Current Affairs December 2021 in Hindi

Current Affairs December 2021 in Hindi

  1. कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 29 नवंबर, 2021 को एक “अद्वितीय” चेहरा पहचान तकनीक (unique face recognition technology) लॉन्च की।
  2. केरल पर्यटन ने हाल ही में सात जिलों में चुनिंदा स्थानों में STREET (Sustainable, Tangible, Responsible, Experiential, Ethnic, Tourism) परियोजना शुरू की।
  3. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक सरकार के खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  4. शिलांग का प्रसिद्ध चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2021 मेघालय में 25 से 27 नवंबर, 2021 तक आयोजित किया गया।
  5. दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज पियर जल्द ही उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में बनेगा। इस पुल का निर्माण भारतीय रेलवे द्वारा मणिपुर के नोनी वैली में किया जा रहा है। इस ब्रिज की ऊंचाई 141 मीटर है।
  6. ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 साल बाद बारबाडोस दुनिया का सबसे नया गणराज्य बन गया है।
  7. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने पुरुषों का बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता और बार्सिलोना की कप्तानी करने वाली एलेक्सिया पुटेलस ने महिला बैलोन डी’ओर जीता।
  8. सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता मैग्डेलेना एंडरसन स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  9. इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने हाल ही में कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021 जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल का तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर है।
  10. भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स से वूमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है।
  1. दिनयार पटेल ने अपनी पुस्तक “नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म” के लिए कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF पुस्तक पुरस्कार 2021 जीता।
  2. भारतीय अमेरिकी गीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली उप प्रबंध निदेशक बन गई हैं। वह संगठन में शीर्ष भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय हैं।
  3. खगोलविदों ने हाल ही में GJ 367b की खोज की, जो एक छोटा ग्रह है जो एक मंद लाल बौने तारे की परिक्रमा कर रहा है।
  4. पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स से वूमन ऑफ ईयर अवार्ड जीता।
  5. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  6. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश ने राज्य की कुल 100% आबादी (18+) का टीकाकरण करवा लिया है, राज्य ने सभी योग्य लोगों को कोरोना दोनों खुराकें दे दी हैं, हिमाचल प्रदेश यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  7. डेविस कप 2021 रूसी टेनिस महासंघ ने जीता था। डेविस कप का फाइनल रूस के डेनियल मेदवेदेव और आंद्रे रुबलेव के बीच खेला गया।
  8. BWF वर्ल्ड टूर 2021 का फाइनल भारत की पी.वी. सिंधु और कोरिया की सेयॉन्ग के बीच हुआ। सेयॉन्ग ने कप जीता और सिंधु ने रजत पदक जीता।
  9. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में पुरुषों का जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने के लिए अर्जेंटीना ने जर्मनी को हराया।
  10. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समग्र विकास के लिए लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (SRESHTA) की शुरुआत की।
  1. मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने जेद्दाह में फॉर्मूला वन सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स जीती।
  2. पहला ‘भारत-रूस ‘2+2′ संवाद’ मंत्रिस्तरीय संवाद दिल्ली में आयोजित किया गया।
  3. न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट के 144 साल पुराने इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में यह अहम उपलब्धि हासिल की थी।
  4. अमेरिका ने बीजिंग में 2022 के शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की।
  5. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य की तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई।
  6. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 दिसंबर, 2021 को घोषणा की कि मौद्रिक नीति समिति ने अपनी नवीनतम बैठक में दरों को अपरिवर्तित रखने का विकल्प चुना है। रेपो और रिवर्स रेपो दरें फिलहाल क्रमश: 4 फीसदी और 3.35 फीसदी हैं।
  7. फोर्ब्स द्वारा ‘दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 37वें स्थान पर रहीं।
  8. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) नाम से एक अम्ब्रेला योजना लागू कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण करना है।
  9. महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कैथरीन रसेल (Catherine Russell) को संयुक्त राष्ट्र बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
  10. बैंगलोर बेस्ड बायजूज़ एक भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी (एड-टेक) कंपनी है। यह 18 बिलियन डॉलर के मार्केट-कैप के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान एड-टेक कंपनी है। बायजूज ने ऑस्ट्रिया में मुख्यालय वाले जियोजेब्रा (GeoGebra) का अधिग्रहण कर लिया है।
  1. भारत की हरनाज़ संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।\
  2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को अगले तीन वर्षों के लिए मार्च 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दी।
  3. भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता ने विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए 2021 DST-ICTP-IMU रामानुजन पुरस्कार जीता।
  4. ऑपरेशन देवी शक्ति में भारत ने 110 फंसे भारतीय नागरिकों और अफगान नागरिकों को काबुल से एयरलिफ्ट किया।
  5. गूगल ने अपनी ‘Year in Search 2021’ सूची जारी की, जो दुनिया भर में इस सर्च इंजन पर सबसे अधिक खोजी गई चीज़ों को प्रदर्शित करती है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 2021 में भारत में सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्तित्व बन गए।
  6. भारतीय भारोत्तोलक झिली दलबेहेरा (Jhilli Dalabehera) ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  7. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बने टाइम के 2021 ‘पर्सन ऑफ द ईयर’
  8. एशियन पावर इंडेक्स 2021 के सूचकांक में, अमेरिका इस क्षेत्र पर प्रभाव डालने में शीर्ष स्थान पर है। भारत को चौथे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में रैंक दिया है।
  9. दुबई पूरी तरह से पेपरलेस होने वाली दुनिया की पहली सरकार बन गई है। “दुबई पेपरलेस स्ट्रैटेजी” को पांच चरणों में लागू किया गया था।
  10. सीन उत्तरी फ्रांस में स्थित एक 777 किलोमीटर लंबी नदी है। 26 जुलाई, 2024 को पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह सीन नदी पर होगा।
  1. ‘मनोहरी गोल्ड टी’ नामक असम चाय की एक दुर्लभ किस्म ने एक रिकॉर्ड बनाया, इसे 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम किया गया।
  2. द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग की चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी उन चार अनुभवी पत्रकारों में शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका स्थित कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल ने 2022 के पूर्व छात्र पुरस्कार विजेताओं के रूप में नामित किया है।
  3. सात बार के फॉर्मूला वन (F1) चैंपियन लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने मोटरस्पोर्ट की सेवाओं के लिए “नाइटहुड” की उपाधि प्राप्त की।
  4. ‘छोटे राज्यों’ की श्रेणी में केरल (67.95) ने शीर्ष स्थान हासिल किया और झारखंड को साक्षरता और संख्यात्मक सूचकांक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला घोषित किया गया।
  5. 16 दिसंबर, 2021 को, संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी, यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में ‘जौमौ सूप’ नामक एक पारंपरिक हैतियन सूप को शामिल किया।
  6. 15 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  7. आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता सूचकांक पर पश्चिम बंगाल बड़े राज्यों की श्रेणी में चार्ट में सबसे ऊपर है।
  8. भूटान ने अपने राष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो प्रदान किया।
  9. टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में ‘Best Female Debut का पुरस्कार जीता।
  10. तमिलनाडु सरकार ने दिसंबर 17, 2021 को “तमिल थाई वाज़थु” को राज्य गीत के रूप में घोषित किया।
  11. जापानी अंतरिक्ष पर्यटक युसाकु मेजावा और योजो हिरानो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 12 दिन बिताने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए।
  12. भारतीय बैडमिंटन चैंपियन के.श्रीकांत BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
  13. नदी उत्सव भारत में उत्तरकाशी से केरल तक के 16 राज्यों और 41 जिलों में स्वच्छता, देशभक्ति, प्रकृति और पारिस्थितिकी, भक्ति और आध्यात्मिकता के चार चुने हुए विषयों के तहत मनाया जा रहा है।
  14. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में राष्ट्रीय एकता गीत लांच किया, जिसे राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने तैयार किया है। राष्ट्रीय एकता गीत 22 भाषाओं में रचा गया है।
  15. 35 वर्षीय गेब्रियल बोरिक चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने। 56% मतों के साथ, गेब्रियल बोरिक ने सांसद जोस एंटोनियो कास्ट से हराया।
  1. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2009 और 2019 के बीच, पूरे भारत में 600 हाथियों की मौत बिजली के करंट से हुई है।
  2. अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग ने वर्नाक्युलर इनोवेशन प्रोग्राम लॉन्च किया, जो उद्यमियों को 22 मातृभाषाओं में इनोवेटिव इकोसिस्टम तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाता है।
  3. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल ने अनारक्षित वर्गों के लिए “राज्य सामान्य श्रेणी आयोग” स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
  4. म्यांमार, जिसे पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था, जेड (Jade) का दुनिया का सबसे बड़ा स्रोत है। यह एक हरे रंग का खनिज है जिसका उपयोग आभूषणों में किया जाता है।
  5. यूरोपोल कानून प्रवर्तन सहयोग एजेंसी में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया यूरोप के बाहर का 10वां देश बना।
  6. 27 दिसम्बर को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने पहला अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस मनाया। इस दिवस को मनाने के लिए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।
  7. स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
  8. तेलंगाना ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन में पहला स्थान हासिल किया।
  9. हिमाचल प्रदेश ने जयपुर में तमिलनाडु को फाइनल में हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीती।
  10. “सुशासन सूचकांक 2020-21” में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा शीर्ष पर रहे।
  11. 27 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में रेणुकाजी बांध परियोजना की नींव रखी। यह सिरमौर जिले में गिरि नदी पर 6,700 करोड़ रुपये की परियोजना है।
  12. नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक के अनुसार, केरल बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है। वहीं, उत्तर प्रदेश को अंतिम स्थान मिला है।
  1. प्रतिष्ठित Global Environment and Climate Action Citizen Award सूरत के प्रसिद्ध उद्योगपति विरल देसाई को प्रदान किया गया।
  2. रेटिंग एजेंसी ICRA ने हाल ही में अपने भारतीय जीडीपी विकास अनुमान को संशोधित किया है। ICRA के अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 7.9% की वृद्धि हुई थी।
  3. चीन में भारत के पूर्व राजदूत विक्रम मिश्री को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।
  4. ग्राम उजाला की योजना तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्यों के ग्रामीण परिवारों में लागू की जा रही है। यह कार्यक्रम 31 मार्च 2022 तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत CESL 10 रुपये प्रति बल्ब की दर से उच्च गुणवत्ता वाले 7 वाट और 12 वाट के LED बल्ब मौजूदा साधारण बल्बों के बदले उपलब्ध करा रहा है। इस पर 3 साल की गारंटी भी है।
  5. 30 दिसंबर, 2021 को केंद्र सरकार ने AFSPA अधिनियम के तहत पूरे नागालैंड को छह और महीनों के लिए “अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया।
  6. 30 दिसंबर, 2021 को केंद्र सरकार ने AFSPA अधिनियम के तहत पूरे नागालैंड को छह और महीनों के लिए “अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया। इस सूची में शीर्ष स्थान IIT मद्रास ने हासिल किया।
  7. नमिता गोखले को अंग्रेजी में अपने उपन्यास ‘Things to Leave Behind’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 मिला।
  8. चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली ऐसी मशीन विकसित की है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर लोगों पर अभियोग चला सकती है।
  9. “इंडिया आउट” अभियान का नेतृत्व मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने किया था।
  10. RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2022 में बैंकों का सकल एनपीए बढ़कर 9.5% हो सकता है।
  11. कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और इशांत शर्मा के बाद 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बने मोहम्मद शमी।
  12. 31 दिसंबर, 2021 को चीन के शंघाई प्रांत में दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन खोली गई।
  13. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार, 2021 में भारत में लगभग 126 बाघों की मौत हुई है।
  14. उत्तर प्रदेश ने हाल ही में गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों (साहिबजादों) की शहादत की याद में साहिबजादा दिवस मनाया है। उत्तर प्रदेश वर्ष 2020 के बाद से साहिबजादा दिवस मनाने वाला भारत का पहला राज्य है।

Current Affairs December 2021 in Hindi

Also Read : More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!