Daily Current Affairs in Hindi – 25 January 2023
- हाल ही में “इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल” का आयोजन कहां किया गया है ?
(A) दिल्ली
(B) चंडीगढ़
(C) भोपाल
(D) गांधीनगर
उत्तर : (C) भोपाल
व्याख्या : इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया ।
- हाल ही में डॉ. बी.वी. दोशी का निधन निधन हो गया। वे कौन थे?
(A) पत्रकार
(B) वास्तुकार
(C) अभिनेता
(D) संगीतकार
उत्तर : (B) वास्तुकार
व्याख्या : मशहूर आर्किटेक्चर और पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण दोशी का मंगलवार को उनके घर पर 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1995 में उन्हें वास्तुकला के लिए प्रतिष्ठित आगा खान पुरस्कार से नवाजा गया था। दोशी ने 1956 में अहमदाबाद में ‘वास्तुशिल्पा’ नामक संस्था की स्थापना की।
- भारत ‘मैत्री पाइपलाइन’ के माध्यम से किस देश को डीजल की आपूर्ति शुरू करने जा रहा है?
(A) चीन
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D) श्रीलंका
उत्तर : (C) बांग्लादेश
व्याख्या : भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा। इस पाइपलाइन का 126.5 किलोमीटर हिस्सा बांग्लादेश में और पांच किलोमीटर भारत में है।
- “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस” प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 22 जनवरी
(B) 23 जनवरी
(C) 24 जनवरी
(D) 25 जनवरी
उत्तर : (C) 24 जनवरी
व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में 3 दिसंबर 2018 को पारित किया गया था। इसके बाद शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए UN महासभा ने हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। उसी दिन UN के 58 अन्य सदस्य देशोंं द्वारा ‘इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन’ को अपनाया गया। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी 2019 को मनाया गया था।
- “राष्ट्रीय बालिका दिवस” प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 22 जनवरी
(B) 23 जनवरी
(C) 24 जनवरी
(D) 25 जनवरी
उत्तर : (C) 24 जनवरी
व्याख्या : प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी स्तरों पर बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। 11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित आईसीसी की मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022 में भारत के किस एकमात्र खिलाड़ी को शामिल किया?
(A) विराट कोहली
(B) ऋषभ पंत
(C) सूर्य कुमार यादव
(D) रोहित शर्मा
उत्तर : (B) ऋषभ पंत
व्याख्या : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित आईसीसी की मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है। मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022: उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया), क्रेग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज), मारनस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया), बाबर आजम (पाकिस्तान), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), बेन स्टोक्स (कप्तान, इंग्लैंड), ऋषभ पंत – (WK, भारत), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) और जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)।
- अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जूली टर्नर को किस देश में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है?
(A) श्रीलंका
(B) उत्तर कोरिया
(C) दक्षिण कोरिया
(D) बांग्लादेश
उत्तर : (B) उत्तर कोरिया
व्याख्या : अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है। जूली टर्नर लंबे समय से राजनयिक हैं और फिलहाल ब्यूरो ऑफ डेमोक्रेसी में पूर्वी एशिया और प्रशांत कार्यालय की निदेशक हैं।
- ‘ऑप्स अलर्ट’ अभ्यास किस सेना द्वारा आयोजित किया जा रहा है?
(A) NSG
(B) CISF
(C) BSF
(D) CRPF
उत्तर : (C) BSF
व्याख्या : सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा 21 से 28 जनवरी 2023 तक भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सर क्रीक से गुजरात के कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक सात दिवसीय ‘ऑप्स अलर्ट’ अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।
- कौन सा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरस मेला 2023 की मेजबानी करेगा?
(A) असम
(B) जम्मू और कश्मीर
(C) मेघालय
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर : (B) जम्मू और कश्मीर
व्याख्या : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर पहली बार 4 फरवरी से 14 फरवरी तक सरस मेला 2023 की मेजबानी करने जा रहा है। मेले का आयोजन बाग-ए-बहू, जम्मू में किया जाएगा। यह मेला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के हिस्से के रूप में केंद्र-राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है जिसमें देश भर के उद्यमी इसमें भाग लेते हैं।
- हाल ही किस राज्य सरकार ने किसानों के लिए जल सरंक्षण योजना शुरू की है?
(A) केरल
(B) असम
(C) झारखण्ड
(D) मेघालय
उत्तर : (C) झारखण्ड
व्याख्या : झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के उन किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 467.32 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ जल संरक्षण योजना शुरू की, जिन्होंने पिछले साल सूखे का सामना किया। राज्य के 24 जिलों के सभी ब्लॉकों में 2,133 तालाबों का नवीनीकरण और 2,795 परकोलेशन टैंकों का निर्माण किया जाएगा।
Daily Current Affairs in Hindi – 25 January 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment