Geography : The Universe-Solar System
- भारत का प्रथम मानचित्र किसने बनाया था ?
A) फ्रेडरिक रेटजेल
B) इरेटॉस्थनीज
C) एनविले
D) अरस्तु
उत्तर C)एनविले
व्याख्या :- भारत का प्रथम मानचित्र एनविले (1752 ई. ) ने बनाया था । विश्व मानचित्र पर सर्वप्रथम भारत को टॉलमी ने दर्शाया था। अनेक्सीमेंडर ने विश्व का मानचित्र मापक बनाया था। विश्व ग्लोब का निर्माता मार्टिन बैहम था , किन्तु अरस्तु ने सर्वप्रथम पृथ्वी को गोलाभ माना था। न्यूटन ने सर्वप्रथम पृथ्वी की गोलाभ आकृति को सिद्ध किया था। फ्रेडरिक रेटजेल को मानव भूगोल का पिता कहा जाता है ,जिनकी प्रसिद्ध पुस्तक एंथ्रोपोजियोग्राफी (Anthropogeography)है। - भूगोल का पिता किसे कहा जाता है ?
A) हेरोडोटस
B) अनेकसीमेण्डर
C) इरेटोस्थनीज
D) हिकेटियस
उत्तर D) हिकेटियस
व्याख्या :- हिकेटियस (यूनानी विद्वान् ) को भूगोल का पिता कहा जाता है क्योंकि इन्होने सर्वप्रथम भौगोलिक वर्णनों को जेस पीरियोडस (Ges Periodus ) पुस्तक के माध्यम से क्रमबद्ध किया था। आधुनिक भूगोल का जनक एलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट को कहा जाता है। सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग इरेटॉस्थनीज एक ग्रीक विद्वान (276-194 ई पू ) ने किया था। इरेटॉस्थनीज को भू भौतिकी का जनक कहा जाता है। - “रुको और जाओ नियतिवाद” (Stop and Go Determinism ) की विचारधारा के प्रतिपादक कौन है ?
A) ए जे हरबर्टसन
B) जॉर्ज टैथम
C) हार्टशोर्न
D) ग्रिफिथ टेलर
उत्तर D) ग्रिफिथ टेलर
व्याख्या:- नवनिश्चयवाद ग्रिफिथ टेलर की संकल्पना है , जिसमे मनुष्य तथा प्रकृति दोनों को महत्व दिया इस संकल्पना से ही वर्तमान की सतत विकास की अवधरणा का विकास होता है।
निश्चयवाद : इस विचार धारा के अनुसार मनुष्य प्रकृति के अधीन है। मनुष्य स्वतंत्र नहीं है। इसके समर्थक है-रेटजेल ,एलन सैम्पुल।
सम्भववाद : यह प्राकृतिक शक्तियों की अपेक्षा मानव शक्तियों की प्रधानता स्वीकार करने वाला दर्शन है। इसके समर्थक –विडाल-डी-लाब्लाश , लूसियन फैब्रे। - ब्रम्हाण्ड की उत्पति के संबंध में महाविस्फोट सिद्धांत (बिग बैंग) का प्रतिपादन किसने किया था ?
A) थामस गोल्ड
B) डॉ एलन संडेजा
C) ऐब जार्ज लेमेन्तेयर
D) टॉलमी
उत्तर C) ऐब जार्ज लेमेन्तेयर
व्याख्या:-ब्रह्माण्ड की उत्पति आज से लगभग 15 अरब वर्ष पहले बिग बैंग की घटना से हुआ माना है ,जिसके प्रतिपादक बेल्जियम खगोलविद जॉर्ज लेमेंटेयर थे। ब्रमाण्ड के नियमित अध्ययन का आरम्भ क्लॉडियम टॉलमी द्वारा हुआ। उनका मत था कि पृथ्वी ब्रम्हाण्ड का केंद्र बिंदु है तथा सूर्य एवं अन्य ग्रह इसकी परिक्रमा करते हैं। 1543 ई में सर्वप्रथम कोपनिकस ने पृथ्वी के स्थान पर सूर्य को केंद्र स्वीकार किया और सौरमंडल की खोज की। ब्रह्माण्ड कई मंदाकनियों का समूह है और मन्दाकनी असंख्य तारों का एक विशाल पुंज होता है। हमारी पृथ्वी की अपनी एक मन्दाकनी है जिसे दुग्ध मेखला या आकाश गंगा भी कहते हैं। नवीनतम ज्ञात मंदाकनी ड्वार्फ मंदाकनी है। - सौरमंडल की खोज खोज किसने की थी ?
A) गैलीलियो
B) जे एल बेयर्ड
C) कोपरनिकस
D) केप्लर
उत्तर C)कोपरनिकस
व्याख्या :- सौरमंडल में सूर्य के साथ आठ ग्रह, उनके उपग्रह ,कुछ क्षुद्र ग्रह (Asteroids ) तथा बड़ी संख्या में धूमकेतु (Comets ) सम्मिलित है। सौरमंडल के सभी पिण्ड गुरुत्वाकर्षण के कारण आपस में बँधे रहते हैं। सूर्य के चारों ओर गुमने वाले खगोलीय पिण्ड को ग्रह कहते हैं तथा ग्रह के चारों परिक्रमा करने वाले छोटे आकाशीय पिण्ड को उपग्रह कहते हैं। ग्रहों की गति का नियम केपलर ने प्रतिपादित किया। - सौरमंडल में कुल कितने ग्रह हैं ?
A)आठ
B) नौ
C) दस
D) ग्यारह
उत्तर A) आठ
व्याख्या :- सौरमंडल में कुल आठ ग्रह हैं। ग्रह सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होतें हैं और सूर्य से ही ऊष्मा प्राप्त होती है। सूर्य से दुरी के अनुसार ग्रह हैं -बुध , शुक्र , पृथ्वी , मंगल ,वृहस्पति , शनि , अरुण ,वरुण। ( आंतरिक ग्रह या पार्थिव -Inner and Terrestrial Planet ) – बुध ,शुक्र ,पृथ्वी ,मंगल — बाह्य ग्रह -बृहस्पति , शनि , अरुण ,वरुण) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है जबकि सबसे छोटा ग्रह है बुध। शुक्र और अरुण सूर्य के चारों ओर पूर्व से पश्चिम दिशा में परिभ्रमण करते हैं ,जबकि अन्य सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व दिशा में परिभ्रमण करते हैं।
ll Geography : The Universe-Solar System l
Read Also : Prehistoric Era: important questions
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

Leave a Comment