Himachal Pradesh (HP) Current Affairs (March 3rd & 4th Week)
- हिमाचल प्रदेश की “शगुन” योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की बेटियों को शादी पर सरकार कितनी आर्थिक धनराशि दी जायेगी ?
उत्तर : 31000 रूपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बजट में “शगुन” योजना के तहत प्रदेश के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की बेटियों को शादी पर 31000 रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बजट में सरकार ने 50 करोड़ रूपये की “शगुन” योजना का एलान किया था। जिसमें अनुसूचित जाति , जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को ही शामिल किया गया था। लेकिन अब इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को भी शगुन योजना में शामिल किया जाएगा।
- भारत सरकार के राष्ट्रिय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोगेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग में हिमाचल को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर : प्रथम स्थान।
व्याख्या : भारत सरकार के राष्ट्रिय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोगेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग में हिमाचल कोप्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी बाले राज्यों की श्रेणी में प्रदान किया गया। उप राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम के लिए जिला लाहौल-स्पीति को क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए रजत पदक प्राप्त हुए। जबकि जिला ऊना , काँगड़ा ,हमीरपुर और किन्नौर को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहां से राज्य स्तरीय विश्व जल दिवस समारोह का शुभारंभ किया ?
उत्तर : कथाह , जंजैहली (जिला मंडी)।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के निकट कुथाह मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय जल दिवस की अध्यक्षता की।
- किसने जिला लाहौल स्पीति के लिए ई-लाहौल सेवा का शुभारंभ किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने वर्चुअल माध्यम से जिला लाहौल-स्पीति के लिए ई-हेली सर्विस,ई-ऑफिस, ई-आगमन और ई-लाहौल सेवाओं का शुभारंभ किया।
- केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड ने हिमाचल के किस खिलाड़ी का चयन बॉडी बिल्डिंग में राष्ट्र स्तरीय रैफरी के रूप में हुआ ?
उत्तर : बॉडी बिल्डर विपुल शर्मा।
व्याख्या : 41 वर्षीय विपुल शर्मा ने 12 बार राष्ट्र स्तर पर बॉडी बिल्डिंग में नेशनल लेबल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह हिमाचल प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी भी हैं। उन्हें वर्ल्ड योगा आर्गेनाइजेशन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : श्री अजय कुमार।
व्याख्या : रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी अजय कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने धर्मवीर सिंह राणा का स्थान लिया।
- प्रदेश सरकार ने सजावटी मछलियों के पालन को बढ़ावा देने के लिए कहाँ पर निजी क्षेत्र में एक-एक इकाई स्थापित करेगी ?
उत्तर : शिमला और मंडी।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित मक्की को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) के लिए नामांकित किया गया है ?
उत्तर : चम्बा जिला की सलूणी घाटी।
व्याख्या : सलूणी घाटी में किसानों द्वारा पीढ़ियों से उगाई जा रही मक्की की पारम्परिक किस्मों को जीआई टैग मिलेगा।
- हाल ही में हिमाचल के सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। इनका संबंध किस संसदीय क्षेत्र से था ?
उत्तर : मंडी।
व्याख्या : श्री राम स्वरूप शर्मा वर्ष 2014 में प्रथम बार मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2019 में दूसरी बार मंडी संसदीय क्षेत्र से ही संसद निर्वाचित हुए। मार्च 2021 में उनका निधन हो गया।
- हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को रक्षा मंत्रालय द्वारा “रक्षा श्री ” अवार्ड प्रदान किया गया ?
उत्तर : बांसुरी वादक अजय सिंह।
व्याख्या : जिला काँगड़ा की तहसील देहरा के नंदपुर भटोली गांव के प्रसिद्ध बांसुरी वादक अजय सिंह को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के कार्यालय में ‘रक्षा श्री ‘ अवार्ड प्रदान किया गया। रक्षा उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में “स्नो फेस्टिवल ” मनाया गया ?
उत्तर : लाहौल -स्पीति।
व्याख्या : जिला लाहौल-स्पीति में 75 दिनों तक चले स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
- देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में हिमाचल के किन दो अधिकारियों ने अपनी जगह बनाई ?
उत्तर : एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला।
व्याख्या : फेम इंडिया मैगज़ीन -एशिया पोस्ट सर्वे में 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान-2021 का चयन किया गया , इसमें हिमाचल के दो आपीएस अधिकारियों को टॉप-50 में जगह मिली। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला ने टॉप-50 में स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs (March 3rd & 4th Week)
Read Also : More HP Current Affairs
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026
- HPRCA Hamirpur Special Educator, JOA (Library) And Steno-Typist Recruitment 2026
- HPU Shimla All Latest Notifications -November 2025