Daily Current Affairs in Hindi – 10 February 2023
- हाल ही में दो दिवसीय अर्बन-20 सिटी शेरपाओं की बैठक कहां शुरू हुई ?
(A) हैदराबाद
(B) अहमदाबाद
(C) भोपाल
(D) लखनऊ
उत्तर : (B) अहमदाबाद
व्याख्या : दो दिवसीय अर्बन-20 सिटी शेरपाओं की बैठक 9 फरवरी को अहमदाबाद में शुरू हुई। शहरों के सतत विकास पर चर्चा करने के लिए इस दो दिवसीय आयोजन में 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय शहर भाग ले रहे हैं। बैठक का आयोजन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और अहमदाबाद नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।
- हाल ही में यूपीआई पर RuPay क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला पहला फिनटेक ऐप कौन सा बन गया है?
(A) Paytm
(B) Phonepe
(C) MobiKwik
(D) Google Pay
उत्तर : (C) MobiKwik
व्याख्या : MobiKwik यूपीआई पर RuPay क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला पहला फिनटेक ऐप बन गया है। RuPay क्रेडिट कार्ड अब सीधे यूपीआई आईडी से जुड़ गए हैं, MobiKwik ग्राहक यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके और भुगतान प्रमाणीकरण के लिए UPI पिन का उपयोग करके व्यापारियों को आसानी से भुगतान कर सकते हैं। वर्तमान में टॉप यूपीआई ऐप्स के नाम हैं- PhonePe, Paytm, Google Pay, Amazon Pay और BHIM।
- हाल ही में किसने “मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण (एमएएस) 2022-23” का उद्घाटन किया?
(A) पीयूष गोयल
(B) गिरिराज सिंह
(C) अनुराग सिंह ठाकुर
(D) अमित शाह
उत्तर : (B) गिरिराज सिंह
व्याख्या : ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 9 फरवरी को नई दिल्ली में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण (एमएएस) 2022-23 का उद्घाटन किया। ग्रामीण विकास विभाग 2017-18 से देश की सभी ग्राम पंचायतों में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण कर रहा है।ई-ग्राम स्वराज पर जिन 2,69,253 ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल बनाई गई है, उन सभी में सर्वेक्षण किया जाएगा।
- हाल ही में किसने ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ का शुभारंभ किया?
(A) द्रौपदी मुर्मु
(B) नरेंद्र मोदी
(C) अश्विनी वैष्णव
(D) गिरिराज सिंह
उत्तर : (C) अश्विनी वैष्णव
व्याख्या : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने 09 फरवरी को नई दिल्ली में ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ का शुभारंभ किया। देश भर में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक महीने भर चलने वाले अभियान “डिजिटल भुगतान उत्सव” की योजना बनाई गई है।
- हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने “फैमिली आईडी – वन फैमिली वन आइडेंटिटी” को लॉन्च किया है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) मध्य प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : (A) उत्तर प्रदेश
व्याख्या : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल, “फैमिली आईडी – वन फैमिली वन आइडेंटिटी” लॉन्च किया है।
- विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया को सहायता प्रदान करने के लिए भारत द्वारा शुरू किए ऑपरेशन का क्या नाम है?
(A) ऑपरेशन मैत्री
(B) ऑपरेशन भूकंप
(C) ऑपरेशन दोस्त
(D) ऑपरेशन सेवा
उत्तर : (C) ऑपरेशन दोस्त
व्याख्या : भारत ने तुर्कीये और सीरिया की मदद करने के लिए ऑपरेशन दोस्त की शुरूआत की है। इस ऑपरेशन के तहत भारत बचाव और राहत सामग्री तुर्की भेज रहा है।
- आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के आठवें एडिशन का आयोजन कहां हो रहा है?
(A) इंगलैंड
(B) भारत
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : (C) दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के आठवें एडिशन का आयोजन 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होगा। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
- हाल ही में भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां (Glass Igloo Restaurant) कहां शुरू हुआ है ?
(A) शिमला
(B) मनाली
(C) गुलमर्ग
(D) लद्दाख
उत्तर : (C) गुलमर्ग
व्याख्या : भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां (Glass Igloo Restaurant) इन दिनों विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में आने वाले पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कांच की दीवार वाले इस रेस्टोरेंट को गुलमर्ग के कोलाहोई ग्रीन हाइट्स होटल ने बर्फ के बीच में बनाया है
- हाल ही में किस देश की सांगवोल सोसाइटी भारत में 108 बौद्ध की पैदल यात्रा का आयोजन कर रही है ?
(A) जापान
(B) दक्षिण कोरिया
(C) चीन
(D) रूस
उत्तर : (B) दक्षिण कोरिया
व्याख्या : दक्षिण कोरिया की सांगवोल सोसाइटी भारत में पैदल यात्रा का आयोजन कर रही है। इसके तहत 108 बौद्ध पैदल चलकर भारत में 1,100 किमी की दूरी तय करेंगे। यह तीर्थयात्रा उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी और 43 दिनों तक चलेगी।
- हाल ही में किसे “दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों” की सूची में शामिल किया ?
(A) आशा वर्मा
(B) नताशा पेरियानयागम
(C) लक्ष्मी सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या : नताशा पेरियानयागम (Natasha Perianayagam) एक भारतीय-अमेरिकी स्कूली छात्रा हैं। जिन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ की “दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली” छात्रों की लिस्ट में शामिल होकर लगातार दूसरे साल ख़िताब अपने नाम किया है।
Daily Current Affairs in Hindi – 10 February 2023
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment