Daily Current Affairs in Hindi -12 April 2023
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 08 अप्रैल
(B) 10 अप्रैल
(C) 11 अप्रैल
(D) 12 अप्रैल
उत्तर : (C) 11 अप्रैल
व्याख्या : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य, गर्भावस्था और प्रसवोत्तर के दौरान उचित चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- विश्व चेस अर्मागेडन एशिया एवं ओसेनिया इवेंट में खिताब किसने जीता ?
(A) नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
(B) डी गुकेश
(C) दानिल डूबोव
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) डी गुकेश
व्याख्या : विश्व चेस अर्मागेडन एशिया एवं ओसेनिया इवेंट में भारतीय ग्रांडमास्टर डी गुकेश ने पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर खिताब जीता।
- हाल ही में राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (एसईईआई) 2021-22 की रिपोर्ट किसने जारी की ?
(A) अनुराग सिंह ठाकुर
(B) आर. के. सिंह
(C) पीयूष गोयल
(D) अमित शाह
उत्तर : (B) आर. के. सिंह
व्याख्या : केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने 10 अप्रैल को राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (एसईईआई) 2021-22 की रिपोर्ट जारी की। राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक-एसईईआई में शीर्ष स्थान पाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तेलंगाना हैं।
- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने किसे मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया है?
(A) दीपक मल्होत्रा
(B) रत्नाकर पटनायक
(C) विमल कुमार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) रत्नाकर पटनायक
व्याख्या : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 10 अप्रैल से रत्नाकर पटनायक को मुख्य निवेश अधिकारी (Chief Investment Officer) नियुक्त किया है।
- अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस की वर्ल्ड फ्रीडम इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे कम आजाद देश कौन है?
(A) अफगानिस्तान
(B) यूक्रेन
(C) तिब्बत
(D) श्रीलंका
उत्तर : (C) तिब्बत
व्याख्या : अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस की वर्ल्ड फ्रीडम इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक तिब्बत दुनिया का सबसे कम आजाद मुल्क है। यहां के नागरिकों पर चीनी सुरक्षाबलों का सख्त पहरा है। बीते माह नौ मार्च को जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तिब्बत इस सूची में लगातार तीसरे वर्ष दक्षिणी सूडान और सीरिया के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
- हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने ऑनलाइन जुए के खिलाफ विधेयक को मंजूरी दी?
(A) मेघालय
(B) तमिलनाडु
(C) असम
(D) गुजरात
उत्तर : (B) तमिलनाडु
व्याख्या : तमिलनाडु राज्य विधानसभा द्वारा ऑनलाइन जुए के खिलाफ विधेयक को फिर से अपनाने के अठारह दिन बाद, राज्यपाल आर एन रवि ने सोमवार को अपनी सहमति दे दी।
- दो दिवसीय ‘फूड कॉन्क्लेव-2023’ का आयोजन कहां किया जाएगा?
(A) चेन्नई
(B) बेंगलुरु
(C) हैदराबाद
(D) लखनऊ
उत्तर : (C) हैदराबाद
व्याख्या : दो दिवसीय ‘फूड कॉन्क्लेव-2023’ का आयोजन 28 और 29 अप्रैल को तेलंगाना के हैदराबाद में किया जाएगा। फूड कॉन्क्लेव का उद्देश्य वर्तमान दशक में भारतीय कृषि-खाद्य क्षेत्र के विकास के लिए मुख्य चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना है।
- हाल ही में महाराष्ट्र राज्य द्वारा “मराठा उद्यमी सम्मेलन 2023” में किसे “मराठा उद्योग रत्न” से सम्मानित किया गया?
(A) हर्ष गोयंका
(B) नीलेश भगवान सांबरे
(C) मानसी किर्लोस्कर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) नीलेश भगवान सांबरे
व्याख्या : जिजाऊ एजुकेशनल एंड सोशल फाउंडेशन के संस्थापक नीलेश भगवान सांबरे को हाल ही में “मराठा उद्यमी विकास और मार्गदर्शन संस्थान महाराष्ट्र राज्य” द्वारा आयोजित “मराठा उद्यमी सम्मेलन 2023” में “मराठा उद्योग रत्न” से सम्मानित किया गया।
- हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन कहां किया गया?
(A) उधमपुर
(B) जयपुर
(C) भोपाल
(D) हैदराबाद
उत्तर : (A) उधमपुर
व्याख्या : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत 10 अप्रैल को उधमपुर के आईटीआई कॉलेज में किया। इसका आयोजन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने कौशल भारत मिशन के तहत भारत के युवाओं के लिए करियर के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
- सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले शहरों की लिस्ट में विश्व का कौन सा शहर शीर्ष पर रहा ?
(A) शंघाई
(B) टोक्यो
(C) बर्लिन
(D) ताइपे
उत्तर : (C) बर्लिन
व्याख्या : लंदन स्थित ‘टाइम आउट’ द्वारा प्रकाशित एक सर्वेक्षण के अनुसार, जर्मनी के बर्लिन को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाले शहर के रूप में स्थान दिया गया , इसके बाद चेक गणराज्य की राजधानी प्राग का स्थान था , जबकि मुंबई ने 19वां स्थान हासिल किया।
Daily Current Affairs in Hindi -12 April 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment