Daily Current Affairs -18 January 2023
- वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत ने किस देश में सबसे अधिक निर्यात किया?
(A) चीन
(B) अमेरिका
(C) बांग्लादेश
(D) रूस
उत्तर : (B) अमेरिका
व्याख्या : चालू वित्त वर्ष में भारत ने सबसे अधिक अमेरिका में निर्यात किया। दूसरी तरफ, अप्रैल-दिसंबर के दौरान रूस से होने वाले आयात में 399.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही है। यूएई के साथ मुक्त व्यापार समझौता होने की वजह से चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर में निर्यात में 15.40 प्रतिशत की वृद्धि रही है। शीर्ष निर्यातक बाजार है अमेरिका 59.57%, यूएई 23.13%, नीदरलैंड 13.67%, चीन 11.03%, बांग्लादेश 8.77%, सिंगापुर 8.75 %
- किस राज्य ने ‘साझा स्कूल बस प्रणाली’ और कृषि प्रतिक्रिया वाहन योजना लांच की?
(A) महाराष्ट्र
(B) उत्तर प्रदेश
(C) मेघालय
(D) झारखण्ड
उत्तर : (C) मेघालय
व्याख्या : मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने साझा स्कूल बस प्रणाली, अहम पर्यटन वाहनों तथा कृषि प्रतिक्रिया वाहन योजनाओं की बुधवार को शुरुआत की।
- जापान के साथ पारस्परिक पहुँच समझौता करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन सा है?
(A) स्पेन
(B) जर्मनी
(C) यूके
(D) फ्रांस
उत्तर : (C) यूके
व्याख्या : यूनाइटेड किंगडम (यूके) पहला यूरोपीय देश है जिसका जापान के साथ पारस्परिक पहुंच समझौता है। यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक कहां पर आयोजित की गई?
(A) नई दिल्ली
(B) दावोस
(C) टोक्यो
(D) श्रीलंका
उत्तर : (B) दावोस
व्याख्या : विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक दावोस में आयोजित की गई।
- हाल ही में जल्लीकट्टू 2023 समारोह कहां शुरू हुआ है?
(A) असम
(B) गोवा
(C) तमिलनाडु
(D) केरल
उत्तर : (C) तमिलनाडु
व्याख्या : जल्लीकट्टू (Jallikattu) तमिल नाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है और जिसमे बैलों से इंसानों की लड़ाई कराई जाती है।
- ‘गुयेन जुआन फुक’ किस देश के राष्ट्रपति थे , जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया ?
(A) अफगानिस्तान
(B) वियतनाम
(C) फ्रांस
(D) कोरिया
उत्तर : (B) वियतनाम
व्याख्या : वियतनामी राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार घोटालों की एक श्रृंखला के बाद पद छोड़ने वाले सरकार के सबसे वरिष्ठ सदस्य बन गए, जिसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया था।
- हाल ही में आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(A) एम श्रीधरण
(B) निलाक्षी साहा सिन्हा
(C) जेरेमी फरार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) निलाक्षी साहा सिन्हा
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑफिशियल ट्रांसलेटर निलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। निलाक्षी साहा सिन्हा को अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देखा गया है। हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और फ्रेंच भाषाओं पर निलाक्षी साहा की अच्छी पकड़ है। निलाक्षी को 15 भाषाओं का ज्ञान है और वो प्रधानमंत्री के साथ 14 विदेशी दौरों पर जा चुकी हैं।
- हाल ही में किस राज्य का ‘कोल्लम’ भारत का पहला संविधान साक्षर जिला बना है?
(A) तमिलनाडु
(B) असम
(C) केरल
(D) झारखण्ड
उत्तर : (C) केरल
व्याख्या : केरल का कोल्लम जिला, देश का पहला संविधान साक्षर जिला बन गया है। इसको लेकर घोषणा केरल के सीएम पिनाराई विजयन की ओर से कोल्लम में एक समारोह में हुई है। मुख्यमंत्री का कहना था कि पूर्ण संवैधानिक साक्षरता हासिल करने के लिए संवैधानिक मूल्यों का हमारे जीवन और शासन के साथ जुड़ा होना जरूरी है।
- हाल ही में किसने महिला इंडियन प्रमियर लीग (Women’s IPL) के मीडिया अधिकार 951 करोड़ में खरीदे हैं?
(A) डिजनी स्टार
(B) सोनी
(C) वायकॉम 18
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) वायकॉम 18
व्याख्या : वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार 7 साल के लिए 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
- किसकी वार्षिक असमानता रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे अमीर 1% लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है ?
(A) ग्रीनपिस
(B) ऑक्सफैम
(C) वर्ल्ड बैंक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) ऑक्सफैम
व्याख्या : ऑक्सफैम ने अपने नए रिपोर्ट में कहा है कि भारत में सबसे अमीर एक प्रतिशत के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। जबकि नीचे की आधी आबादी के पास कुल संपत्ति का केवल 3 प्रतिशत हिस्सा है।
Daily Current Affairs -18 January 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment