Himachal Pradesh (HP) Current Affairs – 3rd Week of February 2023
- मुख्यमंत्री सूखाश्रय योजना के तहत 0-14 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिमाह कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी ?
उत्तर : 1000 रुपए प्रति माह ।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र आवासियों को कोचिंग, छात्रावास शुल्क, शिक्षण शुल्क आदि के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख रुपए प्रति वर्ष प्रदान करने के अलावा कोचिंग की अवधि के दौरान चार हजार रुपए प्रति आवासी प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में इन संस्थानों के आवासियों को विवाह के लिए दो लाख रुपए अथवा वास्तविक खर्च, जो भी हो, प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इन संस्थानों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे, निराश्रित महिलाओं का आवर्ती जमा खाता (रेकरिंग डिपॉजिट) खोला जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा 0-14 वर्ष की आयु के बच्चों को एक हजार रुपए प्रति बच्चा प्रति माह, 15-18 वर्ष आयु के बच्चों व एकल महिलाओं को दो हजार पांच सौ रुपए प्रति माह की सहायता राशि देगी।
- हाल ही में पंजाब के छतबीड़ से मिनी जू श्रीरेणुकाजी में कितने जानवरो को लाया गया ?
उत्तर : 12 जानवरों।
व्याख्या : मिनी जू श्रीरेणुकाजी में काले हिरण के जोड़े समेत तीन प्रजातियों के 12 नए जानवरों को लाया गया है। पंजाब के छतबीड़ से लाए गए जानवरों में चीतल और दो जोड़े हॉक डियर प्रजाति के भी शामिल हैं। मिनी जू श्रीरेणुकाजी में भालुओं की संख्या घटकर अब मात्र दो रह गई है। हिरण प्रजाति के 12 नए जानवरों के बदले रेणुकाजी से भालू के एक जोड़े रजत व बबली को छतबीड़ चिड़ियाघर भेज दिया है।
- हाल ही में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य और जीएसपी (ग्रीन स्कूल प्रोग्राम) गोल्ड पार्टनर का पुरस्कार मिला है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य और जीएसपी (ग्रीन स्कूल प्रोग्राम) गोल्ड पार्टनर का पुरस्कार मिला है। निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ललित जैन ने मंगलवार को इंडिया हैबिटेट सैंटर नई दिल्ली में राज्य की ओर से ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यह पुरस्कार महानिदेशक सैंटर फॉर साइंस एंड एनवायरन्मैंट सुनीता नारायण द्वारा दिया गया। 61 प्रविष्टियों के साथ सोलन को सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार और 9 स्कूलों को ग्रीन रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- हाल ही में किसने हिमाचल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली ?
उत्तर : शिव प्रताप शुक्ला।
व्याख्या : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में संस्कृत में शपथ ली। राजभवन में हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना ने उन्हें शपथ दिलाई।
- हाल ही में हिमाचल ने किस राज्य से तकनीकी क्षेत्र में अनुसंधान के आदान प्रदान के लिए एमओयू साइन किया ?
उत्तर : उत्तराखण्ड।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में अनुसंधान का आदान प्रदान कर सकेंगे। इस बाबत दोनों राज्यों के शिक्षण संस्थानों के मध्य एमओयू साइन हुआ है। आने वाले समय में बिलासपुर हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज प्रबंधन और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी उतराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) मिलकर काम करेंगे।
- हिमाचल प्रदेश में कहां राज्य का पहला अक्षरधाम मंदिर बनाया जाएगा ?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : धर्मशाला में राज्य का पहला अक्षरधाम मंदिर बनाया जाएगा। धर्मशाला के कचहरी-श्यामनगर मार्ग में जिला कल्याण विभाग व बीडीओ कार्यालय की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास अक्षरधाम मंदिर के लिए भूमि चिन्हित की गई है। अब देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की तर्ज पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी अक्षरधाम मंदिर बनाया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश में पहला सफारी लार्ज जू किस जिला में बनाया जाएगा ?
उत्तर : कांगड़ा जिला में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में पहला सफारी लार्ज जू जिला कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर के साथ लगते बनखंडी में बनाया जाएगा। लार्ज जू के लिए 75 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होती है, जबकि राज्य में 190 हेक्टेयर भूमि में बड़ा चिडिय़ाघर बनाने का प्रोपोजल वाइल्ड लाइफ विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से तैयार किया गया है।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs – 3rd Week of February 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment