Daily Current Affairs in Hindi – 14 February 2023
- विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 11 फरवरी
(B) 12 फरवरी
(C) 13 फरवरी
(D) 14 फरवरी
उत्तर : (C) 13 फरवरी
व्याख्या : प्रति वर्ष 13 फरवरी को विश्व भर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। विश्व रेडियो दिवस के इस 12वें संस्करण की थीम ‘रेडियो एंड पीस’ है। दिन का उप-विषय ‘रेडियो इन कॉन्फ्लिक्ट प्रिवेंशन एंड पीसबिल्डिंग’ और ‘सपोर्ट टू इंडिपेंडेंट रेडियो’ है। 3 नवंबर 2011 को, यूनेस्को ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया क्योंकि इस दिन पहली बार 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना हुई थी।
- हाल ही में किसने बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया?
(A) अमित शाह
(B) नरेंद्र मोदी
(C) पियूष गोयल
(D) नितिन गडकरी
उत्तर : (B) नरेंद्र मोदी
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी को बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया 2023 का 14वां संस्करण भारतीय रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा 13 से 17 फरवरी तक बेंगलुरु, कर्नाटक के येलहंका वायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन का विषय ‘द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’ है।
- हाल ही में किसे आईसीसी (ICC) प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है?
(A) सूर्य कुमार यादव
(B) शुभमन गिल
(C) रोहित शर्मा
(D) विराट कोहली
उत्तर : (B) शुभमन गिल
व्याख्या : आईसीसी हर महीने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजता है। इस खिताब के लिए जनवरी के महीने में भारत के शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे को नामित किया था। गिल ने बाकी के दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जनवरी महीने का खिताब जीत लिया है, जबकि इंग्लैंड U-19 कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस महिलाओं के सम्मान के लिए नामांकित होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।
- जी20 की डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की बैठक कहां आयोजित की जाएगी?
(A) लखनऊ
(B) हैदराबाद
(C) भोपाल
(D) दिल्ली
उत्तर : (A) लखनऊ
व्याख्या : भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) 13-15 फरवरी को लखनऊ में पहली डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की बैठक आयोजित करेगा।
- हाल ही में किस देश के खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) इंग्लैंड
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) अफगानिस्तान
उत्तर : (B) इंग्लैंड
व्याख्या : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 13 फरवरी को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की। दरअसल, मॉर्गन 28 जून 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। ऐसे में उन्होंने अब तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया।
- हाल ही निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स किस देश के राष्ट्रपति चुने गए ?
(A) मिस्र
(B) साइप्रस
(C) फ्रांस
(D) लेबनान
उत्तर : (B) साइप्रस
व्याख्या : पूर्व विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स 13 फरवरी को साइप्रस के राष्ट्रपति चुने गए। 49 वर्षीय क्रिस्टोडौलाइड्स ने 51.9% वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एंड्रियास मावरोयनिस, 66, ने 48.1% वोट लिए।
- किस संस्था ने वैश्विक और राष्ट्रीय महामारी से निपटने हेतु प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए महामारी संधि का “शून्य-मसौदा” प्रकाशित किया है?
(A) UNESCO
(B) IMF
(C) WHO
(D) World Bank
उत्तर : (C) WHO
व्याख्या : वैश्विक और राष्ट्रीय महामारी से निपटने हेतु प्रयासों को बढ़ावा देने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी संधि का “शून्य-मसौदा” प्रकाशित किया है। इस संधि का उद्देश्य महामारी और अन्य वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करना है।
- हाल ही में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 रिपोर्ट के अनुसार कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
(A) चीन
(B) फ्रांस
(C) फिनलैंड
(D) इंग्लैंड
उत्तर : (C) फिनलैंड
व्याख्या : वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड को लगातार पांचवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश नामित किया गया है। वैश्विक खुशहाली रैंकिंग में भारत अब 136वें स्थान पर है।
- हाल ही में राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में पुरुष रिकर्व का खिताब किसने जीता?
(A) अतनु दास
(B) तरूणदीप राय
(C) प्रवीण जाधव
(D) कपिल
उत्तर : (B) तरूणदीप राय
व्याख्या : अनुभवी तरूणदीप राय ने राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के अंतिम चरण में रविवार को पुरुष रिकर्व का खिताब जीता। सीनियर महिला रिकर्व वर्ग में अंकिता भकत ने मधु वेदवान को 6-4 से हराकर खिताब जीता।
- हाल ही में चक्रवात ‘गेब्रिएल’ ने किस देश में भारी नुकसान किया ?
(A) फ्रांस
(B) वियतनाम
(C) न्यूजीलैंड
(D) जापान
उत्तर : (C) न्यूजीलैंड
व्याख्या : चक्रवात ‘गेब्रिएल’ की वजह से न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और भूस्खलन हुआ है। साथ ही समुद्री लहरें उमड़ रही हैं। न्यूजीलैंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है और जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
- हाल ही में किसे यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
(A) ऋषि सुनक
(B) नरेंद्र मोदी
(C) एंजेला मार्केल
(D) जो बाइडेन
उत्तर : (C) एंजेला मार्केल
व्याख्या : जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को देश और यूरोपीय भागीदारों के प्रतिरोध के बावजूद जर्मनी में 12 लाख से अधिक प्रवासियों का स्वागत करने के उनके फैसले के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Daily Current Affairs in Hindi – 14 February 2023
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment