HP Current Affairs -1st Week of January 2024
- हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक किस योजना के तहत 08 जनवरी से 12 जनवरी तक सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे?
उत्तर : ‘सरकार गांव के द्वार’
व्याख्या : प्रदेश मंत्रिमंडल की – बैठक में आठ जनवरी, 2024 से पूरे राज्य में ‘सरकार गांव के द्वार’ योजना शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान 12 फरवरी, 2024 तक गांवों के क्लस्टर में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। सुक्खू सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को लेकर मंत्री और विधायक बात करेंगे।
- “राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना” किस आयु वर्ग के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करती है ?
उत्तर : 21 से 45 वर्ष की आयु के।
व्याख्या : प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा के दोहन के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह योजना 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है। यह योजना राज्य के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगी। यह योजना 21 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगी।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिला ?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : सिरमौर जिला के गिरिपार में रहने वाले हाटी समुदाय के लोगों को अंततः जनजातीय दर्जा मिल गया है। इसमें पहले से जनजातीय दर्जा प्राप्त हिमाचल की 10 जातियों के साथ 11 नंबर पर ट्रांसगिरि एरिया के हाटी जोड़े गए हैं। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि हाटी से अर्थ ट्रांसगिरी एरिया में रहने वाले वे लोग हैं, जो शेड्यूलड कास्ट में नोटिफाई नहीं हैं। यानी एससी को ट्राइबल का लाभ नहीं मिलेगा।
- “राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2” कितने किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने पर केंद्रित है?
उत्तर : 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रिमण्डल में युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा के दोहन के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह योजना 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है।
- हिमाचल प्रदेश का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस इस बार किस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा?
उत्तर : धर्मपुर।
व्याख्या : प्रदेश का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस इस बार मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा।
- हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग ने दिसंबर 2023 में कितना जीएसटी का संग्रहण किया ?
उत्तर : 445.05 करोड़ रुपए।
व्याख्या : हिमाचल की जीएसटी उगाही में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिसंबर महीने में 445.05 करोड़ रुपए जीएसटी के माध्यम से जुटाए गए हैं। जो बीते साल दिसंबर महीने की उगाही से 104.02 करोड़ अधिक है।
- हिमाचल प्रदेश की पहली “बायो सेफ्टी लेवल तीन (बीएसएल थ्री) प्रयोगशाला कहां स्थापित होगी?
उत्तर : केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली।
व्याख्या : केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में बायो सेफ्टी लेवल तीन (बीएसएल थ्री) प्रयोगशाला स्थापित होगी। इस लैब के माध्यम से भविष्य में आने वाले नए वायरस और बैक्टीरिया का वैज्ञानिक शोध करेंगे।
- हिमाचल में स्थापित होने वाली थाना प्लोन विद्युत परियोजना कितनी मेगावाट क्षमता की है?
उत्तर : 191 मेगावाट
व्याख्या : हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 191 मेगावाट थाना प्लोन हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।
- हाल ही में किसने “रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल (आरएमपी) और बैठक प्रबंधन पोर्टल (एमएमपी)” लॉन्च किए?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ओकओवर से रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल (आरएमपी) और बैठक प्रबंधन पोर्टल (एमएमपी) लॉन्च किए। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की ओर से विकसित किए गए यह पोर्टल देश में अपनी तरह के पहले पोर्टल हैं। इन्हें विकसित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में निर्णय लेने, डाटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाना है।
- हिमाचल प्रदेश में चल रहा “एचपी स्किल डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट” किस संस्था कि सहायता से चल रहा है?
उत्तर : एडीबी ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से “एचपी स्किल डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट” चल रहा है। जो तकनीकी शिक्षा से संबंधित है।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में बाबा भलकू का प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा?
उत्तर : कंडाघाट।
व्याख्या : एनएचएआई द्वारा कंडाघाट के प्रवेश पर बाबा भलकू द्वार का निर्माण किया जाएगा।
- प्रदेश की पहली “इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला” का निर्माण कहां किया जाएगा ?
उत्तर : कथेड़।
व्याख्या : कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कथेड़ में पहली इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला बनेगी। इस प्रयोगशाला में कीटाणुओं और जीवाणुओं की जांच की जाएगी। लैब में इसकी भी तुरंत जानकारी मिलेगी कि यह वायरस या बैक्टीरिया फैल तो नहीं रहा है। साथ ही इसके बचाव के लिए तुरंत कार्रवाई भी हो सकेगी।
- हिमाचल प्रदेश में शिवा प्रोजेक्ट किन फलों की बागबानी को बढ़ाने के लिए आरम्भ किया गया है ?
उत्तर : गर्म क्षेत्रों में सिट्रस फलों की पैदावार बढ़ाने के लिए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में “एचपी शिवा प्रोजेक्ट” गर्म क्षेत्रों में सिट्रस फलों की पैदावार बढ़ाने के लिए आरम्भ किया गया है। जो एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से चल रहा है।
- केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2023 में हिमाचल प्रदेश के किस शहर को स्टेट अवॉर्ड मिला ?
उत्तर : शिमला ।
व्याख्या : केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2023 में शिमला शहर ने स्टेट अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश के किसी शहर को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। सफाई व्यवस्था की कसौटी पर खरे उतरे शिमला नगर निगम को नई दिल्ली में राष्ट्रपति 11 जनवरी को यह अवॉर्ड देंगे। इसमें घरों से कूड़ा उठाने से लेकर, गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने, इसके निष्पादन, शहर में सफाई व्यवस्था का स्तर आदि सभी को शामिल किया गया।
- हाल ही में एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने किसके साथ 200 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड।
व्याख्या : एसजेवीएन ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ एक पावर उपयोग करार पर हस्ताक्षर किए है। निर्माणाधीन 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना (बीएसपीपी) से यूपीसीएल को आपूर्ति की जाने वाली 200 मेगावाट सौर विद्युत क्षमता के लिए इस करार पर हस्ताक्षर किए है।
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से हिमाचल प्रदेश में संचालित विभिन्न तरह की जल विद्युत परियोजनाओं से कितने प्रतिशत रॉयल्टी देने की मांग की है?
उत्तर : 12 प्रतिशत
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी का मुद्दा उठाया, जिस पर केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की कि विद्युत परियोजनाओं में राज्य को कम से कम 12 प्रतिशत न्यूनतम रायल्टी मिलनी चाहिए।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिला में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रशासन द्वारा लाइफ सेविंग बैंक खाते खोलने की पहल कर रहा है?
उत्तर : लाहुल-स्पीति
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। गर्भवती महिलाओं को उपचार या प्रसव करवाने के लिए कुल्लू, शिमला, नेरचौक या फिर मंडी जाना पड़ता है। प्रशासन नए साल से लाइफ सेविंग बैंक खोलने जा रहा है। नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रशासन की यह बड़ी पहल है। यह बैंक गर्भवती महिलाओं के लिए संबल बनेगा। बैंक की शुरुआत 26 जनवरी को होगी।
- हिमाचल का पहला टॉयज ट्रेनिंग एवं मैनुफैक्चरिंग प्रोजेक्ट किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर : बिलासपुर ।
व्याख्या : बिलासपुर जिला के पंजगाईं में प्रदेश का पहला टॉय मैनुफैक्चरिंग कलस्टर आधारित प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए पंजगाईं में 41 बीघा जमीन का चयन किया है। यह प्रोजेक्ट ट्रेनिंग एवं मैनुफैक्चरिंग का एक हब होगा, जहां 15 से 20 कलस्टर होंगे और हर कलस्टर के लिए एक प्लॉट उपलब्ध होगा। कलस्टर आधारित प्रोजेक्ट में यहां एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर बनेगा, जहां प्रदेश भर के इच्छुक लोगों को खिलौने तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी
- हाल ही में नौणी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश में फल मक्खियों के लिए किए गए सर्वेक्षण अध्ययन के दौरान कौन सी दो फल मक्खियों की प्रजातियां मिली?
उत्तर : बैक्ट्रॉसेरा प्रभाकरी और टेफ्राइटिस हिमालयी ।
व्याख्या : एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के शोधकर्ताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश में फल मक्खियों के लिए किए गए सर्वेक्षण अध्ययन के दौरान दो नई फल मक्खी (टेफ्रिटिडे) प्रजातियां पाई गई हैं। यूनाइटेड किंगडम स्थित फल मक्खी वर्गीकरण विशेषज्ञ डा. डेविड लॉरेंस हैनकॉक के लक्षण वर्णन और परामर्श के बाद, प्रजातियों को दुनिया के लिए नया घोषित किया गया। इन प्रजाति का नाम बैक्ट्रॉसेरा प्रभाकरी और टेफ्राइटिस हिमालयी रखा गया।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के उपन्यासकार डा. गंगाराम राजी के उपन्यास ‘सिंह शेराटन, जोरावर सिंह केहलुरिया’ का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया ?
उत्तर : साहित्यकार पंकज दर्शी।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के उपन्यासकार डा. गंगाराम राजी के उपन्यास ‘सिंह शेराटन, जोरावर सिंह केहलुरिया’ का अब तीसरी भाषा में अनुवाद हो चुका है। इस उपन्यास को पंजाबी और डोगरी के बाद अब अंग्रेजी में भी अनुवादित किया गया है। इस उपन्यास का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद साहित्यकार पंकज दर्शी द्वारा किया गया है।
HP Current Affairs -1st Week of January 2024
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment