Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (August 4th Week)
हिमाचल में कार्यान्वित होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020
- प्रदेश मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को कार्यान्वित करने का निर्णय लिया गया ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को इक्कसवीं सदी के लिए तैयार किया जा सके जहां समीक्षात्मक सोच देश का भविष्य निर्धारित करेगी।
- यह नीति विद्यार्थियों को रटने की आदत से समीक्षात्मक सोच की ओर अग्रसर करेगी। इस नीति में नए पाठ्यक्रम ढांचे की अवधारणा भी की गई हैं ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और गणितीय सोच के अतिरिक्त शिक्षा पर सार्वजनिक निवेश 4.43 प्रतिशत से बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत किया जा सके।
- प्रदेश में इस नीति के क्रियान्वयन के लिए मंत्रिमंडल ने शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया जिसमें 27 सदस्य होंगे और सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे।
वर्तमान में प्रचलित योजना और गैर योजना के वर्गीकरण को समाप्त करने का निर्णय
- हिमाचल मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021-22 से वर्तमान में प्रचलित योजना और गैर योजना के वर्गीकरण को समाप्त करने का निर्णय लिया। इसे अब पूंजीगत एवं राजस्व खर्च में वर्गीकृत किया जाएगा।
- अनुसूचित जाति उपयोजना, जनजातीय क्षेत्र उपयोजना, पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना तथा क्षेत्रीय और विकेन्द्रिकृत योजना कार्यक्रमों को अब क्रमशः अनुसूचित जाति विकास योजना, जनजातीय क्षेत्र विकास योजना, आकांक्षी खण्ड विकास योजना और क्षेत्रीय एवं विकेन्द्रिकृत विकास कार्यक्रम के रूप में पुनर्नामित किया जाएगा।
- अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम, जनजातीय क्षेत्र कार्यक्रम, आकांक्षी खंड विकास कार्यक्रम और क्षेत्रीय एवं विकेन्द्रिकृत विकास कार्यक्रमों के लिए कार्यान्वयन प्रबन्ध पूवर्तः रहेंगे, जो वर्तमान में अनुसूचित जाति उपयोजना, जनजातीय क्षेत्र उपयोजना, पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना और अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के लिए प्रचलित हैं।
छठे वित्त आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति
प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सती को राज्य के छठे वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। यह वित् आयोग पंचायतों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करता है। यह इन संस्थानों के लिए संसाधनों के आवंटन की भी सिफारिश करता है।
डाक विभाग ने जारी किया पक्षी चित्रों का संग्रह
डाक विभाग ने प्रदेश में पाए जाने वाले पक्षियों के चित्रों का संग्रह हेलसियोंन हिमाचल सीरीज दो को जारी किया। इसमें हिमाचल में पाए जाने वाले 20 पक्षियों के चित्रों को शामिल किया गया है। पक्षियों के यह चित्र पोस्टकार्ड आकार के हैं और मानचित्र के माध्यम से पक्षियों की भौगोलिक उपस्थिति तथा इनके आवास एवं भोजन सबंधी विशेषताएं इसमें बताई गई है।
केंद्र ने हिमाचल को मनरेगा के तहत 80.57 करोड़ रूपये जारी किये
केंद्र सरकार ने हिमाचल को मनरेगा के तहत 80.57 करोड़ रूपये सहायता के रूप में जारी किए हैं। इस राशि के जारी होने से पंचायतें मनरेगा के तहत दो माह की देनदारियां चूक सकेंगी।
Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (August 4th Week)
Read Also : More HP Current Affairs
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment