HP Current Affairs -2nd Week of April 2023
- हिमाचल प्रदेश के किस शहर में जी -20 सम्मेलन आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को होने वाले जी-20 सम्मेलन में तकनीक व विज्ञान पर चर्चा के अलावा डेलीगेट्स योगाभ्यास भी करेंगे। 20 अप्रैल को आयुष विभाग के सौजन्य से मेहमानों के लिए सुबह साढ़े छह बजे आयोजन स्थल पर योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।
- हाल ही में हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई संजीवनी परियोजना किस से सबंधित है?
उत्तर : पशुधन से।
व्याख्या : हिमाचल में पशुओं के इलाज के लिए ‘संजीवनी’ परियोजना आरंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 12 जिलों में स्थित 44 खंडों में किसानों को सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। राज्य में केंद्रीकृत कॉल सेंटर को इन 44 मोबाइल पशु चिकित्सा एंबुलेंस के साथ एकीकृत किया जाएगा। इससे पशु औषधालयों तक जाने और बीमार पशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्राप्त करने पर किसानों का अतिरिक्त खर्च व समय बच सकेगा। इस योजना के तहत पशुपालकों के लिए विभिन्न पशु चिकित्सा सेवाएं सिर्फ एक फोन कॉल पर उपलब्ध होंगी।
- हाल ही में बीड़ में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप में ओवरऑल प्रतिस्पर्धा में किसने प्रथम स्थान हासिल किया?
उत्तर : अमन थापा।
व्याख्या : हाल ही में बीड़ में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप में ओवरऑल प्रतिस्पर्धा में अमन थापा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पांच दिन तक चली प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रतिस्पर्धा में अमन थापा 16 अंक लेकर प्रथम रहे। विशाल थापा 22 अंक लेकर दूसरे व चित्र सिंह 50 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
- थाईलैंड के पटाया शहर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बीच कोर्फबाल प्रतियोगिता में हिमाचल से किस खिलाड़ी का चयन हुआ है?
उत्तर : यामिनी देहलू
व्याख्या : पांच से सात मई तक थाईलैंड के पटाया शहर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बीच कोर्फबाल प्रतियोगिता में रामपुर बुशहर की यामिनी देहलू भारतीय टीम से खेलेंगी।
- देश के सबसे धनवान मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन से स्थान पर है?
उत्तर : 17वें।
व्याख्या : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मुख्यमंत्रियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है. आपको जानकर हैरानी होगी की 30 में से 29 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। लिस्ट में सबसे पहला नाम है आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी का, जोकि सबसे अमीर हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17वें स्थान पर है।
- “मुख्यमंत्री विधवा एवम् एकल नारी आवास योजना” के तहत विधवा व एकल नारी को कितने रुपए वितीय सहायता प्रदान की जाएगी?
उत्तर : डेढ़ लाख रुपए ( 150,000 रुपए)
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में 7,000 विधवा और एकल नारियों को घर बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। दो लाख से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू होने जा रही है।
HP Current Affairs -2nd Week of April 2023
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment