‘‘हिम सुरक्षा अभियान’’ : हिमाचल प्रदेश
‘‘हिम सुरक्षा अभियान’’ : हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 24/11 /2020 को कोविड-19 महामारी के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘‘हिम सुरक्षा’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता प्रदेश में घर-घर जाकर कोविड-19, टीबी, कुष्ठ, मधुमेह, रक्तचाप आदि जैसी बीमारियों के लक्षणों के बारे में सूचना एकत्रित की जाएगी।
यह अभियान 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर, 2020 प्रदेशभर में तक चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और स्वयं सेवा संस्थाओं को शामिल कर लगभग 8000 टीमें होंगी, जो लोगों के स्वास्थ्य मापदण्डों के बारे में घर-घर जाकर सूचना एकत्रित करना सुनिश्चित करेंगी।
रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मिलेगी सहायता : इस अभियान के तहत न केवल लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों को खोजा जाएगा बल्कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। इससे रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
सतर्कता और सावाधानी बरतने से ही हारेगा कोरोना : हिमाचल प्रदेश में बीते एक महीने में कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर में तीव्रता से वृद्धि हुई है परन्तु अभी भी स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री श्री जयराम जी ने कहा कि प्रदेश में आवश्यक दवाओं, ऑक्सीजन सिलैंडर और आईसोलेशन बैड जैसे आवश्यक उपकरणों की कोई कमी नही हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के फैलने का प्रमुख कारण सामाजिक कारण और आम जनता द्वारा बरती गई ढील हो सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क के उपयोग और परस्पर दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने इस अवसर पर जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल जी ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में रूचि लेने पर आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इस अभियान की मुख्य विशेषताओं से अवगत करवाया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल जी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
‘‘हिम सुरक्षा अभियान’’ : हिमाचल प्रदेश
इसे भी पढ़ें : पंचवटी योजना : हिमाचल प्रदेश
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026
- HPRCA Hamirpur Special Educator, JOA (Library) And Steno-Typist Recruitment 2026
- HPU Shimla All Latest Notifications -November 2025