Daily Current Affairs in Hindi -11 April 2023
- हर साल विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 05 अप्रैल
(B) 06 अप्रैल
(C) 10 अप्रैल
(D) 11 अप्रैल
उत्तर : (C) 10 अप्रैल
व्याख्या : विश्व होम्योपैथी दिवस, होम्योपैथी के संस्थापक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है।
- ऑरलियन्स मास्टर्स 2023 पुरुष एकल खिताब किसने जीता ?
(A) मैग्नस जोहानसन
(B) प्रियांशु राजावत
(C) लक्ष्य सेन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) प्रियांशु राजावत
व्याख्या : भारतीय पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने 9 अप्रैल, 2023 को ऑरलियन्स मास्टर्स 2023 पुरुष एकल खिताब जीता। राजावत ने टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को हराकर अपना पहला टूर खिताब जीता। ऑरलियन्स मास्टर्स 2023 फ्रांस में आयोजित किया गया था और इसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) सुपर 300 इवेंट माना जाता है।
- हाल ही में किसने अरुणाचल प्रदेश के गांव कीबिथू ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) पीयूष गोयल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अमित शाह
व्याख्या : केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 10 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के सीमावर्ती गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया।
- हाल ही में किस सांख्यिकीविद् ने सांख्यिकी में 2023 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया?
(A) लोकेश कृष्ण
(B) सी आर राव
(C) विमल कपूर
(D) कलिकेश नारायण
उत्तर : (B) सी आर राव
व्याख्या : एक भारतीय-अमेरिकी सांख्यिकीविद् कैल्यामपुडी राधाकृष्ण राव ने सांख्यिकी में 2023 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। जुलाई में कनाडा के ओटावा में अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान विश्व सांख्यिकी कांग्रेस में राव को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- हाल ही में किसने कर्नाटक में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया?
(A) अमित शाह
(B) नरेंद्र मोदी
(C) द्रौपदी मुर्मू
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) नरेंद्र मोदी
व्याख्या : 9 अप्रैल, 2023 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। IBCA का फोकस बड़ी बिल्लियों की सात प्रजातियों का संरक्षण करना है, जिनमें बाघ, शेर, तेंदुआ, चीता, जगुआर, हिम तेंदुआ और क्लाउडेड लेपर्ड शामिल हैं।
- हाल ही में विश्व का पहला गिद्ध सरंक्षण और प्रजनन केंद्र कहां शुरू किया गया?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) गुजरात
(D) राजस्थान
उत्तर : (B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या : उत्तर प्रदेश ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय एशियाई राजा गिद्ध के लिए एक अत्याधुनिक जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र (JCBC) स्थापित किया है, जो विश्व में अपनी तरह का पहला केंद्र है।
- हाल ही में किसे वर्ल्ड वैक्सीन कांग्रेस 2023 में बेस्ट प्रोडक्शन/प्रोसेस डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया?
(A) सीरम इंस्टीट्यूट
(B) भारत बायोटेक
(C) कैडिला हेल्थकेयर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) भारत बायोटेक
व्याख्या : वर्ल्ड वैक्सीन कांग्रेस 2023, जो 3 से 6 अप्रैल को अमेरिका के वाशिंगटन में आयोजित हुआ, में भारत बायोटेक को वैक्सीन इंडस्ट्री एक्सीलेंस (ViE) पुरस्कार के एक हिस्से के रूप में बेस्ट प्रोडक्शन/प्रोसेस डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- हाल ही में जलाबाला वैद्य का निधन हो गया। वे कौन थी?
(A) पत्रकार
(B) अभिनेत्री
(C) लेखिका
(D) निर्देशिका
उत्तर : (B) अभिनेत्री
व्याख्या : प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेत्री और अक्षरा रंगमंच की सह-संस्थापक जलाबाला वैद्य का 9 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया।जलाबाला वैद्य ने 1968 में ‘फुल सर्कल’ के साथ अपनी नाट्य यात्रा शुरू की। वैद्य को संगीत नाटक अकादमी का टैगोर पुरस्कार, दिल्ली नाट्य संघ पुरस्कार और आंध्र प्रदेश नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। - हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में देश में बाघों की संख्या कितनी थी?
(A) 2525
(B) 3167
(C) 1230
(D) 2325
उत्तर : (B) 3167
व्याख्या : पीएम मोदी ने बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक साल 2022 में देश में बाघों की संख्या 3167 थी। पिछले 4 साल में 200 टाइगर्स. इससे पहले 2018 में ये संख्या 2967 थी।
- हाल ही में किसने भारत के संविधान के डोगरी संस्करण का पहला संस्करण जारी किया?
(A) अनुराग सिंह ठाकुर
(B) किरण रिजिजू
(C) नरेंद्र मोदी
(D) पीयूष गोयल
उत्तर : (B) किरण रिजिजू
व्याख्या : केंद्रीय कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री, किरेन रिजिजू ने जम्मू विश्वविद्यालय में भारत के संविधान के डोगरी संस्करण का पहला संस्करण जारी किया।
Daily Current Affairs in Hindi -11 April 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment