Daily Current Affairs in Hindi -02 April 2023
- ओडिशा दिवस या उत्कल दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 25 अप्रैल
(B) 01 अप्रैल
(C) 02 अप्रैल
(D) 05 मई
उत्तर : (B) 01 अप्रैल
व्याख्या : ओडिशा दिवस या उत्कल दिवस 1 अप्रैल को मनाया जाता है और यह दिवस ओडिशा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 1 अप्रैल, 1936 को राज्य के गठन का प्रतीक है। 1 अप्रैल 2023 को ओडिशा अपना 88वां स्थापना दिवस है।
- हाल ही में आरबीआई का स्थापना दिवस कब मनाया गया?
(A) 25 मार्च
(B) 30 मार्च
(C) 01 अप्रैल
(D) 31 मार्च
उत्तर : (C) 01 अप्रैल
व्याख्या : 1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को की गयी थी। भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार हुई थी। बैंक की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिश पर की गई थी। रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय शुरू में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन स्थायी रूप से 1937 में मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था।
- हाल ही में कौन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने ?
(A) टी एस शिवगणनम
(B) रमेश सिन्हा
(C) प्रमिला जैन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) रमेश सिन्हा
व्याख्या : 29 मार्च, 2023 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन के दरबार हॉल में न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
- हाल ही में कौन सा देश उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 31वां सदस्य बन गया है ?
(A) इंडोनेशिया
(B) फिनलैंड
(C) श्रीलंका
(D) जापान
उत्तर : (B) फिनलैंड
व्याख्या : फिनलैंड, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 31वां सदस्य बन गया है और नाटो सदस्य के रूप में फिनलैंड की स्वीकृति में तुर्की के सर्वसम्मत वोट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देशों के बीच 1949 में गठित एक सैन्य गठबंधन है और इसका मुख्यालय ब्रसेल्स, बेल्जियम में है।
- हाल ही में किसने महानिदेशक नौसेना संचालन के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(A) प्रवीण सिन्हा
(B) कृष्ण प्रकाश
(C) अतुल आनंद
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) अतुल आनंद
व्याख्या : वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने 1 अप्रैल, 2023 को महानिदेशक नौसेना संचालन के रूप में पदभार संभाला है। वाइस एडमिरल अतुल आनंद अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल के प्राप्तकर्ता हैं।
- हिताची पेमेंट सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया?
(A) अभिजीत गुप्ता
(B) सुमिल विकमसे
(C) कृष्ण प्रकाश
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) सुमिल विकमसे
व्याख्या : हिताची पेमेंट सर्विसेज में कैश बिजनेस के सीईओ के रूप में कार्यरत सुमिल विकमसे, कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। वे रुस्तम ईरानी की जगह लेंगे।
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने किस निजी कंपनी के सहयोग से व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है?
(A) Airtel
(B) JIO
(C) Paytm
(D) Bharatpe
उत्तर : (A) Airtel
व्याख्या : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने निजी क्षेत्र की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एयरटेल के सहयोग से व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
- हाल ही में यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन कहां किया गया?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) भोपाल
(D) लखनऊ
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन हुडको और एनबीसीसी द्वारा संयुक्त रूप से 1 अप्रैल, 2023 को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में टीम बिल्डिंग की भावना को प्रोत्साहित करने और भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
- हाल ही में ग्रीस में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(A) तरनजीत सिंह संधू
(B) रुचिरा कंबोज
(C) रुद्रेंद्र टंडन
(D) प्रणय शर्मा
उत्तर : (C) रुद्रेंद्र टंडन
व्याख्या : रुद्रेंद्र टंडन, 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी, वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, को ग्रीस में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने अजरबैजान और किस देश को मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया है?
(A) बुल्गारिया
(B) ताजिकिस्तान
(C) क्रोएशिया
(D) हंगरी
उत्तर : (B) ताजिकिस्तान
व्याख्या : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अजरबैजान और ताजिकिस्तान को मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया है। 2021 में चीन और अल सल्वाडोर को मलेरिया मुक्त प्रमाणित करने के बाद यह पहला मौका है जब डब्लूएचओ ने किसी देश को मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया है।
Daily Current Affairs in Hindi -02 April 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment