HP Current Affairs -2nd & 3rd Week of July 2023
- हिमाचल प्रदेश के किस युवा ने ईरान की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया?
उत्तर : पंकज चंदेल।
व्याख्या : बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के युवा पंकज चंदेल ने ईरान की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय झंडा फहराया है। युवा टै्रकर ने ईरान की इस चोटी को निर्धारित रिकॉर्ड समय में पार किया है। पांच दिन का जो ट्रैक था, उसे पंकज ने महज एक दिन में ही पार कर दामावंद चोटी पर पहुंचने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पंकज (26) के साथ माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके किन्नौर के अमित नेगी भी साथ रहे। नौ जुलाई को ईरान की सबसे ऊंची चोटी माउंट दामावंद 5609 मीटर ऊंची चोटी पर कहलूर एडवेंचर कंपनी व भारतीय झंडा लहराया। पंकज चंदेल कहलूर एडवेंचर के संस्थापक भी हैं।
- लद्दाख में आयोजित होने वाले जी-20 अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में हिमाचल प्रदेश से देश का प्रतिनिधित्व कौन करेगी?
उत्तर : वंशिका परमार।
व्याख्या : लद्दाख में होने जा रहे जी-20 अंतरराष्ट्रीय फैशन कार्यक्रम में मिस अर्थ इंडिया-2022 की विजेता हिमाचली की बेटी वंशिका परमार भारत का नेतृत्व करेंगी। 23 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में जी-20 और जी-20 अतिथि देशों की 26 सुंदरियां भाग लेंगी। इस फैशन रनवे का आयोजन लद्दाख आर्ट एंड एंटरटेनमेंट एलायंस और लद्दाख स्वायत पहाड़ी विकास परिषद की ओर से किया जा रहा है।
3. हिमाचल प्रदेश में जर्मन विकास बैंक की कार्यकारी समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केएफडब्ल्यू परियोजना के लिए कितनी धनराशि को स्वीकृत किया गया?
उत्तर : 50.20 करोड़ रुपए।
इसे भी पढ़ें :
| Art & Culture of HImachal Pradesh | Click here |
| HP GK (MCQ) | Click here |
| Join Whatsapp Group | Click here |
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में जर्मन विकास बैंक की ओर से वित्त पोषित वन इको सिस्टम जलवायु प्रूफिंग परियोजना की कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केएफडब्ल्यू परियोजना के 50.20 करोड़ के वार्षिक योजना को स्वीकृत किया गया।
4. फ्रांस के पेरिस में हुए पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में ऊना के निषाद कुमार ने कौन सा पदक जीता?
उत्तर : रजत पदक।
व्याख्या : फ्रांस के पेरिस में हुए पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में उपमंडल अंब के बदाऊं गांव के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2 पॉइंट 9 मीटर हाई जंप लगा कर इस पदक को अपने गले में डाला है।
- हाल ही में प्रदेश के मुक्केबाज खिलाड़ी वेदांत धौटा ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर : सिल्वर पदक।
व्याख्या : जिला शिमला के जुब्बल तहसील के अंदर सुंडली गांव के रहने वाले ने वेदांत धौटा ने खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैच रजत पदक जीता। अरुणाचल प्रदेश में हुई प्रतियोगिता में वेदांत ने 80 किग्रा. से अधिक भार वर्ग में भाग लिया था।
- हाल ही में किसने चंबा शैली में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण पत्र तैयार किया ?
उत्तर : पदमश्री विजय शर्मा।
व्याख्या : पद्मश्री विजय शर्मा ने चंबा शैली में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण पत्र तैयार किया। निमंत्रण पत्र की खास बात यह है कि एक तरफ इसे जहां चंबा शैली में तैयार किया गया है। वहीं इसमें खनिज रंगो का इस्तेमाल किया गया है। एक तरफ राधा कृष्ण को वर्षा ऋतु में बादलों की छटा निहारते दर्शाया गया है और कालिदास के ऋतु श्रृंगार का वर्णन करते हुए आसमान में कुंज पक्षियों के आने पर सुन्दर परिधान पहने हुए महिलाओं को निहारते हुए दिखाया गया है।
- हाल ही में किसने “सशक्त महिला ऋण योजना” का शुभारंभ किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
व्याख्या : 20 जुलाई, 2023 को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बैंक की सशक्त महिला ऋण योजना का शुभारंभ किया। राज्य सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं को अपने उद्यम स्थापित करने, आजीविका गतिविधियों को आरंभ करने, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने तथा अपने परिवारों के उत्थान के लिए 8.51 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपभोग्य सुरक्षा (कोलेटरल) मुक्त ऋण प्रदान करेगा।
HP Current Affairs -2nd & 3rd Week July 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks

Leave a Comment