हिमाचल प्रदेश में जिलावार विधानसभा क्षेत्र
वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। इन 68 विधानसभा क्षेत्रों में 20 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित हैं। 17 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। काँगड़ा जिले में प्रदेश विधानसभा के सर्वाधिक 15 निर्वाचन क्षेत्र हैं। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में विधानसभा के मात्र एक-एक क्षेत्र हैं जो कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से शिमला (एस.सी) सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है। क्षेत्रफल की दृष्टि से लाहौल स्पोति (एस.टी.) सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। इसका क्षेत्रफल 13835 वर्ग किलोमीटर है। लाहौल स्पीति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है। लाला चन्द्र स्टोक्स ने 1972 के विधानसभा चुनावों में ठियोग का प्रतिनिधित्व किया। उनकी पत्नी विद्या स्टोक्स ने 1982, 85, 90, 98. 2003 में विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। पति-पत्नी द्वारा प्रदेश के किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का प्रथम अवसर था।
हिमाचल प्रदेश में जिलावार विधानसभा क्षेत्र
- काँगड़ा (15) : बैजनाथ (SC), धर्मशाला ,देहरा ,फतेहपुर ,इंदौरा (SC), जैसिंहपुर (SC), जसवां-परागपुर ,ज्वाली ,सुल्ह ,शाहपुर ,पालमपुर ,नूरपुर ,नगरोटा ,काँगड़ा ,ज्वालामुखी।
- मण्डी (10) : बल्ह (SC),द्रंग ,धर्मपुर ,करसोग (SC),जोगिन्दरनगर ,मण्डी ,नाचन (SC), सरकाघाट ,सुंदरनगर ,सराज।
- शिमला ( 8) : चौपाल ,जुब्बल -कोटखाई ,कुसुम्पटी, रामपुर (SC), रोहड़ू (SC), शिमला (शहरी),शिमला (ग्रामीण), ठियोग।
- ऊना (5) : कुटलेहर ,ऊना ,हरोली ,गगरेट ,चिंतपूर्णी (SC)
- सोलन (5) :अर्की ,दून ,कसौली (SC),सोलन (SC), नालागढ़।
- सिरमौर (5) : नाहन ,पौंटा साहिब ,शिलाई , पच्छाद (SC),श्रीरेणुका जी (SC)
- हमीरपुर (5) : भोरंज (SC), बड़सर ,हमीरपुर,नादौन ,सुजानपुर।
- चम्बा (5) : भटियात , डल्हौजी , चम्बा , चुराह (SC), भरमौर (ST)
- बिलासपुर (4) : घुमारवीं ,बिलासपुर ,झण्डूता (SC), श्री नैनादेवी जी।
- कुल्लू (4) : आनी (SC), बंजार ,कुल्लू ,मनाली
- किनौर (1) : किनौर (ST)
- लाहौल -स्पीति(1) : लाहौल -स्पीति (ST)
हिमाचल प्रदेश में जिलावार विधानसभा क्षेत्र
इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026
- HPRCA Hamirpur Special Educator, JOA (Library) And Steno-Typist Recruitment 2026
- HPU Shimla All Latest Notifications -November 2025