Daily Current Affairs in Hindi – 22 February 2023
- हर साल अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 18 फरवरी
(B) 21 फरवरी
(C) 23 फरवरी
(D) 24 फरवरी
उत्तर : (B) 21 फरवरी
व्याख्या : विश्व में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए और कई मातृभाषाओं के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से प्रति साल 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत बांग्लादेश ने की थी। बाद में वर्ष 2000 से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 की थीम ‘बहुभाषी शिक्षा- शिक्षा को बदलने की आवश्यकता’ है।
- उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहां स्थापित किया जाएगा?
(A) दिल्ली
(B) गोरखपुर (हरियाणा)
(C) शिमला (हि. प्र.)
(D) लखनऊ (उ. प्र.)
उत्तर : (B) गोरखपुर (हरियाणा)
व्याख्या : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 150 किमी उत्तर में गोरखपुर, हरियाणा में स्थापित किया जा रहा है।
- दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को मिला ?
(A) द कश्मीर फाइल्स
(B) जलसा
(C) भेड़िया
(D) जुगजुग जियो
उत्तर : (A) द कश्मीर फाइल्स
व्याख्या : दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी को की गई, जिसमें द कश्मीर फाइल्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा ब्रह्मास्त्र के लिए पति रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। अनुपम खेर को द कश्मीर फाइल्स के लिए मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
- भारत और किस देश ने संयुक्त डिजिटल भुगतान तंत्र शुरू किया है ?
(A) सिंगापुर
(B) इंग्लैंड
(C) बांग्लादेश
(D) मलेशिया
उत्तर : (A) सिंगापुर
व्याख्या : भारत और सिंगापुर ने 21 फरवरी को दोनों देशों के निवासियों को आसान और तेज सीमा पार लेनदेन करने में सक्षम बनाने के लिए एक संयुक्त डिजिटल भुगतान तंत्र शुरू किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दासऔर सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक रवि मेनन ने संयुक्त रूप से इस सुविधा का शुभारंभ किया।
- हाल ही में किस झील को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में शामिल किया गया है।
(A) बैरीनाग झील
(B) सात ताल झील
(C) पैंगोंग त्सो
(D) पिछौला झील
उत्तर : (C) पैंगोंग त्सो
व्याख्या : केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील में फ्रोजन लेक मैराथन को पहली बार आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में शामिल किया गया है। समुद्र तल से चार हजार 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग झील पर इसका आयोजन 20 फरवरी को किया गया था।
- भारतीय सेना ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में महिला स्नो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) जम्मू कश्मीर
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) पंजाब
उत्तर : (B) जम्मू कश्मीर
व्याख्या : खेलो इंडिया पहल के तहत सेना ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पंजगाम गांव में महिला स्नो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्रालपोरा और मील्याल ब्लॉक से कुल चार टीमें देखी गईं।
- 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट खिलाड़ी कौन बनी ?
(A) बेट्स
(B) हरमनप्रीत कौर
(C) लैनिंग
(D) स्टेफनी
उत्तर : (B) हरमनप्रीत कौर
व्याख्या : भारत की हरमनप्रीत कौर ने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है सिर्फ महिलाओं में भी नहीं पुरुषों को मिलाकर भी किसी ने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेले हैं। हरमनप्रीत यह मुकाम हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत ने यह रिकॉर्डपने नाम दर्ज कर लिया ।
- हाल ही में भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
(A) एम प्रनेश
(B) भरत सुब्रमण्यम
(C) विग्नेश एनआर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) विग्नेश एनआर
व्याख्या : शतरंज खिलाड़ी विग्नेश एनआर जर्मनी के आईएम इल्जा श्नाइडर को हराकर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 24वां नॉर्डवेस्ट कप 2023 भी जीत लिया हैं। चेन्नई के विग्नेश ने लाइव रेटिंग्स में 2,500 को पार किया।
- हाल ही में की देश की टीम ने ISSF विश्व कप में मिश्रित टीम एयर पिस्टल और मिश्रित टीम राइफल दोनों ही स्पर्धाओं में स्वर्ण अर्जित किया?
(A) चीन
(B) जापान
(C) भारत
(D) पाकिस्तान
उत्तर : (C) भारत
व्याख्या : भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप में मिश्रित टीम एयर पिस्टल और मिश्रित टीम राइफल दोनों ही स्पर्धाओं में स्वर्ण अर्जित किया। नर्मदा नितिन राजू और मौजूदा विश्व चैंपियन रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा जीतकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाया।
- हाल ही में स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में ओवर ऑल ग्लोबल मीडियन मोबाइल स्पीड में कौन सा देश शीर्ष पर रहा?
(A) भारत
(B) संयुक्त अरब अमीरात
(C) चीन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या : नेटवर्क इंटेलिजेंस और इनसाइट्स कंपनी Ookla ने जनवरी 2023 के लिए अपनी नई स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। (UAE) ओवर ऑल ग्लोबल मीडियन मोबाइल स्पीड में टॉप पर रहा। निश्चित ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में, सिंगापुर जनवरी 2023 में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति बनाए हुए है। 29.85 एमबीपीएस स्पीड के साथ वह 69वें स्थान पर आ गया है।
Daily Current Affairs in Hindi – 22 February 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment