HP Current Affairs -1st Week of October 2023
- हाल ही में किसने एड्स के बारे समाज को जागरूक करने के लिए शिमला के रिज से राज्य स्तरीय मैराथन रेड रन का शुभारंभ किया था?
उत्तर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू।
व्याख्या : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एड्स के बारे समाज को जागरूक करने के लिए शिमला के रिज से राज्य स्तरीय मैराथन रेड रन का शुभारंभ किया। इस मैराथन में प्रदेश के सात जिलों से विभिन्न श्रेणियों के 66 युवाओं ने भाग लिया। सरकार ने युवाओं को एड्स संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए 1097 हेल्पलाइन स्थापित की है।
- अनाथ बच्चों की मदद के लिए कानून बनाकर योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 03 अक्टूबर, 2023 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से राज्य स्तरीय समारोह में अनाथ, विशेष रूप से सक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों को व्यापक सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख- आश्रय योजना की औपचारिक शुरूआत की। इसके साथ ही हिमाचल अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर यह योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
- कांगड़ा के बनखंडी में विश्वस्तरीय चिडिय़ाघर बनाने पर राज्य सरकार कितनी धनराशि खर्च करेगी?
उत्तर : 600 करोड़ रुपए।
व्याख्या : कांगड़ा के बनखंडी में विश्वस्तरीय चिडिय़ाघर बनाने पर राज्य सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च करेगी। चिडिय़ाघर के लिए 180 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया गया है। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग आगामी एक महीने में चिडिय़ाघर का शिलान्यास कर निर्माण भी शुरू कर देगा। हिमाचल के इस चिडिय़ाघर में 30 प्रतिशत से अधिक जानवर विदेशी प्रजाति के होंगे।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी गांधी बालिका सुरक्षा योजना के अन्तर्गत एक बेटी पर परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को कितनी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है?
उत्तर : दो लाख रुपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में अब एक बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जबकि दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाने की घोषणा की है। पहले इसके लिए क्रमशः सिर्फ 35 हजार रुपए और 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलती थी।
- जुन्गा में आयोजित होने जा रहे फ्लाइंग फेस्टिवल 2023 का टीजर किसने जारी किया?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 2023 का टीजर जारी किया। यह फेस्टिवल 12 से 15 अक्तूबर तक हिमाचल पर्यटन विभाग और दि- ग्लाइड इन के संयुक्त तत्त्वावधान में शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित किया जा रहा है।
- हाल ही में किसने अमेरिका में आयोजित 2023 के ग्लोबल ओपन कुक्कीवॉन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है?
उत्तर : विश्वास कुमार सिंह।
व्याख्या : शिमला के विश्वास कुमार सिंह ने 2023 के ग्लोबल ओपन कुक्कीवॉन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमरीका में गोल्ड मेडल जीता है। शिमला पहुंचने पर विश्वास कुमार का भव्य स्वागत किया गया। ग्लोबल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत सहित अन्य 37 देशों के 1900 से अधिक खिलाड़ियों एवं 57 देशों के अंतरराष्ट्रीय रैफरीज ने भाग लिया।
- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग को एशियन डिवेलपमेंट बैंक ने कितनी धनराशि को मंजूरी दी है?
उत्तर : 1313 करोड़ रुपए।
व्याख्या : एशियन डिवेलपमेंट बैंक ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग को 1313 करोड़ रुपए की मंजूरी डी है।
HP Current Affairs -1st Week of October 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPU Shimla All Latest Notifications – July 2026

- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts

- Daily Current Affairs : 20 July, 2026 (National And International)

- HP Jal Shakti Vibhag Division Jagatkhana Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)

Leave a Comment