HP Current affairs -1st Week of March 2022
- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में देशभर में किस राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में देशभर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन में किए जा रहे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीते दिन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। हिमाचल प्रदेश पिछले 3 वर्षों से लगातार देशभर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अव्वल रहा है।
- हाल ही में प्रदेश किस बैंक ने भीम/यूपीआई सेवा की शुरुआत की है ?
उत्तर : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित।
व्याख्या : प्रदेश के अग्रणी बैंकों में शुमार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात देते हुए भीम/यूपीआई सेवा की शुरुआत कर दी है। शिमला सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की उपस्थिति में भीम/ यूपीआई का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बैंक द्वारा पेंशन भोगियों के लिए शुरू किए गए नए स्वधन -ई -पेंशन की भी शुरुआत की।
- हाल ही में किसे प्रतिष्ठित सीबीआईपी इंडिविजुअल अवार्ड तथा जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादनकर्त्ता इकाई अवार्ड से सम्मानित किया।
उत्तर : श्री नन्द लाल शर्मा।
व्याख्या : माननीय केंद्रीय विद्युत एवं नवीन तथा नवीकरणीय मंत्री, श्री आर.के.सिंह ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री नन्द लाल शर्मा को जल, विद्युत एवं नवीकरणीय क्षेत्र के विकास में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सीबीआईपी इंडिविजुअल अवार्ड तथा जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादनकर्त्ता इकाई अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड सीबीआईपी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
नन्द लाल शर्मा को जल, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए सीबीआईपी इंडिविजुअल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश से जीटीवी मीडिया ग्रुप द्वारा किसे वूमंस अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया ?
उत्तर : श्रिया लोहिया।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की बेटी श्रिया लोहिया ने मात्र 14 साल की छोटी सी उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोटो स्पोट्र्स गो कार्ट रेसिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। उनकी अनगिनत उपलब्धियों के मद्देनजर श्रिया लोहिया को जी टीवी द्वारा दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित वूमंस अचीवर्स अवार्ड 2023 से नवाजा गया है।
- नागपुर में आयोजित हुई राष्ट्रीय सीनियर महिला नेटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश महिला टीम किस स्थान पर रही?
उत्तर : तीसरा स्थान।
व्याख्या : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष वर्ग की नेटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं हरियाणा पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला टीम ने पहली बार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
- हाल ही में ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा हिमाचल की किस महिला को ग्लोबल स्टार अवार्ड से नवाजा गया है ?
उत्तर : नीलम ठाकुर।
व्याख्या : समाजसेवी एवं रक्तदानी कुल्लू की रहने वाली नीलम ठाकुर को महिला दिवस के खास अवसर पर ग्लोबल स्टार अवार्ड से नवाजा गया है। नीलम को यह सम्मान ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला दिवस से ठीक दो दिन पहले दिया गया है।
HP Current affairs -1st Week of March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026

- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5

Leave a Comment