचारों और नवाचारों को अपलोड करने के लिए पोर्टल ( http://ideas.msme.gov.in/ ) लॉन्च किया।
  33. ओपन बजट सर्वेक्षण, जिसे अंतर्राष्ट्रीय बजट पार्टनरशिप (IBP) द्वारा संचालित किया गया, हाल ही में जारी किया गया है। न्यूजीलैंड प्रथम स्थान पर रहा। भारत का स्थान 53 वां रहा
  34. 30 अप्रैल, 2020 को मणिपुर के काले चावल (चक-हाओ),गोरखपुर टेराकोटा और कोविलपट्टी की कदलाई मितई को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया।
  35. बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन व दीव) ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ प्रणाली में शामिल हुए। अब 17 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश इस प्रणाली के तहत हैं। यह प्रणाली लाभार्थियों को राशन कार्ड का उपयोग करके देश के किसी भी उचित मूल्य की दुकान से NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।
  36. 1 मई, 2020 को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) ने किसान सभा एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्लीकेशन को किसानों को माल ढुलाई और आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने के लिए लांच किया गया है।
  37. कश्मीर घाटी में केसर की खेती को भौगोलिक संकेत टैग प्रदान किया गया है।
  38. भारत सरकार ने COVID-19 राहत कार्यक्रम में हजोंग और चकमा समुदायों को शामिल किया जाए। चकमा और हजोंग समुदाय, तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के प्रवासी अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। चकमा मुख्य रूप से बौद्ध थे और हजोंग हिंदू हैं।

Weekly Current Affairs 26/04/2020 To 02/05/2020
Weekly Current Affairs 26/04/2020 To 02/05/2020

Read more : HP current affairs

Leave a Comment