Brief Geography of District Solan – HP
जिला : सोलन
मुख्यालय : सोलन ( समुद्रतल से ऊँचाई – 1463 मीटर )
कुल क्षेत्रफल : 1936 वर्ग किलोमीटर
भौगोलिक स्थिति : सोलन जिला हिमाचल प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है। यह जिला 76°42′ व 77°20′ पूर्वी देशान्तर और उत्तरी अक्षांश 30°05′ व 31°15′ के मध्य स्थित है। सोलन जिले के पूर्व में शिमला ,पश्चिम में पंजाब ,उत्तर में बिलासपुर और मंडी तथा दक्षिण में सिरमौर और हरियाणा की सीमाएँ लगती है। जिला सोलन का भू-खंड सामान्यत: पहाड़ी ,ऊबड़-खाबड़ तथा उठती -गिरती श्रृंखलाओं का सम्मिश्रण है।
घाटियाँ
सपरूँ घाटी : यह घाटी सोलन जिले की सोलन तहसील में स्थित है। यहाँ टमाटर व खुमानी अधिक मात्रा में होते हैं। यह बेमौसमी सब्जियों को उगाने के लिए प्रसिद्ध है। सपरून घाटी की मुख्य फसलें हैं – गेहूं ,मक्का ,चौलाई ,कोदा तथा चावल। कृषि योग्य भूमि में छोटे -छोटे सीढ़ीनुमा खेत बने हुए हैं।
कुनिहार घाटी : कुनिहार घाटी शिमला से पश्चिम की ओर 50 किलोमीटर दूर सोलन जिले में समुद्र तल से लगभग 100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी ‘कुणी खड्ड ‘ से शुरू होती है और ‘तकुरदिया’ गांव तक जाती है। यह घाटी इसकी उपजाऊ जमीन के लिए जानी जाती है।
दून घाटी : यह घाटी नालागढ़ तहसील में स्थित है। यह घाटी जिले की सबसे उपजाऊ घाटी है।
गंभर घाटी : यह घाटी सोलन जिले को दो भागों में विभक्त करती है। इस घाटी के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती -बाड़ी व पशुपालन है। हिमाचल में यह घाटी सब्जी उत्पादन के रूप में अग्रणी है। ‘अम्बुजा सीमेंट प्लांट ‘ भी इसी घाटी में स्थित है।
नदियाँ :
सोलन जिला का भू-भाग तीन प्रमुख नदियों द्वारा संग्रहित व सिंचित किया जाता है ये है – सतलुज , यमुना व घग्घर। सोलन जिले में यमुना की सहायक नदी असनी , सतलुज की सहायक नदी गंभर ,डबार ,कुठार और कियार है। कौसल ,घग्घर की सहायक नदी है। सिरसा नदी नालागढ़ उपमंडल में है राला नदी , फुला नाला ,चिकनी खड्ड सिरसा नदी की सहायक नदियाँ है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सोलन जिला 9 वें स्थान पर है।
- सोलन का नामकरण शूलिनी माता के नाम पर हुआ जिनका मंदिर सोलन में है।
- दाड़लाघाट ,मजाठल , चायल और शिल्ली में वन्यजीव अभयारण्य है।
- सोलन को खुम्भ नगरी (मशरूम सिटी ) के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर राष्ट्रिय मशरूम अनुसन्धान संस्थान है।
Brief Geography of District Solan – HP
Read Also : Geography of Himachal Pradesh
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment