Daily Current Affairs in Hindi -04 February 2023
- कृषि और किसान कल्याण विभाग ने किस विश्वविद्यालय की विकास नवाचार प्रयोगशाला (डीआईएल) से खाद्य सुरक्षा सुधार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
(A) दिल्ली विश्विद्यालय
(B) शिकागो विश्वविद्यालय
(C) हॉवर्ड यूनिवर्सिटी
(D) स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी
उत्तर : (B) शिकागो विश्वविद्यालय
व्याख्या : भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि और किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) ने खाद्य सुरक्षा में सुधार, जलवायु परिवर्तन के समाधान और किसानों को अपनी आय बढ़ाने में नवाचार के उपयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए नई दिल्ली में शिकागो विश्वविद्यालय की विकास नवाचार प्रयोगशाला (डीआईएल) के साथ साझेदारी की है।
- हाल ही में के विश्वनाथ का निधन हो गया । वे कौन थे?
(A) अभिनेता
(B) निर्देशक
(C) गायक
(D) पत्रकार
उत्तर : (B) निर्देशक
व्याख्या : तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ का गुरुवार रात निधन हो गया। साल 2017 में इन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया गया था। के विश्वनाथ ने अपने जीवनकाल में पांच नेशनल अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर अपने नाम किए थे।
- केंद्रीय बजट 2023-24 में मनरेगा योजना के लिए कितनी धनराशि आबंटित की गई है?
(A) 90,000 करोड़ रुपये
(B) 80,000 करोड़ रुपये
(C) 60,000 करोड़ रुपये
(D) 70,000 करोड़ रुपये
उत्तर : (C) 60,000 करोड़ रुपये
व्याख्या : केंद्रीय बजट 2023-24 में मनरेगा योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो कि 2022-23 के 73,000 करोड़ रुपये के बजट अनुमानों से 18 प्रतिशत कम है।
- लाओस में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया ?
(A) एम सब्बरायुदू
(B) प्रशांत अग्रवाल
(C) मानेंद्र सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) प्रशांत अग्रवाल
व्याख्या : वर्तमान में नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत प्रशांत अग्रवाल को लाओस में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में यूएस में इमिग्रेशन के लिए हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल का रैंकिंग सदस्य किसे नामित किया गया है?
(A) प्रमिला जयपाल
(B) सुरभि जखमोला
(C) नलिन नेगी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) प्रमिला जयपाल
व्याख्या : भारतीय-अमेरिकी प्रमिला जयपाल को यूएस में इमिग्रेशन के लिए हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल का रैंकिंग सदस्य नामित किया गया है। ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल के रैंकिंग सदस्य के लिए नामित होने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला बनी है।
- ‘जाग्रेब ओपन 2023’ में हाल ही में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कौनसा पदक जीता है ?
(A) स्वर्ण
(B) कांस्य
(C) रजत
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) कांस्य
व्याख्या : अंडर -23 विश्व चैंपियन भारत के अमन सहरावत ने बुधवार को क्रोएशिया में ज़गरेब ओपन 2023 रैंकिंग सीरीज़ में पुरुषों के 57 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
- हाल ही में किसने “पहली राष्ट्रीय बीच सॉकर चैंपियनशिप 2023” जीती?
(A) गुजरात
(B) झारखंड
(C) केरल
(D) महाराष्ट्र
उत्तर : (C) केरल
व्याख्या : केरल नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप के फाइनल में पंजाब को 13-4 से हराकर, डुमास बीच, सूरत में खिताब जीता ।
- हाल ही में के.वी. तिरुमलेश का निधन हुआ। वे कौन थे ?
(A) गायक
(B) पत्रकार
(C) लेखक
(D) अभिनेता
उत्तर : (C) लेखक
व्याख्या : प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक के.वी. तिरुमलेश का हैदराबाद में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके अभिनव कार्य अक्षय काव्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- नबा किशोर दास , जिनकी हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, किस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे?
(A) असम
(B) बिहार
(C) ओडिशा
(D) झारखंड
उत्तर : (C) ओडिशा
व्याख्या : झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी थी। इसके कुछ घंटों बाद मंत्री की मौत हो गई थी।
- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 2025 तक राज्य को नशामुक्त करने की घोषणा की है?
(A) झारखण्ड
(B) उत्तराखण्ड
(C) पंजाब
(D) हरियाणा
उत्तर : (B) उत्तराखण्ड
व्याख्या : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लोगों से वर्ष 2025 तक राज्य को नशा मुक्त बनाने के संकल्प में सरकार की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
Daily Current Affairs in Hindi -04 February 2023
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment