Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (September 1st Week)
वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होगा
- प्रदेश कौशल विकास निगम सोलन जिले के वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा।
- इस संस्थान में प्रदेश सरकार हिमाचली विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस पर सब्सिडी प्रदान करेगी ,लेकिन इन्हे भोजन और आवास सहित इंटर्नशिप के पैसे स्वयं भरने होंगे।
- संस्थान में प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जायेगी।
ईज ऑफ़ डूइंग में हिमाचल 7 वें स्थान पर
- ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में हिमाचल ने सातवां स्थान हासिल किया।
- प्रदेश ने नौ स्थानों की बड़ी छलांग लगाते हुए इस रैंकिंग में देश के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता नवाचार पुरस्कार के लिए शीर्ष 12 जिलों में शामिल
- जिला सिरमौर को प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार , 2020 नवाचार श्रेणी के लिए देश भर में शीर्ष 12 जिलों की सूची में शामिल किया गया है।
- उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी द्वारा जिला सिरमौर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए पोलैब्रिक्स विधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उनके प्रयासों को भारत सरकार की स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्रथम चरण में देश भर से भेजे गए 958 आवेदनों में राष्ट्रिय स्तर पर शीर्ष 12 जिलों में शामिल किया गया है।
- सिरमौर को पोलैब्रिक्स विधि द्वारा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए गए पॉलिथीन मुक्त सिरमौर अभियान के तहत एक दिन स्कूल के नाम ,एक दिन पंचायत व मारकंडा सफाई अभियान कार्यक्रम चलाकर अब तक लगभग नौ टन प्लास्टिक कचरा इकठ्ठा किया गया है।
साक्षरता में हिमाचल चौथे पायदान पर
- राष्ट्रिय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण के अनुसार भारत में साक्षरता के मामले में केरल एक बार फिर पहले पायदान पर रहा है ,जबकि आंध्र प्रदेश सबसे निचले स्थान पर है।
- हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान पर है।
- सर्वेक्षण के अनुसार देश की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है। केरल में साक्षरता दर 96.2 प्रतिशत है।
- हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 86.6 प्रतिशत है।
Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (September 1st Week)
Read Also : More HP Current Affiars
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment