Books and Authors of Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में बहुत महान लेखक और साहित्यकार रहे हैं जिन्होंने हिमाचली और भारतीय साहित्य में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हिमाचल प्रदेश के लेखकों ने अपनी संस्कृति, परंपरा, और जीवनशैली को अपने साहित्य के माध्यम से लोगो तक पहुंचाया हैं। हिमाचल प्रदेश के साहित्य में पर्वतीय जीवन की कठिनाइयों, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्थाओं और समाजिक समस्याओं का वर्णन मिलता है।
किशोरी लाल वैद्य , देव राज शर्मा, बंशी राम शर्मा, ए. पी. एफ. हारकोर्ट, ओ. सी. हांडा, शांता कुमार, जगमोहन बालोखरा, विक्रम कायस्थ आदि अनेक इस लेखक हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के भूगोल, संस्कृति, इतिहास के बारे में बहुत अच्छी तरह से वर्णन किया है।

साहित्य एवम पुरस्कार :
यहां इस लेख में हिमाचल प्रदेश के लेखकों को साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किए पुरस्कारों के बारे में उल्लेख किया है :
साहित्य एवं पुरस्कार-पहला पहाड़ी कविता पुरस्कार 1983 में डॉ. बिरयाम सिंह को दिया गया। पहला चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ पुरस्कार 1986 ई. में हिन्दी साहित्य के लिए श्री केशव को दिया गया। पहला वाई.एस. परमार पुरस्कार 1986 में उत्कृष्ट हिमाचली साँस्कृतिक साहित्य के लिए मियाँ गोवर्धन सिंह को दिया गया। पहला पहाड़ी गाँधी बाबा कांशीराम पुरस्कार 1989 ई. में उत्कृष्ट पहाड़ी साहित्य के लिए जयदेव किरण को दिया गया। पहला पहाड़ी शिखर सम्मान 1994 ई. में भवानी दत्त शर्मा को पहाड़ी भाषा, कला, साहित्य के लिए दिया गया। हिमाचल प्रदेश के नेशनल टीचर्स पुरस्कार पाने वाले पहले शिक्षक प्रकाश चंद थे, जिन्होंने 1958 में यह सम्मान पाया। वह राजकीय वरिष्ठ (छात्र) विद्यालय शिमला के प्रधानाचार्य थे। हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार परशुराम पुरस्कार है। सबसे पहला परशुराम पुरस्कार सुंदरनगर की एथलीट सुमन रावत को मिला, उन्हें यह पुरस्कार 1987 ई. में दिया गया।
हिमाचल प्रदेश में यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन में है जिसकी स्थापना 1995 ई. में हुई। महात्मा गाँधी ने धामी रियासत के ऊपर धामी पाठ पुस्तक लिखी है।
निम्न हमने हिमाचल प्रदेश की पुस्तकों व लेखकों की सूची दी हैं, अगर आपको ज्ञानवर्धक लगे तो अवश्य शेयर करें :-
| 1. हिमाचल अतीत, वर्तमान और भविष्य-एक झलक | देवराज शर्मा |
| 2. हिमाचल प्रदेश परिचय | देवराज शर्मा |
| 3. हिमालयन पोलियंडरी | डी. एन. मजूमदार |
| 4. किन्नर देश | राहुल सांकृत्यायन |
| 5. हिमालय-परिचय | राहुल सांकृत्यायन |
| 6. किन्नर लोक साहित्य | बंशीराम शर्मा |
| 7.हिमालयाज अबोड ऑफ लाइट | निकोलस रोरिक |
| 8. हिस्ट्री ऑफ पंजाब हिल स्टेट | जे. हचिसन एवं वोगल |
| 9. हिस्ट्री ऑफ मंडी | विक्रम कायस्थ |
| 10. हिस्ट्री ऑफ मंडी स्टेट | मनमोहन सिंह |
| 11. हिमालयन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कुल्लू एंड लाहौल स्पीति | ए. पी. एफ. हारकोर्ट |
| 12. हिमालयन आर्ट | जे. सी. फ्रैंक |
| 13. एस. टी. ऑफ हिमाचल प्रदेश | टी. एस. नेगी |
| 14. हिमाचल प्रदेश इतिहास, संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था | मियाँ गोवर्धन सिंह |
| 15. बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री इन हिमाचल प्रदेश | ओ. सी. हांडा |
