Daily Current Affairs -16 January 2023
- प्रतिवर्ष भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 12 जनवरी
(B) 14 जनवरी
(C) 15 जनवरी
(D) 16 जनवरी
उत्तर : (C) 15 जनवरी
व्याख्या : हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस बार देश 75वां भारतीय सेना दिवस मना रहा है।
- हाल ही में किसने प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड – 2022 जीता?
(A) उर्षा मार्टिन लिमिटेड
(B) जिंदल स्टील
(C) टाटा स्टील
(D) कल्याणी स्टील लिमिटेड
उत्तर : (B) जिंदल स्टील
व्याख्या : देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को सीएसआर दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड – 2022 से सम्मानित किया गया है।
- किसने सिकंदराबाद को विशाखापट्टनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया ?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) द्रौपदी मुर्मू
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) नरेंद्र मोदी
व्याख्या : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद को विशाखापट्टनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी और लगभग 700 किमी की दूरी तय करते हुए दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन होगी।
- हाल ही में टाटा पावर, हाउसिंग सोसायटी के लिए भारत का पहला सोलर प्लांट किस शहर में स्थापित करेगी ?
(A) अगरतला
(B) जयपुर
(C) मुंबई
(D) दिल्ली
उत्तर : (C) मुंबई
व्याख्या: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) ने बताया है कि उसने सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए मुंबई की आवासीय सोसायटी विवेरिया कॉन्डोमिनियम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- अंधता नियंत्रण के लिए पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ?
(A) महाराष्ट्र
(B) राजस्थान
(C) कर्नाटक
(D) हिमाचल
उत्तर : (B) राजस्थान
व्याख्या : राजस्थान अधंता नियंत्रण के लिए पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंधता निवारण के लिए पॉलिसी का डॉक्यूमेंट जारी किया गया। राज्य में तीन लाख से अधिक दृष्टिबाधिता से पीड़ित लोगों के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से इस पॉलिसी को लाया गया है।
- हाल ही में किस देश ने 2030 तक सेना को आधा करने की योजना बनाई है?
(A) चीन
(B) दक्षिण कोरिया
(C) श्रीलंका
(D) पाकिस्तान
उत्तर : (C) श्रीलंका
व्याख्या : वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत और अच्छी तरह से संतुलित रक्षा बल बनाने के लिए 2030 तक अपनी सेना की वर्तमान ताकत को घटाकर आधा करने की योजना की घोषणा की। वर्ष 2030 तक सेना की ताकत को घटाकर 100,000 कर दिया जाना है, जो कि 200,783 के वर्तमान आंकड़े से कम है।
- हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना कहां की जाएगी
(A) दिल्ली
(B) गोवा
(C) शिलांग
(D) अगरतला
उत्तर : (C) शिलांग
व्याख्या : केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि मार्च 2023 तक शिलांग में ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जायेगा। इस एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना, डिजिटल इंडिया स्टार्टअप के भारत के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के माध्यम से की जाएगी।
- हाल ही में किसने “ब्रेकिंग ए वायरल स्टॉर्म इंडियाज कोविड -19 वैक्सीन स्टोरी” नामक पुस्तक का विमोचन किया?
(A) द्रौपदी मुर्मू
(B) अनुराग ठाकुर
(C) मनसुख मंडाविया
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) मनसुख मंडाविया
व्याख्या : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा “ब्रेकिंग ए वायरल स्टॉर्म इंडियाज कोविड -19 वैक्सीन स्टोरी” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
Daily Current Affairs -16 January 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment