Daily Current Affairs in Hindi -04 March 2023
- प्रतिवर्ष विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 01 मार्च
(B) 02 मार्च
(C) 03 मार्च
(D) 04 मार्च
उत्तर : (C) 03 मार्च
व्याख्या : विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 2023 में इस दिवस का विषय “वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी ” है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को, अपने 68वें सत्र में विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में नामित किया गया था। 3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था।
- हेकानी जखालू किस राज्य की विधान सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक बनीं?
(A) असम
(B) नागालैंड
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) झारखण्ड
उत्तर : (B) नागालैंड
व्याख्या : 2 मार्च को, राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जखालू नागालैंड विधान सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक बनीं।
- 03 मार्च को मध्य प्रदेश के भोपाल में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया किया?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) नितिन गडकरी
(C) द्रौपदी मुर्मु
(D) अमित शाह
उत्तर : (C) द्रौपदी मुर्मु
व्याख्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 मार्च को मध्य प्रदेश के भोपाल में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का समापन 5 मार्च को होगा।इसका आयोजन सांची यूनिवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट-इंडिक स्टडीज के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन की थीम ‘नए युग के लिए पूर्वी मानवतावाद’ है।
- केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(A) जिशनू बरुआ
(B) अरुण कोहली
(C) रमेश बरूआ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) जिशनू बरुआ
व्याख्या : जिशनू बरुआ को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विद्युत मंत्री आर के सिंह ने 3 मार्च को नई दिल्ली में जिशनू बारुआ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बरुआ अक्टूबर 2020 से अगस्त 2022 तक असम के मुख्य सचिव रह चुके हैं।
- जेस्विन एल्ड्रिन ने इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में कौन सा पदक जीता ?
(A) रजत
(B) स्वर्ण
(C) कांस्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) स्वर्ण
व्याख्या : जेस्विन एल्ड्रिन ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। जेस्विन एल्ड्रिन ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (IIS) में प्रतिस्पर्धा करते हुए, 8.42 मीटर की छलांग लगाते हुए, गत वर्ष अप्रैल में मुरली श्रीशंकर द्वारा फ़ेडरेशन कप 2022 में बनाए गए 8.36 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 के लॉन्ग जंप पदक विजेता
पुरुष विजेता:
जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) – स्वर्ण पदक
मुहम्मद अनीस याहिया (7.85 मीटर) – रजत पदक
ऋषभ ऋषिश्वर (7.77 मीटर) – कांस्य पदक
महिला विजेता:
श्रुतिलक्ष्मी (6.11 मीटर) – स्वर्ण पदक
मनीषा मर्ल (5.96 मीटर) – रजत पदक
आर पुनीता (5.85 मीटर)- कांस्य पदक
- विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा निषिद्ध दवाओं के पॉजिटिव परीक्षण के बाद भारत की खिलाड़ी ऐश्वर्या बाबू को प्रतिबंधित कर दिया। इनका संबंध किस खेल से हैं?
(A) लॉन्ग जंप
(B) कब्बड्डी
(C) ट्रिपल जंप
(D) वॉलीबॉल
उत्तर : (C) ट्रिपल जंप
व्याख्या : विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा निषिद्ध दवाओं के पॉजिटिव परीक्षण के बाद भारत की ट्रिपल जम्पर ऐश्वर्या बाबू और स्प्रिंटर एमवी जिलना को क्रमशः भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐश्वर्या ने जून 2022 में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप के दौरान ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें 14.14 मीटर की छलांग लगाकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।
- हाल ही में वो वान थुओंग किस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है ?
(A) इंडोनेशिया
(B) वियतनाम
(C) लीबिया
(D) युगांडा
उत्तर : (B) वियतनाम
व्याख्या : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम (सीपीवी) के पोलितब्यूरो के सदस्य वो वान थुओंग को वियतनाम की नेशनल असेंबली द्वारा देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। पूर्ववर्ती राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुच के अचानक से इस्तीफा देने के बाद थुओंग का चुनाव हुआ।
- हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नये कोच कौन बने हैं?
(A) फ्रेड सोयज
(B) क्रेग फुल्टन
(C) जैनेक शोपमन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) क्रेग फुल्टन
व्याख्या : टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम के सहायक कोच रहे दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नये कोच होंगे। भुवनेश्वर और राउरकेला में जनवरी में हुए विश्व कप में भारतीय टीम के क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाने के बाद तत्कालीन कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया था । रीड के कोच रहते ही भारत ने तोक्यो ओलंपिक में 41 वर्ष बाद कांस्य पदक जीता था।
- ऑस्ट्रेलिया के किस विश्वविद्यालय को गिफ्ट-आईएफएससी, गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपने अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर (आईबीसी) स्थापित करने हेतु मंजूरी मिली है ?
(A) मोनाश विश्वविद्यालय
(B) डीकिन विश्वविद्यालय
(C) दक्षिणी क्रॉस विश्वविद्यालय
(D) जेम्स कुक विश्वविद्यालय
उत्तर : (B) डीकिन विश्वविद्यालय
व्याख्या : डीकिन विश्वविद्यालय, जोकि ऑस्ट्रेलिया का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है, गिफ्ट-आईएफएससी, गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपने अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर (आईबीसी) स्थापित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) की मंजूरी हासिल करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है।
- एशियाई शतरंज महासंघ (एसीएफ) द्वारा प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) पेंटाला हरिकृष्णा
(B) कृषणन शिशिकिरण
(C) डी गुकेश
(D) निहाल सरिन
उत्तर : (C) डी गुकेश
व्याख्या : भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को महाबलीपुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड में 9/11 के रिकॉर्ड तोड़ स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतने के लिए एशियाई शतरंज महासंघ (एसीएफ) द्वारा प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गुकेश 2700 एलो-रेटिंग मार्क को तोड़ने वाले केवल छठे भारतीय बने, और 2700 से ऊपर रेटिंग पाने वाले देश के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने।
Daily Current Affairs in Hindi -04 March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment