Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4

Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4

Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -4 : कहलूर (बिलासपुर) रियासत के इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी :-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. बिलासपुर में ‘ढोलरा’ नामक महल का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
    (A) राजा भीम चन्द
    (B) राजा दीप चन्द
    (C) राजा अजमेर चन्द
    (D) राजा मानिक चन्द
    उत्तर: (B) राजा दीप चन्द
  2. राजा दीप चन्द ने अभिवादन का कौन-सा नया तरीका ‘राणाओं’ के लिए तय किया था?
    (A) जय देवा
    (B) जय
    (C) राम-राम
    (D) नमस्ते
    उत्तर: (C) राम-राम
  3. राजा दीप चन्द को नदौन में भोजन में विष देकर मारने का आरोप किस राजा पर लगा था?
    (A) आलम चन्द
    (B) कृपाल चन्द
    (C) फतेह शाह
    (D) सिद्ध सेन
    उत्तर: (A) आलम चन्द
  4. 1677 ईस्वी में जब राजा भीम चन्द गद्दी पर बैठा, तब उसकी आयु कितनी थी?
    (A) 9 वर्ष
    (B) 14 वर्ष
    (C) 18 वर्ष
    (D) 22 वर्ष
    उत्तर: (B) 14 वर्ष
  5. राजा भीम चन्द की माता ‘जलाल देवी’ किस राज्य की राजकुमारी थीं?
    (A) कुल्लू
    (B) कांगड़ा
    (C) मण्डी
    (D) सिरमौर
    उत्तर: (C) मण्डी
  6. भीम चन्द के चाचा मियाँ माणिक चन्द के विरुद्ध युद्ध में बिलासपुर की सहायता किस मण्डी के राजा ने की थी?
    (A) राजा सिद्ध सेन
    (B) राजा मेदनी प्रकाश
    (C) राजा सुखदेव चन्द
    (D) राजा हरि चन्द
    उत्तर: (A) राजा सिद्ध सेन
  7. बुशहर द्वारा कुल्लू के गाँवों पर अधिकार कर लेने के बाद कुल्लू के राजा की सहायता किस शासक ने की थी?
    (A) दीप चन्द
    (B) भीम चन्द
    (C) अजमेर चन्द
    (D) आलम चन्द
    उत्तर: (B) भीम चन्द
  8. 11 नवम्बर, 1675 ईस्वी को जब गुरु तेग बहादुर जी शहीद हुए, तब गुरु गोविन्द सिंह जी की आयु कितनी थी?
    (A) 7 वर्ष
    (B) 9 वर्ष
    (C) 12 वर्ष
    (D) 14 वर्ष
    उत्तर: (B) 9 वर्ष
  9. असम के राजा ने गुरु गोविन्द सिंह जी को कौन-सा उपहार भेंट किया था, जिसे प्राप्त करने का यत्न राजा भीम चन्द कर रहा था?
    (A) ‘शाही’ नामक घोड़ा
    (B) ‘प्रसादी’ नामक सफेद रंग का हाथी
    (C) सोने का मुकुट
    (D) रत्नजड़ित तलवार
    उत्तर: (B) ‘प्रसादी’ नामक सफेद रंग का हाथी
  10. सिरमौर के किस राजा ने गुरु गोविन्द सिंह जी को नाहन बुलाया था?
    (A) राजा मेदनी प्रकाश
    (B) राजा फतेह शाह
    (C) राजा पृथ्वी चन्द
    (D) राजा कृपाल चन्द
    उत्तर: (A) राजा मेदनी प्रकाश
  11. गुरु गोविन्द सिंह जी के वजीर का क्या नाम था?
    (A) माणिक चन्द
    (B) नन्द चन्द
    (C) अजमेर चन्द
    (D) सुमेर चन्द
    उत्तर: (B) नन्द चन्द
  12. भंगानी का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?
    (A) 1677 ईस्वी
    (B) 1682 ईस्वी
    (C) 1686 ईस्वी
    (D) 1687 ईस्वी
    उत्तर: (C) 1686 ईस्वी
  13. भंगानी का युद्ध किन दो नदियों के मध्य क्षेत्र में लड़ा गया था?
    (A) व्यास और सतलुज
    (B) यमुना और गिरि
    (C) रावी और चेनाब
    (D) टोंस और बाणगंगा
    उत्तर: (B) यमुना और गिरि
  14. जम्मू के सूबेदार मियाँ खां ने किस सैनिक अधिकारी को पहाड़ी राजाओं से कर वसूलने भेजा था?
    (A) अलिफ खां
    (B) जफर खां
    (C) मीर जुमला
    (D) शाइस्ता खां
    उत्तर: (A) अलिफ खां
  15. 1687 ईस्वी में राजा भीम चन्द और गुरु गोविन्द सिंह जी की संयुक्त सेना ने अलिफ खां को किस स्थान पर हराया था?
    (A) बिलासपुर
    (B) नदौन
    (C) सिरमौर
    (D) पौंटा
    उत्तर: (B) नदौन
  16. राजा दीप चन्द की कुल्लू से संबंधित दूसरी विधवा रानी का क्या नाम था जिसने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया था?
    (A) जलाल देवी
    (B) कुनकम देवी
    (C) चम्पावती
    (D) तारावती
    उत्तर: (B) कुनकम देवी
  17. राजा भीम चन्द ने किस वर्ष अपने पुत्र अजमेर चन्द के लिए गद्दी छोड़ दी थी?
    (A) 1686 ईस्वी
    (B) 1692 ईस्वी
    (C) 1700 ईस्वी
    (D) 1712 ईस्वी
    उत्तर: (B) 1692 ईस्वी
  18. राजा भीम चन्द की मृत्यु किस वर्ष हुई थी?
    (A) 1692 ईस्वी
    (B) 1707 ईस्वी
    (C) 1712 ईस्वी
    (D) 1738 ईस्वी
    उत्तर: (C) 1712 ईस्वी
  19. डॉ. हचिसन की पुस्तक ‘हिस्ट्री ऑफ दी पंजाब हिल स्टेट्स’ के अनुसार ‘अजमेरगढ़’ का किला किस राज्य की सीमा के पास बनवाया गया था?
    (A) कांगड़ा राज्य
    (B) हिन्दूर राज्य
    (C) बुशहर राज्य
    (D) मण्डी राज्य
    उत्तर: (B) हिन्दूर राज्य
  20. राजा अजमेर चन्द 1738 ईस्वी में तीर्थ यात्रा के लिए कहाँ चले गए थे?
    (A) हरिद्वार
    (B) प्रयागराज
    (C) काशी
    (D) बद्रीनाथ
    उत्तर: (C) काशी
  21. राजा भीम चन्द के पुत्र अजमेर चन्द का विवाह किस राज्य के राजा फतेह शाह की पुत्री से हुआ था?
    (A) सिरमौर
    (B) गढ़वाल
    (C) कांगड़ा
    (D) हिन्दूर
    उत्तर: (B) गढ़वाल

Bhisham

Leave a Comment