HP Giriraj GK & Current Affairs 1st March 2023
विश्व का पहला अक्षय ऊर्जा संचालित हवाई अड्डा
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ( सीआईएएल ) ने विश्व के पहले सौर ऊर्जा संचालित हवाई अडडे का निर्माण करके ऊर्जा की कमी के अपने नुकसान को सफलतापूर्वक लाभ में बदल दिया है। सीआईएएल ने 2013 के आरंभ में आगमन टर्मिनल ब्लॉक की छत पर 100 किलोवॉट पॉवर ( केडब्लूपी ) का सौर फोटोवोल्टिक ( पीवी ) संयंत्र स्थापित करके सौर पीवी क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद, एक मेगावॉट गॉवर ( एमडब्ल्यूपी ) सौर पीवी संयंत्र आंशिक रूप से छत के ऊपर और आंशिक रूप से विमान रख-रखाव हैंगर सुविधा इमारत में जमीन पर स्थापित किया गया है। उपर्युक्त संयंत्रों की सफलता से प्रेरित होकर सीआईएएल ने 2015 में बड़े पैमाने पर 12 एमडब्ल्यूपी सौर पीवी संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। आज सीआईएएल के पास 50 एमडब्ल्यूपी की संस्थापित सौर ऊर्जा क्षमता है। सीआईएएल के सौर ऊर्जा संयंत्र एक दिन में दो लाख यूनिट बिजली पैदा करते हैं जबकि हवाई अड्डे में बिजली की दैनिक खपत लगभग 1.6 लाख यूनिट है और इस तरह यह हवाई अड्डा बिजली उत्पादन और उपभोग की सुखद स्थिति में है ।
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs
- झांकी मुख्यतः किस जिले का नृत्य है ?
उत्तर : चंबा। - ‘त्रिलोकीनाथ मंदिर” हिमाचल के किस जिले में स्थित है?
उत्तर : लाहौल स्पीति (उदयपुर) - हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान की स्थापना किस वर्ष में की गई थी ?
उत्तर : जनवरी, 1974 - ‘त्रिगर्त’ किस स्थान का प्राचीन नाम है ?
उत्तर : कांगड़ा। - हिमाचली धाम में थाली के रूप में प्रयोग किए जाने वाले ‘पत्तल’ का निर्माण किस पेड़ के पत्तों से किया जाता है ?
उत्तर : टौर। - ‘मैराथन’ दौड़ में धावक को कितनी दूरी तय करनी पड़ती है ?
उत्तर : 42.195 किलोमीटर। - गेहूं में क्रोमोसोम की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर : 42 - “गंगा सागर मेला” किस भारतीय राज्य में आयोजित किया जाता है?
उत्तर : पश्चिम बंगाल। - एलिफेंटा की गुफाएं किस देवता को समर्पित है ?
उत्तर : भगवान शिव। - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
उत्तर : लॉर्ड डफरिन। - भारत में मुसलिम लीग का संस्थापक कौन था ?
उत्तर : नवाब सलीम उल्लाह - प्रथम बार गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर किसने संबोधित किया था ?
उत्तर : सुभाष चन्द्र बोस। - मिलपा और लदांग किसके प्रकार है ?
उत्तर : स्थानांतरण कृषि। - राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर : प्रधानमंत्री। - स्लीपिंग सिकनेस” बीमारी किसके कारण होती है ?
उत्तर : ट्राई पैनोसोमा। - प्रख्यात गोलकुंडा किला भारत के किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर : तेलंगाना।
HP Giriraj GK & Current Affairs 1st March 2023
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools

- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

Leave a Comment