HP Current Affairs (1st and 2nd Week May 2021)
- हिमाचल प्रदेश की किस गायिका का नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है ?
उत्तर : रीटा (ठियोग, शिमला )
व्याख्या : जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र की गयिका और एंकर रीटा का नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। रीटा ने करोना काल में अपने द आर डीडी लाइव शो के बैनर तले लोगो को जीवन के प्रति प्रेरित करने के लिए ऑनलाइन लाइव इंटरव्यू शुरू किया। रीटा ने अब तक तीन सौ से अधिक हस्तियों के साक्षात्कार कर चुकी है। इन इंटरव्यू के माध्यम से लाखों लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रेरित कर चुकी है।
- हिमाचल प्रदेश में एकमात्र छरमा प्रोसेसिंग प्लांट कहाँ पर स्थापित किया गया है ?
उत्तर : रायसन (कुल्लू )
व्याख्या : एशिया की दूसरी सबसे बड़ी संस्था लाहौल पोटेटो सोसाइटी ने जिला कुल्लू के रायसन में छरमा प्लांट लगाया है।
- हिमाचल प्रदेश की “पर्वत धरा योजना” कितने जिलों में लागू की गई है ?
उत्तर : 10 जिलों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘पर्वत धारा योजना शुरू की गई है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों को छोड़ कर अन्य सभी 10 जिलों में लागू की गई है।
- पूर्व विधायक राम सिंह जिनका हाल ही में निधन हो गया , किस विधान सभा क्षेत्र से संबंध रखते थे ?
उत्तर : जोगिन्दरनगर
व्याख्या : जोगिन्दरनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। राम सिंह वर्ष 1972 से 1977 तक जोगिन्दरनगर क्षेत्र के विधायक रहे। उस समय जोगिदंरनगर चौंतड़ा विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था।
- देश का पहला आयरन फेब्रीकेटिड पेट्रोल पंप हिमाचल प्रदेश के किस जिला में खोला गया ?
उत्तर : मंडी (धर्मपुर के खैलग) - प्रसिद्ध खिलाडी महाराज किशन कौशिक जिनका हाल ही में निधन हो गया , किस खेल से संबंध रखते हैं ?
उत्तर : हॉकी।
व्याख्या : महाराज किशन कौशिक 1980 में मॉस्को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। कौशिक हरियाणा खेल उपनिदेशक भी रहे। कौशिक सीनियर पुरुष और महिला टीमों के कोच भी रह चुके हैं।
- हिमाचल प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग ने अप्रैल 2021 में अप्रैल 2019 की तुलना में कितने प्रतिशत अधिक राजस्व एकत्र किया ?
उत्तर : 9 (नौ) प्रतिशत।
व्याख्या : राज्य सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग ने अप्रैल 2021 में 642 करोड़ रूपये का राजस्व एकत्र किया। अप्रैल 2019 में 590 करोड़ रूपये की तुलना में विभाग ने अप्रैल 2021 में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
HP Current Affairs (1st and 2nd Week May 2021)
Read Also : More HP Current Affairs
- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts
- Daily Current Affairs : 20 July, 2026 (National And International)
- HP Jal Shakti Vibhag Division Jagatkhana Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)
- HP Police Constable Recruitment 2026: 734 Male & Female Vacancies Announced – Eligibility, Age Limit, Physical Test, Salary, Selection Process & Apply Online
Leave a Comment