Daily Current Affairs in Hindi -01 April 2023
- प्रति वर्ष वर्ल्ड बैकअप डे कब मनाया मनाया जाता है?
(A) 21 मार्च
(B) 23 मार्च
(C) 25 मार्च
(D) 31 मार्च
उत्तर : (D) 31 मार्च
व्याख्या : हर साल 31 मार्च को वर्ल्ड बैकअप डे मनाया जाता है। यह दिन एक रिमाइंडर है जो हमें याद दिलाता है की डाटा का बैकअप रखना है और उसकी रक्षा करनी है। पहले वर्ल्ड बैकअप डे को वर्ल्ड बैकअप माह के रूप में मनाया जाता था। वर्ल्ड बैकअप डे को मनाने की शुरुआत हार्ड ड्राइव बनाने वाली कंपनी Maxtor ने की थी। इसे पहली बार साल 2011 में मनाया गया था। बता दें कि पहली बार 13 सितंबर, 1956 को हार्ड ड्राइव पेश की गई थी, जिसका नाम आईबीएम 350 डिस्क फाइल रखा गया था।
- 100% विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क वाला भारत का पहला राज्य कौन बना?
(A) पंजाब
(B) हरियाणा
(C) गुजरात
(D) महाराष्ट्र
उत्तर : (B) हरियाणा
व्याख्या : भारतीय रेलवे ने मार्च 2023 में हरियाणा राज्य में रेलवे नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और इस उपलब्धि के साथ, हरियाणा 100% विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
- हाल ही में किसने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) सागर-सेतु एप्प लॉन्च किया?
(A) अनुराग सिंह ठाकुर
(B) अमित शाह
(C) सर्बानंद सोनोवाल
(D) पियूष गोयल
उत्तर : (C) सर्बानंद सोनोवाल
व्याख्या : केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय रसद पोर्टल (समुद्री) ‘सागर-सेतु’ का ऐप संस्करण लॉन्च किया। ऐप में एक लॉगिन मॉड्यूल, सर्विस कैटलॉग, कॉमन एप्लिकेशन फॉर्मेट, लेटर ऑफ क्रेडिट, बैंक गारंटी, सर्टिफिकेशन, ट्रैक एंड ट्रेस आदि जैसी सुविधाओं को कवर करने वाले डिलिवरेबल्स के साथ परिकल्पित किया गया है।
- हीरो मोटोकॉर्प के बोर्ड ने किसे कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया?
(A) अजय सिंह
(B) निरंजन गुप्ता
(C) विजय शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) निरंजन गुप्ता
व्याख्या : हीरो मोटोकॉर्प के बोर्ड ने निरंजन गुप्ता को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। निरंजन गुप्ता ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और हमेशा बदलते कारोबारी परिदृश्य में हीरो मोटोकॉर्प की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- टाटा पावर ने किसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति किया?
(A) निरंजन गुप्ता
(B) प्रवीर सिन्हा
(C) राजीव दीक्षित
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) प्रवीर सिन्हा
व्याख्या : टाटा पावर ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में प्रवीर सिन्हा की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी। सिन्हा की पुनर्नियुक्ति 1 मई, 2023 से 30 अप्रैल, 2027 तक चार साल की अवधि के लिए है, जो कंपनी के सदस्यों के अनुमोदन के अधीन है।
- हाल ही में विश्व बैंक ने कर्नाटक राज्य को स्वच्छ पेयजल के लिए कितने मिलियन डॉलर का ऋण देने को मंजूरी दी है?
(A) 200 मिलियन डॉलर
(B) 363 मिलियन डॉलर
(C) 450 मिलियन डॉलर
(D) 150 मिलियन डॉलर
उत्तर : (B) 363 मिलियन डॉलर
व्याख्या : विश्व बैंक ने कर्नाटक राज्य को 363 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण दिया है, जो दो मिलियन ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करेगा।
- न्यायमूर्ति टी.एस. शिवगणनम को किस न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया?
(A) हैदराबाद
(B) मुंबई
(C) कलकत्ता
(D) इलाहाबाद
उत्तर : (C) कलकत्ता
व्याख्या : केंद्र सरकार द्वारा न्यायमूर्ति टी.एस. शिवगणनम को 31 मार्च से कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
- दिल्ली इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट किसने जीता ?
(A) अभिजीत गुप्ता
(B) अरविंद चितांबरम
(C) अर्जुन एरिगासी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अरविंद चितांबरम
व्याख्या : 20वें दिल्ली इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का खिताब भारत के दूसरे वरीय ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें जीता । 2020 में अभिजीत गुप्ता , 2022 में अर्जुन एरिगासी और 2023 में अब अरविंद चितांबरम की जीत के साथ ली लगातार तीन बार भारतीय खिलाड़ियों नें इस खिताब को जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है ।
Daily Current Affairs in Hindi -01 April 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment