Daily Current affairs in Hindi -11 February 2023
- क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान कौन बन गए है ?
(A) महेंद्र सिंह धोनी
(B) विराट कोहली
(C) रोहित शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) रोहित शर्मा
व्याख्या : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए है I रोहित ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर मेंखेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन 120 रन की पारी खेल कर हासिल कीI अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित से पहले तीन कप्तानों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शामिल हैं।
- हाल ही में किस राज्य /केंद्र शासित प्रदेश में लिथियम के भंडार मिले है ?
(A) राजस्थान
(B) झारखंड
(C) जम्मू कश्मीर
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : (C) जम्मू कश्मीर
व्याख्या : भारत में पहली बार जम्मू एवं कश्मीर में 59 लाख टन लिथियम का भंडार मिला है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने जम्मू एवं कश्मीर में रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में 59 लाख टन लिथियम संसाधन (जी3) की पहली बार पुष्टि की है।
- प्रतिवर्ष “विश्व दलहन दिवस” कब मनाया जाता है?
(A) 09 फरवरी
(B) 10 फरवरी
(C) 11 फरवरी
(D) 12 फरवरी
उत्तर : (B) 10 फरवरी
व्याख्या : प्रतिवर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है।अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ पहली बार साल 2016 में मनाया गया था। बाद में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी 2019 को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद से 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाते है। 2023 की थीम : इस वर्ष की थीम “सतत भविष्य के लिए दालें” है।
- इसरो द्वारा हाल ही में सबसे छोटा रॉकेट लॉन्च किया। इसका क्या नाम है ?
(A) SSLV-D2
(B) DSLV-D2
(C) PSLV-D2
(D) GSLV-D2
उत्तर : (A) SSLV-D2
व्याख्या : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सतीश धवन स्पेस सेंटर (श्रीहरिकोटा) से अपने सबसे छोटे रॉकेट एसएसएलवी-डी2 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है। इसरो (ISRO) के SSLV-D2 ने अपने साथ तीन सैटेलाइट्स लेकर अंतरिक्ष में उड़ान भरी।
- हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू हुआ?
(A) दिल्ली
(B) गुजरात
(C) जम्मू-कश्मीर
(D) महाराष्ट्र
उत्तर : (C) जम्मू-कश्मीर
व्याख्या : केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 10 – 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा I इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
- हाल ही में किस भारतीय गोल्फर ने “केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023” जीता ?
(A) अदिति अशोक
(B) दीक्षा डागर
(C) तवेसा मलिक
(D) ज्योति रंधावा
उत्तर : (A) अदिति अशोक
व्याख्या : भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। अदिति ने लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) गोल्फ में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नौ शॉट की बढ़त के साथ यह खिताब हासिल किया हैं। उसने साल 2013 में कर्नाटक जूनियर, साउथ इंडियन जूनियर चैंपियनशिप और नेशनल एमेच्योर टाइटल जीते। वो साल 2012, 2013 और 2014 में नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। अदिति अशोक एशियन यूथ गेम्स खेलने वाली पहली भारतीय हैं। उसने साल 2015 में लेडीज ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप जीती।
- हाल ही में किस देश ने भीषण ऊर्जा संकट के बीच “राष्ट्रीय आपदा” घोषित किया ?
(A) रूस
(B) दक्षिण अफ्रीका
(C) केन्या
(D) स्पेन
उत्तर : (B) दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में भीषण बिजली संकट के बीच ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका इन दिनों प्रचंड बिजली संकट से जूझ रहा है और देश की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, लिहाजा राष्ट्रपति ने देश में ‘नेशनल डिजास्टर’ घोषित किया है।
- ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (जीक्यूआईआई) 2021 में भारत दुनिया भर में कौन से स्थान पर रहा ?
(A) दूसरा
(B) तीसरा
(C) चौथा
(D) पांचवा
उत्तर : (D) पांचवा
व्याख्या : भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के तहत आने वाली भारत की राष्ट्रीय प्रत्यायन प्रणाली को हाल के ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (जीक्यूआईआई) 2021 में दुनिया में 5वां स्थान हासिल हुआ है। जीक्यूआईआई में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे (क्यूआई) के आधार पर दुनिया में 184 देशों की सूची तैयार की गई है।
- उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन कहां किया गया है?
(A) वाराणसी
(B) लखनऊ
(C) कानपुर
(D) मथुरा
उत्तर : (B) लखनऊ
व्याख्या : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 फरवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने ग्लोबल ट्रेड शो का भी उद्घाटन किया और इन्वेस्ट यूपी 2.0 लॉन्च किया। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023, उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है, जो व्यापार के अवसरों का सामूहिक रूप से पता लगाने और साझेदारी बनाने के लिए दुनिया भर के नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, थिंक टैंक और राजनेताओं को एक मंच पर लाएगा।
- हाल ही में किसे नासा के मुख्य अंतरिक्ष यात्री चुना गया है
(A) जो अकाबा
(B) विनय चोलेटी
(C) अभिजीत बोस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) जो अकाबा
व्याख्या : जो अकाबा को नासा के मुख्य अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया है। जो अकाबा ने अंतरिक्ष में 306 से अधिक दिन बिताए हैं। उन्होंने एक मिशन विशेषज्ञ और फ्लाइट इंजीनियर के रूप में कार्य किया।
Daily Current affairs in Hindi -11 February 2023
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment