Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -4th Week of December 2022
- बंगलूर में आयोजित 60वीं डायमंड जुबली नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल ने फाइनल में किस टीम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है?
उत्तर : चण्डीगढ़ की टीम।
व्याख्या : बंगलूर में आयोजित 60वीं डायमंड जुबली नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल ने फाइनल में चंडीगढ़ की टीम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इनलाइन हॉकी में हिमाचल की टीम ने पहली बार भाग लेते हुए फाइनल मैच में चंडीगढ़ की टीम को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इनलाइन हॉकी चैंपियनशिप मैं कुल 11 टीमों ने भाग लिया जिसमें हिमाचल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा। हिमाचल टीम के कप्तान अजय सैनी ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश की टीम को सेमीफाइनल में 5-4 से हराया और फाइनल में चंडीगढ़ की टीम को 2-0 से पराजित करके ट्रॉफी पर कब्जा किया।
- नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कितने फीसदी परिवारों के पास अपनी कार है ?
उत्तर : 22.1 फीसदी।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में 22.1 फीसदी परिवारों के पास अपनी कार है। राष्ट्रीय स्तर के साढ़े सात फीसदी के औसत से यह करीब दो गुना अधिक है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19.4 फीसदी की तुलना में भी हिमाचल के ज्यादा परिवारों के पास कार है।
- 10 फरवरी 2023 से शुरू होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हिमाचल की कौन कौन महिला खिलाड़ी खेलेगी ?
उत्तर : गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन दयोल
व्याख्या : दस फरवरी से शुरू होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हिमाचल की गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन दयोल भी खेलेंगी। बीसीसीआई ने वीरवार को महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इसमें हिमाचल की रेणुका और हरलीन को जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी 12 फरवरी 2023 को कैपटाउन में पाकिस्तान के साथ विश्वकप का पहला मुकाबला खेलेंगी।
- हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : आर डी धीमान।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव आर डी धीमान को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। धीमान 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) आधिकारी हैं।
- कहां पर हिमाचल प्रदेश का पहला एआर और वीआर टेक्नोलॉजी वाला म्यूजियम बनाया जाएगा ?
उत्तर : चिंतपूर्णी।
व्याख्या : चिंतपूर्णी में हिमाचल का पहला एआर और वीआर टेक्नोलॉजी वाला म्यूजियम बनाया जाएगा। चिंतपूर्णी में करीब 11.20 करोड़ की लगात से बाबा माईदास सदन के पहले ब्लॉक में म्यूजियम बनाया जाएगा। चिंतपूर्णी में हाइटेक म्यूजियम के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। चिंतपूर्णी में बनने वाले म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर सती माता स्टोर दिखाई जाएगी। इसके अलावा म्यूजियम में फलीप बुक की सुविधा होगी।
- मंडी जिला के गोहर उपमंडल के जाछ निवासी राहुल टैगोर ने अफ्रीका के किस पर्वत को फतह कर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है ?
उत्तर : माउंट किलीमंजरो को ।
व्याख्या : मंडी जिला के गोहर उपमंडल के जाछ निवासी राहुल टैगोर ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलीमंजरो को फतह कर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जाछ निवासी महेश कुमार के 29 वर्षीय राहुल टैगोर ने 13 सदस्यीय दल के साथ 26 नवम्बर को अपने इस अभियान की शुरुआत की तथा 5895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट किलीमैंजरो पर 1 दिसम्बर को पहुंचने में सफलता पाई।
7. हाल ही में हिमाचल प्रदेश को पीएम गतिशील योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए कितनी केंद्रीय आर्थिक सहायता प्रदान की गई ?
उत्तर : 42 करोड़ रुपए।
व्याख्या : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश को पीएम गतिशक्ति योजना के अंतर्गत राज्यों को वर्ष 2022-23 में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 42 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता प्रदान की गई।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -4th Week of December 2022
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HP Jal Shakti Division Bilaspur Para Pump Operators, Para Fitters, and Multi-purpose Workers Recruitment 2026
- IIT Mandi Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for 11 Vacancies
- HPU Shimla All Latest Notifications – July 2026
- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts
- Daily Current Affairs : 20 July, 2026 (National And International)
Leave a Comment