HP Current Affairs – 1st Week of June 2023
- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रतिकुलपति किसे नियुक्त किया?
उत्तर : प्रो. राजिंद्र वर्मा।
व्याख्या : डाॅ. राजेंद्र वर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) का नया प्रो-वाइस चांसलर नियुक्ति किया गया है। उन्हें 3 वर्ष के लिए इस पद पर नियुक्ति दी गई है। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में प्रोफैसर पद पर कार्यरत हैं और अब उन्हें प्रो-वाइस चांसलर के पद का कार्यभार भी सौंपा गया है।
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा किसे देश में सब्जियों पर ‘सर्वश्रेष्ठ केंद्र (2022)’ घोषित किया है?
उत्तर : नौणी के सब्जी केंद्र को।
व्याख्या : सब्जी फसलों पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) के सोलन केंद्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा देश में सब्जियों पर ‘सर्वश्रेष्ठ केंद्र (2022)’ घोषित किया है। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का वनस्पति विज्ञान विभाग सब्जियों की फसलों पर सोलन एआईसीआरपी केंद्र चलाता है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत सब्जियों पर अनुसंधान में केंद्र के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। देश में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और आईसीएआर संस्थानों के 36 नियमित एआईसीआरपी केंद्र और 24 वालंटियर केंद्र हैं।
- देश की पहली रूट स्टॉक रोग मुक्त नर्सरी कहां स्थापित होगी?
उत्तर : चौपाल (शिमला)
व्याख्या : केंद्र सरकार के क्लीन प्लांट प्रोग्राम ऑफ इंडिया में शिमला जिले के चौपाल में देश की पहली रूट स्टॉक रोग मुक्त नर्सरी स्थापित होगी। चौपाल के धुरला स्थित कृषि विभाग के फार्म में 15 हेक्टेयर भूमि पर सेब के एक लाख उच्च गुणवत्ता वाले रोग मुक्त पौधे तैयार करने का लक्ष्य है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के दौरान कितने मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है?
उत्तर : 500 मेगावाट।
व्याख्या : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सौर और पवन ऊर्जा के दोहन को प्राथमिकता दे रही है। राज्य सरकार ने जहां इस वर्ष के दौरान 500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है, वहीं राज्य में पवन ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए भी अध्ययन किया जा रहा है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के किस विभाग द्वारा कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा की?
उत्तर : स्वास्थ्य विभाग।
व्याख्या : स्वास्थय विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सिविल अस्पताल सुंदरनगर और सिविल अस्पताल अंब ने अलग अलग श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया है। प्रथम श्रेणी में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर शिमला का रिपन अस्पताल है और तीसरे स्थान पर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब है। द्वितीय श्रेणी अवार्ड में इस वर्ष सीएच अंब पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर सीएच डलहौजी और तीसरे स्थान पर सीएचसी धर्मपुर है।
- हाल ही में हिमाचल सरकार ने हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किस संस्था के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर : ऑयल इंडिया लिमिटेड।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को कहा कि राज्य ने ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 रैंकिंग में नौणी विवि ने देश में कृषि, औद्यानिकी विश्वविद्यालयों और संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग में कौन सा स्थान हासिल किया?
उत्तर : 17 वां।
व्याख्या: नौणी विवि ने देश में कृषि, औद्यानिकी विश्वविद्यालयों और संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार कर 17वां स्थान हासिल किया है। विवि ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 रैंकिंग में 17वां स्थान पाया है। बेहतर कार्यों के लिए प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने देश भर में 8वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देश के सभी कृषि और संबंधित क्षेत्रों के संस्थानों में कृषि विश्वविद्यालय को 14वां स्थान दिया गया है। वर्ष 2022 में एनआईटी हमीरपुर का देशभर में 128वां रैंक था, लेकिन इस बार एनआईआरएफ रैंकिंग 127 है।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में इथेनॉल संयंत्र स्थापित किया जाएगा?
उत्तर : ऊना।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सतत प्रयासों के फलस्वरूप केंद्र सरकार ने जिला ऊना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह प्लांट 500 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इथेनॉल का प्लांट प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल, गन्ना और मक्का का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है, इसलिए यह योजना क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मददगार साबित होगी। इस संयंत्र के लिए कच्चा माल जिला कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना से खरीदा जाएगा।
HP Current Affairs – 1st Week of June 2023
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs

- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026

- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

Leave a Comment