---Advertisement---

HP Current Affairs – 2nd Week of August 2021

---Advertisement---

Job Details

Post Name

Qualification

Age Limit

Exam Date

Last Apply Date

Salary

HP Current Affairs – 2nd Week of August 2021

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग को स्थापित किया जाएगा ?
    उत्तर : ऊना।

व्याख्या : जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के बौल में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के इस पहले उद्योग को नेशनल बैम्बू मिशन के तहत लगाया जाएगा। इस उद्योग के लगने से जिले के करीब 500 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

  1. धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट किस नदी पर बनाया जाएगा ?
    उत्तर : ब्यास नदी।

व्याख्या : हमीरपुर की ब्यास नदी पर 686 करोड़ रूपये की लागत से 66 मेगावाट क्षमता का पावर प्रोजेक्ट बनेगा। इस विद्युत परियोजना को सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा बनाया जा रहा है।

  1. कुल्लू और शिमला जिला के बीच बनने बाले लुहरी बिजली प्रोजेक्ट की क्षमता होगी ?
    उत्तर : 210 मेगावाट।

व्याख्या : कुल्लू और शिमला जिला के बीच सतलुज नदी पर 2800 करोड़ रूपये की लागत से 210 मेगावाट क्षमता का लुहरी बिजली प्रोजेक्ट बनेगा।

  1. हिमाचल प्रदेश के किस जगह पर पहला सूचना प्रौद्योगिकी युक्त स्मार्ट वन बनाया गया है ?
    उत्तर : नालागढ़।
  1. हिमाचल प्रदेश की किस पुलिस अधिकारी को “मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन अवार्ड ” दिया जाएगा ?
    उत्तर : इंस्पेक्टर किरण बाला।

व्याख्या : महिला पुलिस थाना हमीरपुर की प्रभारी इंस्पेक्टर किरण बाला को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से “मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन अवार्ड 2021 मिलेगा।

  1. “हाई ऑन कसोल” पुस्तक के लेखक कौन है ?
    उत्तर : आदित्य कांत (वरिष्ठ पत्रकार)

व्याख्या : हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वरिष्ठ पत्रकार आदित्य कांत द्वारा लिखित पुस्तक ‘हाई ऑन कसोल’ का विमोचन किया।

  1. प्रदेश के किस व्यक्ति को प्रेरणा स्त्रोत सम्मान दिया जाएगा ?
    उत्तर : डॉ आरके पुरुथी।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा डॉ आर के पुरुथी को सामाजिक, सरकारी सहयोग के माध्यम से स्वच्छता ,पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए प्रेरणा स्त्रोत सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें सिरमौर जिला में उपायुक्त रहने के दौरान किये गए कार्यों के लिए दिया जा रहा है। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के कृषि निदेशक हैं।

  1. हिमाचल गौरव सम्मान किसे प्रदान किया जाएगा ?
    उत्तर : सूबेदार संजय कुमार।

HP Current Affairs – 2nd Week of August 2021

Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs

Bhisham

Leave a Comment

error: Content is protected !!