| 16. पहाड़ी चित्रकला | किशोरी लाल वैद्य |
| 17. हिमाचल प्रदेश इट्स शेप एंड स्टेट | वाई. एस. परमार |
| 18. तारीख-ए-रियासत सिरमौर | रंजौर सिंह |
| 19. धरती है बलिदान की | शांता कुमार |
| 20. पहाड़ बेगाने नही होंगे | शांता कुमार |
| 21. हिमालय पर लाल छाया | शांता कुमार |
| 22. कंट्री लाइफ | नोहरा रिचर्ड्स |
| 23. बिलासपुर की कहानी | अक्षर सिंह |
| 24. कुलूत देश की कहानी | लाल चंद पार्थी |
| 25. प्राचीन हिमालय | एल. पी. पांडे |
| 26. मुक़तसर तारीख -ए-रियासत चम्बा | गरीब खान |
| 27.बिलासपुर पास्ट , प्रेजेंट एंड फ्यूचर | आनंद चंद |
| 28. हिमालयन सर्किट | जी. डी. खोसला |
| 29. कामनिया किनौर | आर. के. कौशल |
| 30. लाइफ ऑफ राजा शमशेर प्रकाश ऑफ सिरमौर | बल गोबिन्द |
| 31. ट्रेवल इन द हिमाचल प्रोविंस ऑफ हिंदुस्तान | मूरक्राफ्ट |
| 32. द वंडरलैंड हिमाचल प्रदेश | जगमोहन बलोखरा |
| 33. वैदिक आर्य और हिमाचल | एम. आर. ठाकुर |
| 34. पीड़ पहाड़ा री | जयदेव किरण |
| 35. चम्बा पेंटिंग्स | बी. सी. ओहरी |
| 36. त्रिगर्त | विनोद हिमाचली |
| 37. हिमाचल के मंदिर | किशोरी लाल वैद्य |
| 38. मृगतृष्णा | शांता कुमार |
| 39. लाजो | शांता कुमार |
| 40. शिमला, अतीत और वर्तमान | ई. जे. बक |
| 41. तवारीख जुब्बल कोहिस्तान | भगवान दास |
| 42. हिमाचल प्रदेश इतिहास और परम्पराएं | डॉ. बी. एल. कपूर |
| 43. महाराजा संसार चंद | राजेशवर नारायण सिंह |
| 44. तवारीख-ए-रियासत हण्डूर | बालक राम सूद |
| 45. राजनीति की शतरंज | शांता कुमार |
| 46. हिमाचल की कला एवं पुरातत्व | बी.सी. ओहरी |
| 47. “पहाड़ी लोकनृत्य”/ “बुद्धिस्ट मोनास्ट्रीज़” | ओ. सी. हांडा |
| 48. “हिमालयन पेंटिंग” /”हिमालयन पिल्ग्रिमेज” | बी. एन. दतार |
| 49. पोलियंडरी इन हिमालयाज | डॉ. वाई. एस. परमार |
| 50. इंटिकविटीज ऑफ चम्बा स्टेट | जे. पी. एच. वोगल |
| 51. स्वास्थ्य का अनमोल मार्ग-प्राकृतिक चिकित्सा | आचार्य देवव्रत |
| 52. “कुल्लू: द एन्ड ऑफ हबीटेबल वर्ल्ड | पी. चेटवुड |
| 53. कास्ट एण्ड किनशिप इन काँगड़ा | जे. पी. पैरी |
| 54. कल्चरल हेरिटेज ऑफ द हिमालयाज | के. एल. वैद्य |
| 55. हिमालयन ड्रीमलैंड जर्नी टू किन्नरलोक | के. मित्रा |
| 56. टेम्पल एण्ड लीजेंड ऑफ हिमाचल प्रदेश | पी. सी. रॉय चौधरी |
| 57.लुकिंग बैक (आत्मकथा) | जस्टिस मेहर चंद महाजन |
| 58. कुल्लू एण्ड लाहौल | सी. जी. ब्रूस |
| 59. उसने कहा था | चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ |
| 60. पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग | कार्ल खंडेलवाल |
| 61.काँगड़ा पेंटिंग / ट्रेवल इन द वेस्टर्न हिमलयाज | एम् एस रंधाबा |
हिमाचल प्रदेश के लेखकों ने भारतीय साहित्य को समृद्ध किया है। इनकी कृतियों में जीवन के विभिन्न पहलुओं का सुंदर वर्णन मिलता है। हिमाचल प्रदेश के साहित्यकारों ने न केवल राज्य की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित किया है, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर भी पहुंचाया है। इनकी रचनाएं आज भी पाठकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं और हिमाचली जीवन को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत मानी जाती हैं।
Also Read : Geography of Himachal Pradesh
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks

Leave a Comment