Himachal Pradesh Current Affairs -1st Week July 2023
- हिमाचल प्रदेश का पहला सौर सतंभ कहां स्थापित किया गया, जो किसानों को फसलों से सबंधित जानकारी देता है?
उत्तर : सिरमौर के बजगा पंचायत में।
व्याख्या : नई सौर स्तंभ तकनीक से अब खेतीबाड़ी और भी आसान हो जाएगी। फसलों में रोग लगने लगा हो, सिंचाई की जरूरत हो, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा या जलवायु परिवर्तन, किसानों को उसी समय उनके मोबाइल फोन के एप पर इसका संदेश आ जाएगा। सिरमौर की बजगा पंचायत में हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा सौर स्तंभ स्थापित किया गया।
- नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय हिमाचल प्रदेश के सीजीएम किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर : डा. अजय कुमार सूद।
व्याख्या : नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय हिमाचल प्रदेश के सीजीएम अब डा. अजय कुमार सूद हैं। उन्होंने नाबार्ड के सीजीएम यानी चीफ जनरल मैनेजर का कार्यभार संभाला। डॉ. अजय सूद ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से कृषि में स्नातक किया है और आईएआरआई नई दिल्ली से कृषि अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार संभालने से पहले, डा. सूद जम्मू और कश्मीर क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू का नेतृत्व कर चुके हैं।
- उत्तर भारत का पहला ड्रोन कॉन्क्लेव कहां आयोजित किया गया?
उत्तर : पालमपुर (हिमाचल प्रदेश)
व्याख्या : पालमपुर में उत्तर भारत का पहला हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव आयोजित किया गया।
- ज़िला कांगड़ा के पालमपुर में आयोजित उत्तर भारत के पहले हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव में हिमाचल सरकार ने कितने समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए?
उत्तर : पांच।
व्याख्या : ड्रोन कॉन्क्लेव में हिमाचल सरकार ने 200 रुपये के पांच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए। इन एमओयू में प्रशासन में ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फिक्की के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए एबेकोड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और ड्रोनटेक साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, उड़ान संचालन की निगरानी के लिए मानव रहित यातायात प्रबंधन समाधान के लिए स्काईएयर के साथ भी समझौता किया गया इसके लिए डिजिटल टेक्नोलाजीज और गवर्नेंस विभाग, सीएसकेएचपीकेवी और आईआईटी रोपड़ का सहयोग लिया जाएगा। यह सहयोग कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित डिजिटल कीट विज्ञानॉ पशुधन प्रबंधन, कोल्ड चेन प्रबंधन, इंटरनेट ऑफ थिंग्ज़ (आईओटी) और ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित कृषि इत्यादि क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस गांव में शाठी व पाशी समुदाय द्वारा शांत महायज्ञ का आयोजन किया गया?
उत्तर : टटियाना (जिला सिरमौर)
व्याख्या : सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र के टटियाना में 120 साल बाद प्राचीन महासू महाराज के मंदिर के प्रांगण में शाठी और पाशी का अनोखा मिलन हुआ। शाठी कौरव वंशज हैं, जबकि पाशी पांडव वंशज हैं। शाठी और पाशी भाइयों का ऐतिहासिक मिलन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ। तीन दिनों से चल रहे इस शांत महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों व पूरे क्षेत्र में खासा जोश था। बाद किया गया है।
- हिमाचल प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन’ के अंतर्गत इस वित्त वर्ष के दौरान राज्य के कितने हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
उत्तर : 257 हेक्टेयर ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन’ के अंतर्गत मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान राज्य के 15 वनमंडलों में लगभग 257 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने के दृष्टिगत एक महत्वाकांक्षी पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन’ की शुरूआत की गई है। इसके तहत राज्य में बंजर पहाड़ियों के बड़े हिस्से पर पौधरोपण के माध्यम से चयनित भूमि में पर्यावरण-अनुकूल प्रजातियों का पौधरोपण कर पूरी पहाड़ी को हरित आवरण प्रदान किया जाएगा।
Himachal Pradesh Current Affairs -1st Week July 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools

- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

Leave a Comment