Daily Current Affairs in Hindi -02 March 2023
- विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 01 मार्च
(B) 02 मार्च
(C) 03 मार्च
(D) 04 मार्च
उत्तर : (A) 01 मार्च
व्याख्या : 1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसे 2014 में पहली बार मनाया गया था।
- बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र (बीईसी) के गवर्निंग बोर्ड की पहली बैठक की मेजबानी किस देश ने की?
(A) जापान
(B) इंडोनेशिया
(C) भारत
(D) श्रीलंका
उत्तर : (C) भारत
व्याख्या : भारत ने 27 फरवरी, 2023 को बेंगलुरु स्थित शांगी-ला होटल में बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र (बीईसी) के गवर्निंग बोर्ड की पहली बैठक की मेजबानी की। विद्युत मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और बीईसी के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने बिम्सटेक सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है।
- एनटीपीसी ने भारत का पहला वातानुकूलित कंडेनसर वाला सुपर क्रिटिकल प्लांट किस राज्य शुरू किया है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) झारखण्ड
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) केरल
उत्तर : (B) झारखण्ड
व्याख्या : एनटीपीसी ने रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल के माध्यम से जल संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए, भारत का पहला वातानुकूलित कंडेनसर वाला सुपर क्रिटिकल प्लांट चालू किया है। देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी ने 01 मार्च 2023 को झारखंड के उत्तरी कर्णपुरा (3*660 मेगावाट) में 660 मेगावाट की पहली इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है।
- भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पहली जी20 भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) की बैठक कहां शुरू हुई?
(A) लखनऊ
(B) गुरुग्राम
(C) जयपुर
(D) बेंगलुरु
उत्तर : (B) गुरुग्राम
व्याख्या : भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पहली जी20 भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) की बैठक आज गुरुग्राम, हरियाणा में शुरू हुई। बैठक के तहत, ‘सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए आईसीटी का लाभ उठाने’ विषय पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात विशेषज्ञों ने इस कार्यक्रम में अपनी बात रखी, जिसमें विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- हाल ही में किसने सह सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया ?
(A) मनोज पांडे
(B) बी.एस. राजू
(C) एम.वी. सुचिंद्र कुमार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) एम.वी. सुचिंद्र कुमार
व्याख्या : लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार ने दिनांक 01 मार्च 2023 को सह सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। जनरल ऑफिसर ने लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू से यह पद ग्रहण किया, जिन्होंने आज जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान की बागडोर संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार मौजूदा पदभार ग्रहण करने से पहले सेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) पद पर थे।
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किसके द्वारा किया जाएगा ?
(A) अमित शाह
(B) नितिन गडकरी
(C) नरेंद्र मोदी
(D) नरेंद्र सिंह तोमर
उत्तर : (D) नरेंद्र सिंह तोमर
व्याख्या : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 2 से 4 मार्च 2023 तक होगा, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इस बार मेले का थीम है- “श्री अन्न द्वारा पोषण, खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा”।
- मोबाइल संचार के लिए जीएसएमए ने किस देश को सरकारी नेतृत्व पुरस्कार 2023 प्रदान किया ?
(A) जापान
(B) इंडोनेशिया
(C) भारत
(D) श्रीलंका
उत्तर : (C) भारत
व्याख्या : मोबाइल संचार के लिए वैश्विक प्रणाली- ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल संघ (जीएसएमए) ने दूरसंचार नीति और विनियमन में सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने के लिए भारत को सरकारी नेतृत्व पुरस्कार 2023प्रदान किया है। 387 जिलों में लगभग 1 लाख स्थानों के साथ, भारत का 5-जी रोल-आउट विश्व में सबसे तेज़ में से एक है।
- हाल ही में नाइजीरियाई के नए राष्ट्रपति कौन निर्वाचित हुए ?
(A) बोला टीनूबू
(B) अतिकु अबूबकर
(C) पीटर ओबी
(D) मुहम्मदू बुहारी
उत्तर : (A) बोला टीनूबू
व्याख्या : अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया के अगले राष्ट्रपति सतारूढ़ पार्टी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस के बोला टिनुबू होंगे। राष्ट्रपति पद के लिए 25 फरवरी को हुए चुनाव में उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
- हाल ही में किसने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला?
(A) श्री राजेश मल्होत्रा
(B) प्रिया कुमार
(C) सत्येन्द प्रकाश
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) श्री राजेश मल्होत्रा
व्याख्या : श्री राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। श्री मल्होत्रा ने कल श्री सत्येन्द्र प्रकाश की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभाला है।
- हाल ही में ‘दूरदर्शन न्यूज’ का महानिदेशक किसे नियुक्त किया है?
(A) प्रिया कुमार
(B) मयंक कुमार
(C) राजेश मल्होत्रा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) प्रिया कुमार
व्याख्या : सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने प्रिया कुमार को ‘दूरदर्शन न्यूज’ का महानिदेशक नियुक्त किया है। वह मयंक अग्रवाल का स्थान लेंगी।
- अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया किया गया?
(A) बेंगलुरु
(B) पणजी
(C) भोपाल
(D) लखनऊ
उत्तर : (B) पणजी
व्याख्या : गोवा ने पणजी में कदम्बा परिवहन निगम बस स्टैंड पर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया है। 3 मार्च तक जनता के लिए खुली इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यहां आने वालों को मोटे अनाज के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उसे दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत के एक प्रस्ताव के बाद 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है।
- हाल ही में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में पुरुष एकल का ख़िताब किसने जीता ?
(A) लक्ष्य सेन
(B) मिथुन मंजूनाथ
(C) प्रनाय कुमार
(D) अनूप श्रीधर
उत्तर : (B) मिथुन मंजूनाथ
व्याख्या : भारत की 18 वर्षीय अनुपमा उपाध्याय और मिथुन मंजूनाथ ने मंगलवार को पुणे में आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में महिला और पुरुष एकल का ख़िताब अपने नाम किया।
Daily Current Affairs in Hindi -02 March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment