Daily Current Affairs in Hindi – 24 January 2023
- हाल ही में ‘पराक्रम दिवस’ कब मनाया गया है?
(A) 20 जनवरी
(B) 21 जनवरी
(C) 22 जनवरी
(D) 23 जनवरी
उत्तर : (D) 23 जनवरी
व्याख्या : 23 जनवरी, 2023 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर देश भर में ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया। नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को हुआ था। हाल ही में भारत सरकार ने घोषणा की थी कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
- किस वित्तीय सेवा कंपनी ने भारत में अपने Girls4Tech कार्यक्रम के नए चरण की घोषणा की?
(A) मास्टरकार्ड
(B) वीज़ा कार्ड
(C) रूपे कार्ड
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) मास्टरकार्ड
व्याख्या : मास्टरकार्ड ने हाल ही में भारत में चलायी जा रही गर्ल्स4टेक, एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) एजुकेशन पहल के दूसरे फेज की शुरुआत की है। यह प्रोग्राम अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) और मास्टरकार्ड इंपैक्ट फंड की साझेदारी की एक पहल है। गर्ल्स4टेक कार्यक्रम भारत के छह राज्यों में विस्तारित है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गयी थी।
- हाल ही में किसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में महानिदेशक नियुक्त किया गया?
(A) अरुण कुमार
(B) विक्रम देव दत्त
(C) रविकुमार एस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) विक्रम देव दत्त
व्याख्या: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 21 जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में अगले महानिदेशक के रूप में विक्रम देव दत्त की नियुक्ति को मंजूरी दी। वह 28 फरवरी, 2023 को विमानन नियामक के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार की जगह लेंगे।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कितने बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान किए?
(A) 13
(B) 15
(C) 11
(D) 17
उत्तर : (C) 11
व्याख्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2023 प्रदान करेंगी। बच्चों को कला एवं संस्कृति, वीरता, नवाचार, सामाजिक सेवा, शिक्षा और खेल में उनकी आसाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार पाने वालों बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।
- हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कितने द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा है?
(A) 25
(B) 29
(C) 21
(D) 31
उत्तर : (C) 21
व्याख्या : पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पराक्रम दिवस के पुण्य अवसर पर 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया।
- निम्न में से किसे संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चयनित किया गया है?
(A) ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
(B) लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस) मिजोरम
(C) A और B दोनों को
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (C) A और B दोनों को
व्याख्या : संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम, दोनों का ही वर्ष 2023 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चयन किया गया है।
- 27 से 31 जनवरी, 2023 तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां होगा?
(A) दिल्ली
(B) मुंबई
(C) कोलकाता
(D) हैदराबाद
उत्तर : (B) मुंबई
व्याख्या : राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के माध्यम से सूचना और प्रसारण मंत्रालय 27 से 31 जनवरी, 2023 तक मुंबई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है। एससीओ फिल्म महोत्सव का आयोजन एससीओ में भारत की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
- हाल ही में किसने नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मिलिट्री टैटू और आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) ओम बिड़ला
(C) द्रौपदी मुर्मु
(D) अमित शाह
उत्तर : (B) ओम बिड़ला
व्याख्या : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने आज नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मिलिट्री टैटू और आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया। दो दिवसीय महोत्सव में सशस्त्र बलों के साहस और भारतीय आदिवासी संस्कृति को दर्शाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय और जनजातीय मामलों का मंत्रालय संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
- हाल ही में किसे पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
(A) ओम प्रकाश
(B) डॉक्टर प्रभा अत्रे
(C) आर वी प्रसाद
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) डॉक्टर प्रभा अत्रे
व्याख्या : हिन्दुस्तानी गायक पद्मविभूषण डॉक्टर प्रभा अत्रे को पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉक्टर अत्रे को मुंबई के निकट ठाणे में रामगणेश गडकरी रंगायातन में एक समारोह में प्रदान किया।
- किसके द्वारा लिखित पुस्तक “इंडियाज नॉलेज सुप्रीमेसी: द न्यू डॉन” को हाल ही में लॉन्च किया गया?
(A) डॉ. अश्विन फर्नांडीस
(B) शशि थरूर
(C) प्रकाश सिंह
(D) राजेश तलवार
उत्तर : (A) डॉ. अश्विन फर्नांडीस
व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय भारतीय प्रवासी, डॉ. अश्विन फर्नांडीस द्वारा लिखित एक नई प्रकाशित विचारोत्तेजक पुस्तक “इंडियाज नॉलेज सुप्रीमेसी: द न्यू डॉन” को आज लॉन्च किया गया। भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में विश्व स्तर पर ये पुस्तक लॉन्च की गई।
Daily Current Affairs in Hindi – 24 January 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment