HP Current Affairs -1st & 2nd Week February 2023
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है?
उत्तर : कांगड़ा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है। यह चिड़ियाघर बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा। इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।
- हाल ही में किन एजेंसियों द्वारा गोबिंद सागर झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों का सर्वे किया?
उत्तर : वेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशिया और बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी।
व्याख्या : वेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशिया और बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी नामक एजेंसियों ने वन विभाग के सहयोग से गोबिंद सागर झील में सर्वे किया। सर्वे के लिए झील को पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया था। चार और पांच फरवरी को हुए सर्वे में 41 प्रजातियों के कुल 3101 प्रवासी पक्षियों की गणना की गई है। प्रवासी पक्षियों में बार हेडेड गूज और नॉर्दर्न पिनटेल की संख्या सबसे अधिक है।
- हाल ही में संजय करोल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए। उनका संबंध हिमाचल के किस जिले से है ?
उत्तर : कांगड़ा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गरली के संजय करोल के सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में न्यायाधीश नियुक्त किए गए। न्यायाधीश संजय करोल ने वर्ष 1986 में अधिवक्ता के तौर पर वकालत शुरु की थी। केवल 36 वर्ष की आयु में 1998 से 2003 तक हिमाचल के महावक्ता के रूप में कार्य किया। 1999 में इन्हें हाईकोर्ट शिमला की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया। मार्च 2007 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज बने। अप्रैल 2017 में करोल को हिमाचल हाईकोर्ट का कार्यवाहक सीजे नियुक्त किया गया। पांच अक्तूबर 2018 तक इसी पद के रहने के पश्चात करोल को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
- एनक्यूएएस प्रामाणिकता वाला हिमाचल प्रदेश का पहला संस्थान कौन बना?
उत्तर : क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
व्याख्या : क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला एनक्यूएएस प्रामाणिकता वाला हिमाचल प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) के अनुसार प्रमाणित हो गया है। केंद्र से आई विशेषज्ञों की टीम के मूल्यांकन में धर्मशाला को 92 अंक मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
- हिमाचल प्रदेश का पहला इको फ्रेंडली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कहां बनाया जाएगा?
उत्तर : मनाली।
व्याख्या : पर्यटन नगरी मनाली में प्रदेश का पहला इको फ्रेंडली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। मनाली शहर के आसपास की करीब सात पंचायतों को सीवरेज से जोड़ने के लिए 369 करोड़ की सीवरेज एवं पेयजल योजना मंजूर हुई है। यह योजना सिक्वेंसिल बैच रियेक्टर (एसबीआर) प्रणाली के तहत बनाई जाएगी। प्रदेश में इस तरह की प्रणाली से बनने वाली यह पहली योजना है। खास यह है कि इस प्रणाली से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में प्रदूषण की मात्रा न के बराबर होगी।
- हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने के लिए वर्ल्ड बैंक कितनी धनराशि देगा?
उत्तर : 2500 करोड़ रुपए।
व्याख्या : विश्व बैंक 2025 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता देगा।विश्व बैंक की टीम ने प्रदेश के लिए ग्रीन रेजीलिएंट इंटेग्रेटिड प्रोग्राम पर विशेष रुचि दिखाई, जिस पर लगभग 2500 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
Read Also : National and International Current Affairs in Hindi
- हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहां हिमाचल निकेतन भवन का शिलान्यास किया ?
उत्तर : दिल्ली।
व्याख्या : मुख्यमंत्री ने दिल्ली में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया। इस भवन निर्माण 18 करोड़ 70 लाख 39 हजार रुपए जारी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निकेतन प्रदेश के छात्रों को दिल्ली में रहने की जगह देगा।
- हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर महिला आईपीएल में किस टीम से खेलेगी?
उत्तर : रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु।
व्याख्या : बेंगलुरु ने 1 करोड़ 50 लाख की बड़ी कीमत देकर रेणुका सिंह ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया। महिला आईपीएल के ऑक्शन में हिमाचल की बेटियों को 3 करोड़ 10 लाख रुपए मिले हैं। चार में से 3 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला की रहने वाली है। रेणुका सिंह ठाकुर, सुषमा वर्मा व तनुजा कंवर पर आईपीएल के ऑक्शन में खूब धनवर्षा हुई। वहीं, हरलीन देओल पर भी 50 लाख की बोली लगी है।
- वाराणसी में आयोजित 5वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश के किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता?
उत्तर : भूपिन शर्मा
व्याख्या : परवाणू के बैडमिंटन खिलाड़ी भूपिन शर्मा ने वाराणसी में आयोजित 5वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में गोल्ड जीतकर नाम रोशन किया है। भूपिन शर्मा ने लगातार दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा किया है। पिछले साल भी भूपिन शर्मा ने चौथी मास्टर्स गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके आलावा वाराणसी में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के बैडमिंन डब्ल्स में भी भूपिन ने अपने सहयोगी खिलाड़ी के साथ ब्रांज मेडल हासिल किया है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : शिव प्रताप शुक्ला।
व्याख्या : शिव प्रताप शुक्ला ने राजभवन में एक समारोह में हिमाचल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना ने शिव प्रताप शुक्ला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिव प्रताप शुक्ला ने संस्कृत में शपथ ली।
- गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल विंटर्स गेम्स 2023 में 400 मीटर रेस में हिमाचल की निशा देवी शर्मा ने कौन सा मेडल जीता ?
उत्तर : स्वर्ण पदक।
व्याख्या : जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल विंटर्स गेम्स 2023 में हिमाचल को स्नो शूज गेम में गोल्ड मेडल मिला है। जिला बिलासपुर की निशा देवी शर्मा ने स्नो शूज गेम में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता।
Read Also :
| HP Current Affairs | Click here |
| National & International Current Affairs | Click here |
| HP GK (MCQ) | Click here |
HP Current Affairs -1st & 2nd Week February 2023
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment